Category: JALANDHAR

  • जालंधर के रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना

    You are currently viewing जालंधर के रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना

    जालंधर के रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना

    • जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक बार फिर डिरेलमैंट की घटना हो गई। जानकारी के मुताबिक गत सुबह करीब 10 बजे शंटिंग के दौरान मिलिट्री स्पैशल ट्रेन (एक तरह की मालगाड़ी) की एक ट्राली के पहिए पटरी से उतर गए। डिरेलमैंट की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, ऑपरेटिंग सहित कई विभागों के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया।पटरी से उतरे पहियों को दोबारा री-रेल करने के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके पर बुलाना पड़ा। रेल कर्मियों ने हाइड्रोलिक जैक की मदद से कुछ ही देर में पहियों को दोबारा पटरी पर चढ़ा दिया लेकिन इसके बाद जांच का सिलसिला शुरू हुआ जोकि देर शाम तक जारी रहा। अधिकारी घटना की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहे। सूत्रों के मुताबिक घटना संबंधी जॉइंट नोट बनाने के लिए ट्रैफिक इंस्पैक्टर ठाकुर दत्त शर्मा, सी.डी.ओ. बलजीत सिंह, सीनियर सैक्शन इंजीनियर (पाथवे) सोहनलाल वर्मा, लोको इंस्पेक्टर वरिंद्र नरवरिया सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
  • फुटपाथ जनता की सुविधा के लिए , अतिक्रमण से होती मुश्किलों की शुरुआत, अतिक्रमण रोकने के लिए टीमें गठित; सीपी स्वप्न शर्मा

    फुटपाथ जनता की सुविधा के लिए , अतिक्रमण से होती मुश्किलों की शुरुआत, अतिक्रमण रोकने के लिए टीमें गठित; सीपी स्वप्न शर्मा

     

    जालंधर-पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने आज संवाददाता सम्मेलन में साफ ताैर पर कहा कि फुटपाथ अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। इसलिए आज भी कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है और केस भी दर्ज किए गए हैँ। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर की टीम को मर्ज कर शहर को 4 जोन में बांट दिया था। नो टोलरेंस नीति के तहत कोई भी व्हीकल सड़क पर पार्क नहीं होने दिया जाएगा और न ही रेहड़ी लगाई जाए। सीपी शर्मा ने कहा कि उन्हें आम पब्लिक से कई बार ट्रैफिक की समस्या को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके तहत उन्होंने 3 दिन पहले ही मीडिया के जरिए दुकानदारों और रेहड़ी वालों को सड़कों पर अवैध कब्जे करके अपना सामान ना बेचने की अपील की थी। इस चेतावनी के बावजूद कुछ लोग नो टोलरेंस एरिया में अपनी रेहड़ियां और दुकानों के बाहर सामान लगाकर बेच रहे थे। इसके तहत आज टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको नोटिस दिए गए है।

     

    पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि शहर में कुल 21 सड़कों पहचान की गई है। जिन सड़कों पर पुलिस ने धारा 144 लागू की है। जिसके तहत ये घोषित किया गया है कि 21 सड़कों पर ज्यादा भीड़ वाले एरिया को वन वे सहित अन्य पहलुओं को लेकर नो टॉलरेंस जोन बनाया गया है। ये रूट ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जारी किया गया है, जिससे शहर का पेटी क्राइम रुक सके। कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को डी-मार्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये केस पुलिस ने ट्रैफिक वायलेशन की धाराओं के तहत दर्ज किया है।

  • राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर; 9 सांसदों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

    राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर; 9 सांसदों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

     

     

    कांग्रेस के सांसद टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस समेत कुल 14 सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. ये सांसद सत्र के बचे हुए हिस्से में भाग नहीं ले पाएंगे. तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी राज्यसभा से सस्पेंड किया गया है.

    कांग्रेस के 9 सांसदों के खिलाफ एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

    5 सांसदों को लोकसभा से किया गया निलंबित

    संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. गुरुवार को कांग्रेस के 9 सांसदों समेत कुल 14 सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. इन सभी सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया है. वे सत्र के बचे हुए हिस्सा में भाग नहीं ले पाएंगे. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया वो टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस समेत कई और नेता हैं. इन सांसदों को आसन के प्रति अनादर के कारण निलंबित किया गया. इससे पहले आज ही तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से सस्पेंड किया गया था.

    बता दें कि गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में संसद की सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा उठा. विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की. हंगामे के बीच, लोकसभा को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, क्योंकि विपक्षी सांसदों ने अपना विरोध जारी रखा.

    संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्थगन से पहले सदन को संबोधित किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने के लिए गैर-राजनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने सभी फ्लोर नेताओं के साथ बैठक की और संसद में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उनके समाधान सुने. दिए गए कुछ सुझावों को पहले ही लागू किया जा चुका है. इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

  • अवैध रूप से हथियारों की सप्लाई में जुटे दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार, 10 देसी पिस्ताैलें बरामद

    अवैध रूप से हथियारों की सप्लाई में जुटे दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार, 10 देसी पिस्ताैलें बरामद

     
     0 

    जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज)-पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अगुवाई में सीआईए की टीम ने एमपी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों 10 देसी पिस्तौल .32 बोर सहित 10 मैगजीन बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गुरदासपुर, अजीतपाल सिंह उर्फ शालू पुत्र हरबंद सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि डीसीपी इनवेस्टिगेन हरविंदर विर्क, एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार की टीम ने परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जो कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर पंजाब में सप्लाई करते हैं, जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है। जो आज भी अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए परागपुर चाैक की ओर आ रहे हैं। इस दौरान परागपुर लिंक रोड पर नाकेबंदी कर फगवाड़ा की ओर से आ रहे शकी व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान दोनों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल .32 बोर, 10 मैगजीन बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला है कि दिलप्रीत ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके पिता बिजली का काम करते है। वहीं अजीत ने भी 12वीं पढ़ाई की है। दिलप्रीत ने अपने पास के गांव के अजय कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था।

  • Jalandhar : खालसा कालेज के प्रधान पर कालेज के अंदर घुस कर हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

    You are currently viewing Jalandhar : खालसा कालेज के प्रधान पर कालेज के अंदर घुस कर हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

    Police solved the case of murder of mother and daughter, to grab the land, they executed the incident

    Jalandhar : खालसा कालेज के प्रधान पर कालेज के अंदर घुस कर हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

    •   जालंधर से एक बड़ी खबर आई है, खालसा कालेज के प्रधान लक्ष्य कपिला पर कालेज के अंदर घुस कर कुछ हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला करके लक्ष्य को बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला मुख्य आरोपी बैंक डकैती में जमानत पर बाहर आया है। जानकारी देते प्रधान लक्ष्य कपिला निवासी कोट किशन चंद मोहल्ला के पिता चंदर शेखर ने बताया कि शनिवार को उनका बेटा कैंटीन के बाहर खड़ा था। इसी दौरान विनय तिवारी नाम का युवक अपने साथियों के साथ आया और लक्ष्य पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि 3 हमलावर कॉलेज के अंदर आए थे जबकि 10 से 12 युवक कॉलेज के बाहर खड़े थे। आरोपियों ने लक्ष्य पर बुरी तरह से तेजधार हथियारों से हमला किया जिसमें लक्ष्य के हाथ की नसें तक कट गई। आनन फानन में लक्ष्य को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रैफर कर दिया। करीब 4 घंटों के ऑपरेशन के बाद लक्ष्य को बचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि लक्ष्य के हाथ की नसें कुछ कट गई है जबकि कुछ डैड हो चुकी है। हाथ काम करने में करीब 9 महीने लग जाएंगे।
  • जालंधर:10 आम आदमी क्लीनिक जनता को सेवाएं  करेंगे प्रदान, DC विशेष सारंगल ने अधिकारियों को 15 दिसंबर तक काम पूरा करने का दिया निर्देश

    जालंधर:10 आम आदमी क्लीनिक जनता को सेवाएं  करेंगे प्रदान, DC विशेष सारंगल ने अधिकारियों को 15 दिसंबर तक काम पूरा करने का दिया निर्देश

     

    जालंधर –डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने सोमवार को पांचवें चरण के दाैरान जिले में खुलने वाले 10 और आम आदमी क्लीनिकों के चल रहे काम की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को 15 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द से जल्द यह सुविधाएं प्रदान की जा सके। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें काम की गति में तेजी लाने के आदेश दिए।

    उन्होंने कहा कि क्लीनिक के काम में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उनके ध्यान में लाया जाए ताकि उसे तुरंत दूर किया जा सके और समय पर लोगों के लिए बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जा सकें। सारंगल ने कहा कि जिले में चल रहे 55 आम आदमी क्लीनिक पहले से ही लोगों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे है और इन क्लीनिकों की सफलता को देखते हुए जिले में 10 और आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक भोगपुर, काकड़ कलां, गांव अठोला, ढंडोर, निज्जरां, मल्लियां, बडिंग, सिटी पार्क नूरमहल, मोहल्ला शेरपुर नजदीक कपूरथला बाईपास नकोदर और स्थानीय स्पोर्ट्स कालेज में खोले जा रहे हैं, जो इन इलाकों की आबादी की स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर डी.एम.एस डा.ज्योति शर्मा, जिला परिवार कल्याण अधिकारी मनदीप एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • बड़ा एक्शन; रिश्वत लेने मामले में जालंधर के थाना रामामंडी के SHO को किया गिरफ्तार

      बड़ा एक्शन; रिश्वत लेने मामले में जालंधर के थाना रामामंडी के SHO को किया गिरफ्तार

     

    जालंधर : रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने थाना रामामंडी के एसएचओ राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एसएचओ के 2 साथी मुलाजिमों को भी एफआईआर में नामजद कर लिया गया है जिनकी पहचान संदीप और अनवर के रूप में हुई है। सूचना है कि उन्हें हिरासत में लेकर थाना नवी बारादरी लाया गया है।

    बताया जा रहा है कि एसएचओ राजेश अरोड़ा से पूछताछ जारी है। एफआईआर का नंबर 337 बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार मामला एक स्पा सेंटर से जुड़ा है, जिसमें स्पा सेंटर के मालिक से एसएचओ राजेश अरोड़ द्वारा 2.50 लाख रुपए बतौर रिश्वत ली गई थी।

  • Jalandhar : पुलिस आयुक्त जालंधर ने विभिन्न फील्ड कार्यालयों के साथ-साथ पुलिस स्टेशनों का भी किया दौरा

    Jalandhar : पुलिस आयुक्त जालंधर ने विभिन्न फील्ड कार्यालयों के साथ-साथ पुलिस स्टेशनों का भी किया दौरा

     

    •  जालंधर: शहर की सुरक्षा को जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त जालंधर ने आज शहर के विभिन्न फील्ड कार्यालयों के साथ-साथ पुलिस स्टेशनों का दौरा किया और अपराध शाखा कार्यालयों का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने पुलिस स्टेशन प्रबंधन, अपराध रिकॉर्ड से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की और लॉक-अप रूम का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए कि हर पुलिस स्टेशन और अपराध शाखा को एक नया रूप मिले। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को लगन, ईमानदारी और अत्यधिक पेशेवर तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया।
  • पंजाब पुलिस ने सोनू खत्री गैंग द्वारा लक्षित हत्या करने की योजना को किया नाकाम; गैंगस्टर जस्सा हैपोवाल दो पिस्तौलों समेत काबू

    पंजाब पुलिस ने सोनू खत्री गैंग द्वारा लक्षित हत्या करने की योजना को किया नाकाम; गैंगस्टर जस्सा हैपोवाल दो पिस्तौलों समेत काबू

    पंजाब पुलिस ने सोनू खत्री गैंग द्वारा लक्षित हत्या करने की योजना को किया नाकाम; गैंगस्टर जस्सा हैपोवाल दो पिस्तौलों समेत काबू

    पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध
    जस्सा हैपोवाल माँ-बेटी के सनसनीखेज़ दोहरे कत्ल समेत कत्ल के छह मामलों में वांछित था: डीजीपी गौरव यादव मामले में आगे की जांच जारी: एआईजी सीआई नवजोत सिंह माहल

     MBD WEB NEWS चंडीगढ़/जालंधर, 30 नवंबर:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सपनों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बदनाम गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा हैपोवाल, जो विदेशी गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा मोहनवालिया का संचालक है, को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
    उन्होंने बताया कि गैंगस्टर जस्सा हैपोवाल पिछले महीने जालंधर ग्रामीण के गाँव भोजोवाल में हुए एक माँ-बेटी के सनसनीखेज़ दोहरे कत्ल, जिसमें दोषी ने दोनों मृतक औरतों को आग लगाने से पहले उनके शरीर और चेहरे पर मिट्टी का तेल डाल दिया था, इसके अलावा अन्य घृणित अपराधों समेत कम से कम छह कत्ल मामलों में वांछित था।
    पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से .30 बोर और .32 बोर की दो पिस्तौलों समेत दो मैगज़ीनें और 10 जीवित कारतूस बरामद किए। इसके अलावा उसके बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाले काले रंग के सपलैंडर मोटरसाईकल को भी ज़ब्त किया।
    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस को भरोसेयोग्य सूचना मिली थी कि जस्सा हैपोवाल अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर लक्षित हत्या की 3-4 घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा है और अपने अगले टारगेट्स में से एक की रेकी करने जा रहा है, इस जानकारी पर कार्यवाही करते हुए काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर की टीमों ने योजनाबद्ध ढंग से जालंधर के बाहरवार उसके मोटरसाईकल को रोककर उसे गिरफ़्तार कर लिया।
    अधिक जानकारी साझा करते हुए एआईजी सीआई नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पूछताछ के दौरान जस्सा हैपोवाल ने छह कत्ल मामलों और इरादत्न कत्ल, कार छीनने और वेस्टर्न यूनियनों को लूटने समेत अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
    इस संबंधी एफआईआर नंबर 52 तारीख़ 30.11.2023 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384, 153, 153ए और 120बी और आम्र्स एक्ट की धाराएं 25 और 25(7) के अंतर्गत थाना एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।
    —————-

  • टेबल टेनिस इनडोर हाल की बदलेगी नुहार- डिप्टी कमिश्नर ने नवीनीकरण संबंधी एस्टीमेट जल्द भेजने को कहा

    टेबल टेनिस इनडोर हाल की बदलेगी नुहार- डिप्टी कमिश्नर ने नवीनीकरण संबंधी एस्टीमेट जल्द भेजने को कहा

     

    टेबल टेनिस इनडोर हाल की बदलेगी नुहार- डिप्टी कमिश्नर ने नवीनीकरण संबंधी एस्टीमेट जल्द भेजने को कहा

     

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 29 नवंबर डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने बुधवार को जालंधर शहर में टेबल टेनिस इनडोर हॉल के नवीनीकरण के लिए जिला खेल अधिकारी के दफ्तर में स्थित स्टेडियम का दौरा किया और वहां किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

    खेल विभाग के अधिकारियों और जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन जालंधर के पदाधिकारियों के साथ टेबल टेनिस हॉल का दौरा करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने उनसे स्टेडियम में आवश्यक मुरम्मत और नवीकरण कार्यों संबंधी जानकारी प्राप्त की।

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टेडियम की छत व फर्श की मुरम्मत, लाइट, दीवारों पर प्लास्टर व अन्य जरूरी कार्यों का एस्टीमेट जल्द से जल्द भेजें ताकि सरकार से फंड प्राप्त करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा सके।

    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने हॉल में टेबल टेनिस प्रैक्टिस के लिए आने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जहां अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में यहां 100 से अधिक खिलाड़ी टेबल टेनिस की कोचिंग ले रहे है। डिप्टी कमिश्नर ने इसी दफ्तर में स्थित बास्केट बॉल मैदान का भी दौरा किया।

    राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा प्रदान करने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हॉल की नुहार में सुधार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

    इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी युद्धविंदर सिंह, जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन जालंधर के अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।

    कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल जालंधर टेबल टेनिस इंडोर हाल का दौरा करते हुए।