लुधियाना में लगी झुग्गी को आग, 6 बच्चे झुलसे दो की मौत, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

You are currently viewing लुधियाना में लगी झुग्गी को आग, 6 बच्चे झुलसे दो की मौत, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

Slum fire in Ludhiana, 6 children burnt to death, PGI referred in critical condition

लुधियाना में लगी झुग्गी को आग, 6 बच्चे झुलसे दो की मौत, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

 

 

लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते मुल्लांपुर दाखा के गांव मंडियानी में एक झुग्गी में अचानक आग लगने से 6 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जिनमें दो की मौत हो गई जकि चार बच्चे को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि निवासी भूदन सिंह की झुग्गी थी और व रात को परिजनों के साथ खाना खाकर सो गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकरी के अनुसार प्रवासी मजदूर भूदन सिंह गांव मंडियाणी में किसी के घर दिहाड़ी-मजदूरी करने गया हुआ था। उसकी पत्नी 6 बच्चों सहित झुग्गी में सो रही थी और अचानक करीब साढ़े 9 बजे झुग्गी में आग लग गई। आग लगने के कारण झुग्गी जलाया दीया बताया जा रहा है जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस दौरान 2 बच्चे बिरजू (2 वर्ष), सुखरा (3 वर्ष) की मौके पर ही आगे की चपेट में आ गए जबकि मां ने अपने बाकी बच्चों को बहुत मुश्किल से आग लपटों से बाहर निकाला। आस-पड़ोस की झुग्गी वालों ने पानी डाल कर झुग्गी की आग बुझाई। तब जाकर बच्चों को झुग्गी से बाहर निकाला गया। इस दौरान मां भी झुलस गई। गांव की एंबुलेंस ने झुलसे बच्चों को चंडीगढ़ पी.जी.आई. अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि परिवार को संदेह है कि किसी शरारती व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं इलाका पुलिस को देर तक सूचना नहीं मिली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *