एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 2 को पकड़ा, एक पर 36 तो दूसरे पर 24 से ज्यादा केस

 एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 2 को पकड़ा, एक पर 36 तो दूसरे पर 24 से ज्यादा केस

 

 

 

नोएडा : नोएडा में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी है। बीती रात भी पुलिस ने 3 बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा था और आज भी पुलिस ने दिन में ही 2 बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा है। आज दोपहर एक के बाद एक दो पुलिस मुठभेड़ हुई। पहली थाना सेक्टर-113 में और दूसरी सेक्टर-63 में । सेक्टर-63 में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया।

एक मुठभेड़ में थाना सेक्टर-113 पुलिस मेट्रो के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-79 के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान धर्मू पुत्र रमेश सिंह निवासी कल्याणपुरी दिल्ली हुई है। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।एडीसीपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के चलते शहर में अधिकांश स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ये संदिग्ध दिखा। इसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर ये भागने लगा साथ ही जान से मारने की नीयत ये इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्यवाही की। बदमाश के पैर में गोली लगी और बाइक से गिर गया। इसके बाद इसे गिरफ्तार किया। इसके ऊपर दिल्ली एनसीआर में 36 से ज्यादा लूट और छिनैती के मामले दर्ज हैं।

एडीसीपी ने बताया कि इसका एक साथी थाना सेक्टर-58 में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। ये 307 के मुकदमा भी दर्ज है। इसका आपराधिक रिकार्ड खंगला जा रहा है। जिस बाइक से ये यहां आया था वह भी चोरी की है। इसके पास से 03 मोबाइल, 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस, 1 मोटर साइकिल होंडा शाइन बरामद की गई।

दूसरे मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस व गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ एफएनजी रोड अथॉरिटी के जंगल में हुई। इसकी पहचान युसुफ उर्फ जला भुना निवासी जली कोठी थाना सदर बाजार मेरठ हुई है। इसके ऊपर 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगला रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *