जानें किस जगह सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, 5 लोगों की दर्दनाक हुई मौत…

 जानें किस जगह सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, 5 लोगों की दर्दनाक हुई मौत…

 

 

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार सुबह एक मिनीबस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कठुआ के बिलावर इलाके के सिला गांव में एक मिनी बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया।

मिनी बस खाई में गिर गई, इससे चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया, अस्पताल ले जाते समय एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई। बस मोंडली से धनु परोल गांव जा रही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *