एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक मामला आया सामने, युवक ने किया महिला के कंबल पर पेशाब

You are currently viewing एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक मामला आया सामने, युवक ने किया महिला के कंबल पर पेशाब

Embarrassing case surfaced again in Air India flight, youth urinated on woman’s blanket

एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक मामला आया सामने, युवक ने किया महिला के कंबल पर पेशाब

 

नई दिल्लीः एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आने के करीब 10 दिन बाद एक और इसी तरह का मामला सामने आया है। इस घटना में भी एक नशे में धुत पैसेंजर ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी. पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पेरिस-दिल्ली सेक्टर में दर्ज कराई. हालांकि आरोपी यात्री ने इस मामले में लिखित माफीनामा दिया जिसके बाद उस पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि यह चौंकाने वाली घटना पेरिस से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में वीरवार को हुई।

मिली जानकारी के अनुसार यह दूसरा मामला एयर इंडिया फ्लाइट का है। जब 6 दिसंबर को एयर इंडिया फ्लाइट नंबर 142 के पायलट ने भी इस घटना की जानकारी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दी थी. इसके बाद आरोपी पुरुष यात्रा को हिरासत में लिया गया था। फ्रांस की राजधानी पेरिस से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत्त एक शख्स ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया। हालांकि, मामले में आरोपी शख्स के लिखित माफीनामे के बाद उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।

जिक्रयोग्य है कि इस घटना के बाद विमान के पायलट ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी यात्री को पकड़ लिया गया हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह यात्री कि क्लास में सफर कर रहा था। उधर, एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर को नशे में महिला यात्री पर पेशाब करने के मामले में डीजीसीए ने एयर इंडिया से जवाब मांगा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *