सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के परिजनों को मिलेंगे दो करोड़ रुपए
फगवाड़ाः बीती रात फिल्लौर के पास लुटेरों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की कुर्बानी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इस संबंधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते शहीद कांस्टेबल के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की एक्स ग्रेशिया राशि का ऐलान किया है और एचडीएफसी बैंक द्वारा शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए बीमे की अदायगी की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट करते हुए शहीद की कुर्बानी पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा ने ड्यूटी दौरान कुर्बानी दी है और उसके परिवार के साथ खड़े है। सरकार शहीद के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि देगी। वहीं इसके अलावा एचडीएफसी बैंक द्वारा शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए बीमे की अदायगी की जाएगी।
बता दें कि बीती रात लुटेरे फगवाड़ा से एक क्रेटा कार को लूट कर भाग रहे, जिसके बाद शहीद कांस्टेबल कुलदीप बाजवा ने पुलिस पार्टी के साथ पीछा शुरू कर दिया और लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए उन्हें फिल्लौर के पास को घेर लिया। इसी दौरान लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें कुलदीप सिंह बाजवा को भी गोलियां लगीं, जिसमें वह शहीद हो गए। वहीं इस मुठभेड़ में तीन लुटेरे भी घायल हुए हैं।








Leave a Reply