Category: JALANDHAR

  • कमिश्नरेट पुलिस ने लम्मा पिंड ट्रक लूट कांड के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: सी.पी

    कमिश्नरेट पुलिस ने लम्मा पिंड ट्रक लूट कांड के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: सी.पी

    कमिश्नरेट पुलिस ने लम्मा पिंड ट्रक लूट कांड के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: सी.पी

    आरोपी को 15 ग्राम हेरोइन और 32 बोर देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा):अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए, पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को पिछले साल सितंबर में लोहे की छड़ों से भरे ट्रक की लूट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले साल जीटी रोड स्थित लम्मा पिंड चौक पर सरिये से लदे ट्रक को लूटने की घटना हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 8 में एफआईआर नंबल 211 दिनांक 24-09-2023 के धारा 379बी, 34,392 आईपीसी और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि इस लूट में कई लोग शामिल थे जो पकड़े गए थे लेकिन मुख्यारोपी फरार था।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की क्राइम ब्रांच ने आज सरगना सोनू उर्फ ​​रॉकी पुत्र गुलजार गिल निवासी न्यू संतोखपुरा जालंधर को गिरफ्तार किया है।  उन्होंने बताया कि 17-18 जनवरी की मध्य रात्रि को ट्रांसपोर्ट नगर चौक से सोनू के पास से 15 ग्राम हेरोइन और 32 बोर की एक देशी पिस्तौल बरामद की गयी थी।  श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिनांक 18-01-2024 को पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोनू उर्फ ​​रॉकी एक खतरनाक अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही चार एफआईआर दर्ज हैं। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि सोनू को पहले ही तीन मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका था और पुलिस को उसकी तलाश थी।  उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिसके चलते अपराधी सलाखों के पीछे जा रहे हैं।

  • जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    You are currently viewing जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    • जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स के पास से बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। जिसके गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया गया है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने केस में हत्या का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। क्राइम सीन के आसपास पुलिस को काफी खून बिखरा हुआ मिला था।
  • आज शताब्दी एक्सप्रेस रद्द:जालंधर-अमृतसर-लुधियाना के यात्रियों पर असर

    You are currently viewing आज शताब्दी एक्सप्रेस रद्द:जालंधर-अमृतसर-लुधियाना के यात्रियों पर असर

    आज शताब्दी एक्सप्रेस रद्द:जालंधर-अमृतसर-लुधियाना के यात्रियों पर असर

    • जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के लिए चलने वाली दिल्ली-अमृतसर शताब्दी को रेलवे ने रद्द कर दिया गया। आज तीनों जिलों में ये ट्रेन नहीं आएगी। कई दिनों से कोहरे के कारण शताब्दी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही थी। इसके चलते ये फैसला लिया गया है।
  • राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    विद्या भारती देश में फैला रहा है शिक्षा का उजाला

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) 15 जनवरी जलंधर  विद्या भारती की प्रांतीय ईकाई सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा पंजाब में 238 संस्कार केंद्र (सिंगल टीचर स्कूल) चलाए जा रहे हैं | इन्हीं संस्कार केंद्रों पर 19 मिनट की एक शानदार ‘डाक्यूमेंट्री’ फिल्म निर्माता द्वीप राज कोछड़ जो कि विद्या भारती के पूर्व छात्र भी हैं, बनाई है | इसी डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने विद्या धाम में सायं 4.30 पर किया | लोकार्पण के बाद बोलते हुए सोम प्रकाश ने कहा कि विद्या भारती एक अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है जो देश में शिक्षा का उजाला फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है | उन्होंने आगे कहा कि सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा पंजाब में चलाए जा रहे संस्कार केंद्रों में प्रतिदिन सायं को ऐसे बच्चों को जो शिक्षा से दूर हैं, को शिक्षा के साथ साथ देशभक्ति के संस्कार भी दिए जा रहे हैं |
    कार्यक्रम का प्रारंभ मा सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया | इसके बाद मंत्री सोम प्रकाश ने अयोध्या जी से आए ‘अक्षतों’ का वितरण किया और इसके साथ ही ‘जय श्री राम’ के नारों से विद्या धाम का डा.अंबेडकर सभागार गूँज उठा | उल्लेखनीय है कि यह संपूर्ण कार्यक्रम सर्वहितकारी समिति के संपर्क विभाग द्वारा करवाया गया | संपर्क विभाग प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ ने डाक्यूमेंट्री की जानकारी देते हुए बताया कि इन संस्कार केंद्रों (सिंगल टीचर स्कूल) में सायं दो घंटे के लिए आर्थिक दृष्टि से दुर्बल बच्चों को एक टीचर के द्वारा पढ़ाया जाता है | ये टीचर सेवाभाव से ही सारे कार्य करती है | इन संस्कार केंद्रों में शिक्षा प्राप्त कर बच्चे स्वभिमान से अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं |
    इस कार्यक्रम में महामंत्री डा.नवदीप शेखर, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रमोद कुमार, वित्त सचिव ठाकुर विजय लघु उद्योग भारती के अरविंद धूमल, गुरप्रीत सिंह, अमन बग्गा, प्रदीप वर्मा, नीरज जिंदल, सोमेश शर्मा, सोमेश लूथरा, रेखा कालिया, मोहित भारद्वाज, संघ प्रचारक नवदीप और शशांक, नीलम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

  • भीषण हादसा; जालंधर -अमृतसर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ट्राली के पीछे टकराई, तीन की माैत…

     भीषण हादसा; जालंधर -अमृतसर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ट्राली के पीछे टकराई, तीन की माैत…

     

    जालंधर –सोमवार को हुए भीषण हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की माैत हो गई। यह हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित बल अस्पताल के पास हुआ। सूचना पाकर थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया गया है। रागीरों ने बताया कि कार अमृतसर की ओर से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। एकदम अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली में जा घुसी।

  • BIG BREAKING : पंजाब सरकार ने ठंड के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए 21तारीख़ तक बंद किए सभी प्राईमरी स्कूल

    BIG BREAKING : पंजाब सरकार ने ठंड के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए 21तारीख़ तक बंद किए सभी प्राईमरी स्कूल

    BIG BREAKING : पंजाब सरकार ने ठंड के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए 21तारीख़ तक बंद किए सभी प्राईमरी स्कूल

    बढ़ती ठंड को देखते हुए बड़ाई गयी स्कूलों की छुट्टियां

    तापमान में व्यापक गिरावट के बीच पंजाब सरकार ने प्राईमरी स्कूलों में कक्षा 5वीं तक शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है।

    जानकारी के मुताबिक, 15.01.2024 से 21.01.2024 तक 5वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गयी है और 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेंगी।

  • कल सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर निकाला जा रहा है  नगर कीर्तन

     कल सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर निकाला जा रहा है  नगर कीर्तन

     

    जालंधर : डिप्टी कमिश्नर कम जिला मैजिस्ट्रेट विशेष सारंगल द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंधी 15 जनवरी को जालंधर शहर में होने वाले विशाल नगर कीर्तन के मद्देनजर सभी सरकारी, गैर सरकारी में स्कूल और कालेज में दोपहर को आधे दिन की छुट्टी के आदेश दिए गए है।

    जारी आदेशों के अनुसार नगर कीर्तन के कारण रूट डाईर्वट किया गया है तथा लोगों की धार्मिक भावनाओं, विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर कीर्तन शहर के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों एवं कालेजो जालंधर नगर निगम की सीमा में दोपहर को आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

  • मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

    मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

    मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

     

    MBD WEB NEWS जालंधर: जालंधर में लोहड़ी के दिन एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव दाना मंडी डाकघर के पास बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जान में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है

    मृतक मुंह पर काफी गहरा घाव है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

     

    जानकारी के अनुसार, शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस अब एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त व्यक्ति किसके साथ यहां तक पहुंचा और कैसे पहुंचा।

  • गणतंत्र दिवस समारोह से पहले कमिश्नरेट पुलिस ने बढ़ाई चौकसी: सी.पी.

    गणतंत्र दिवस समारोह से पहले कमिश्नरेट पुलिस ने बढ़ाई चौकसी: सी.पी.

    गणतंत्र दिवस समारोह से पहले कमिश्नरेट पुलिस ने बढ़ाई चौकसी: सी.पी.

    इस संबंध में रणनीति तैयार करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस और आरएएफ के बीच एक प्रारंभिक बैठक हुई

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)12 जनवरी:आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगामी समारोह के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तैनात किये गये हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए शहर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, जिसके लिए पुलिस अधिकारियों की विभिन्न गश्ती पार्टियां तैनात की गई हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को रात में शहर की नाकेबंदी करने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह स्वपन शर्मा ने कहा कि लोगों में विश्वास, उनका मनोबल बढ़ाने, महिलाओं को सशक्त बनाने और शांति बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की 194 बटालियन द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स संयुक्त रूप से इस संबंध में एक रणनीति तैयार करेगी, जिसके लिए आज एक प्रारंभिक बैठक की गई जिसमें डिप्टी कमांडेंट श्री सोनेलाल साहू, डीसीपी कानून-व्यवस्था श्री अंकुर गुप्ता व अन्य अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले ऐसी और बैठकें की जाएंगी ताकि संवेदनशील स्थानों की पहचान की जा सके और इन इलाकों में सतर्कता बढ़ाई जा सके। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कमिश्नरेट पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

  • जालंधर : माई हीरा गेट स्थित बुक मार्किट की कई दुकानो में जी.एस.टी. विभाग की रेड

    जालंधर : माई हीरा गेट स्थित बुक मार्किट की कई दुकानो में जी.एस.टी. विभाग की रेड

    •  महानगर माई हीरा गेट स्थित बुक मार्किट की कई दुकानो में जी.एस.टी. विभाग द्वारा रेड की गई आप को बता दें कि जी.एस.टी. विभाग द्वारा रेड मारी गई जिससे आसपास के कई दुकानदारों में भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार जी.एस.टी. विभाग की टीम दोपहर के समय में मार्कीट में पहुंची। इस दौरान खन्ना बुक शॉप, विशाल कॉपी हाऊस, सिटी बुक, रामा बुक शॉप में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले विभाग द्वारा एक ट्रक पकड़ा गया था जिस पर पता तो अड्डा होशियारपुर का लिखा था लेकिन टांडा रोड पर माल को उतारा जा रहा था।मौके पर ही विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर लाखो का जुर्माना लगाया था आने वाले दिनों में विभाग की तरफ से माई हीरा गेट स्थित बुक मार्किट में और भी छापेमारी भी हो सकती है।