मानहानि केस में वित्त मंत्री हरपाल चीमा अदालत में पेश, पूर्व विधायक हरजोत कमल ने दर्ज करवाया है केस

You are currently viewing मानहानि केस में वित्त मंत्री हरपाल चीमा अदालत में पेश, पूर्व विधायक हरजोत कमल ने दर्ज करवाया है केस

Finance Minister Harpal Cheema appeared in court in defamation case, former MLA Harjot Kamal has filed the case

मानहानि केस में वित्त मंत्री हरपाल चीमा अदालत में पेश, पूर्व विधायक हरजोत कमल ने दर्ज करवाया है केस

 

मोगाः पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा मंगलवार को एक मानहानि के केस के चलते मोगा की अदालत में पेश हुए। इस दौरान उनके साथ विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा भी मौजूद थीं। जिक्रयोग्य है कि पूर्व विधायक हरजोत कमल द्वारा वित्तमंत्री हरपाल चीमा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया गया है। बता दें कि हरपाल चीम ने मोगा के पूर्व विधयाक डा. हरजोत क मल पर अढ़ाई साल पहले मोगा से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 105-बी के लिए पैसों को गबन करने का आरोप लगाए थे। जिसके बाद हरजोत कमल ने कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया था।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा मोगा आज कोर्ट में पेश हुए। इस मौके पर उनके साथ विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा भी मौजूद थीं। वहीं पूर्व विधायक हरजोत कमल ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और मुझे माननीय कोर्ट पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस बैंक में गबन के पैसे जमा करने के आरोप लगा थे उस बैंक की अजीतपाल में ब्रांच ही नहीं है। हरजोत कमल के केस की पैरवी कर रहे बार एसोसिएशन मोगा के पूर्व अध्यक्ष व सीनियर वकील हरदीप सिंह लोधी ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा पहले लीगल नोटिस भेजा गया था। मंत्री हरपाल चीमा द्वारा कोई जवाब नहीं दिया तो इसके बाद माननीय अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *