सरस्वती पूजा के लिए चंदा नहीं देने के कारण युवक की पीट-पीट कर हत्या

सरस्वती पूजा के लिए चंदा नहीं देने के कारण युवक की पीट-पीट कर हत्या

 

 

नवादा : बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक ऑटो (टोटो) चालक की सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने के कारण पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विजयपुर गांव में सरस्वती पूजा के चंदा नहीं देने के कारण कुछ युवकों ने पीट-पीट कर एक टोटो चालक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के आशाबिगहा निवासी रवींद्र राजवंशी के रूप में की गयी है।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, रविंद्र मंगलवार को अपनी मां के देहांत के बाद परिजनों को लेकर नदी में स्नान के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान सिरदला नरहट पथ पर विजयपुर गांव के समीप कुछ युवक सरस्वती पूजा का चंदा मांग रहे थे।

रवींद्र के मना करने पर आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *