अमृतसर में पुलिस टीम और तस्कर के बीच फायरिंग, बड़ी मात्रा में हेरोइन हुई बरामद

अमृतसर में पुलिस टीम और तस्कर के बीच फायरिंग, बड़ी मात्रा में हेरोइन हुई बरामद

 

अमृतसर  के अंतर्गत आते गांव डब्बर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तस्कर और पंजाब पुलिस की टीम के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग के दाैरान तस्कर की कार पलट गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 7 करोड़ की हेरोइन और अवैध हथियार बरामद हुआ है। आरोपी का नाम खानवाल निवासी सोनू मसीह है और वह सरपंच का बेटा है। तस्कर कुछ समय से NDPS के मामले में जेल में सजा काट रहा था। कुछ समय पहले ही वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था। पैरोल खत्म होने के बाद वह वापस जेल नहीं गया। सूचना के बाद से ही STF आरोपी के पीछे लगी हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *