जालंधर:10 आम आदमी क्लीनिक जनता को सेवाएं करेंगे प्रदान, DC विशेष सारंगल ने अधिकारियों को 15 दिसंबर तक काम पूरा करने का दिया निर्देश
जालंधर –डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने सोमवार को पांचवें चरण के दाैरान जिले में खुलने वाले 10 और आम आदमी क्लीनिकों के चल रहे काम की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को 15 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द से जल्द यह सुविधाएं प्रदान की जा सके। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें काम की गति में तेजी लाने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि क्लीनिक के काम में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उनके ध्यान में लाया जाए ताकि उसे तुरंत दूर किया जा सके और समय पर लोगों के लिए बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जा सकें। सारंगल ने कहा कि जिले में चल रहे 55 आम आदमी क्लीनिक पहले से ही लोगों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे है और इन क्लीनिकों की सफलता को देखते हुए जिले में 10 और आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक भोगपुर, काकड़ कलां, गांव अठोला, ढंडोर, निज्जरां, मल्लियां, बडिंग, सिटी पार्क नूरमहल, मोहल्ला शेरपुर नजदीक कपूरथला बाईपास नकोदर और स्थानीय स्पोर्ट्स कालेज में खोले जा रहे हैं, जो इन इलाकों की आबादी की स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर डी.एम.एस डा.ज्योति शर्मा, जिला परिवार कल्याण अधिकारी मनदीप एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।









Leave a Reply