भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने बोला आप सरकार पर बड़ा हमला, मुख्यमंत्री मान को दी यह नसीहत
होशियरापुर : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर में पहले दिन राहुल गांधी ने पंजाब की आप सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान सीएम भवंत मान को नसीहत देते हुए कहा कि राहुल ने कहा कि वह दिल्ली के दबाव में न आएं। अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल न बनें। उन्होंने कहा कि पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए, इसे दिल्ली से चलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। राहुल ने कहा कि सीएम होने के नाते आपको स्वतंत्र होकर पंजाब के फैसले लेने चाहिएं, न कि किसी के हाथ का रिमोर्ट कंट्रोल बनकर। राहुल ने कहा कि पंजाब पर दिल्ली के अधिकारियों की हकुमत बिल्कुल नहीं चलनी चाहिए। पंजाब के मसलों को पंजाबियों को ही हल करना चाहिए।
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए जवाब देने में देर नहीं लगाई। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसका शासन दिल्ली से चलता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटाकर और चन्नी को सीएम बनाने बनाया था। वहीं आप नेताओं का कहना है कि ऐसा बयान राहुल गांधी को शोभा नहीं देता।
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे वरुण गांधी को गले लगा सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं। राहुल बोले कि वे आरएसएस के दफ्तर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए उनकी गर्दन काटनी होगी। राहुल बोले- मेरे परिवार की एक विचारधारा है। वरुण ने दूसरी विचारधारा चुनी। मैं उस विचारधारा को अपना नहीं सकता।








Leave a Reply