मुंबई में निर्माणाधीन रिहायशी इमारत का मलबा गिरने से बच्ची की मौत

मुंबई में निर्माणाधीन रिहायशी इमारत का मलबा गिरने से बच्ची की मौत

 

 

मुंबई : सोमवार तड़के एक निर्माणाधीन रिहायशी इमारत से प्लास्टर गिरने से सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक घटना रात करीब आठ बजे दक्षिण मुंबई में चंदनवाड़ी के पास। वी.पी. पटेल रोड थाना पुलिस के मुताबिक 24 मंजिला श्रीपति ज्वेल्स बिल्डिंग का मलबा कृशा पटेल नामक बच्ची पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इमारत के 7वें तल पर पटेल परिवार रहता है, जहां 15वीं से 24वीं मंजिल तक निर्माण कार्य चल रहा है। बीएमसी अधिकारी ने कहा कि कृशा को पास के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह करीब 1.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वी.पी. रोड थाना पुलिस ने इसे लापरवाही का मामला मानते हुए बिल्डर राजेंद्र चतुवेर्दी और साइट सुपरवाइजर राघव परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एहतियात के तौर पर इमारत परिसर और आसपास की घेराबंदी कर दी है और आगे की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *