Category: JALANDHAR

  • जालंधर : नाके पर खड़े ASI को कार सवार ने कुचला

    You are currently viewing जालंधर : नाके पर खड़े ASI को कार सवार ने कुचला

    जालंधर : नाके पर खड़े ASI को कार सवार ने कुचला

    • सतलुज दरिया पर शाहकोट पुलिस द्वारा लगाए गए हाईटैक नाके पर एक कार सवार द्वारा ए.एस.आई. को टक्कर मार कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बीते कल सुबह करीब 11.30 बजे शाहकोट पुलिस द्वारा सतलुज दरिया पर लगाए हाईटैक नाके पर खड़े पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह द्वारा रूटीन चैकिंग के दौरान मोगा साइड से आ रही एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार द्वारा रुकने की बजाय ए.एस.आई. सुरजीत सिंह को कुचलते हुए कार भगाकर शाहकोट की ओर फरार हो गए। टक्कर मारने की सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
  • जालंधर-अमृतसर हाइवे पर लग्ज़री कारों में लगी भयंकर आग; BMW,AUDI जैसी लग्जरी गाड़ियां जली

    जालंधर-अमृतसर हाइवे पर लग्ज़री कारों में लगी भयंकर आग; BMW,AUDI जैसी लग्जरी गाड़ियां जली

    जालंधर-अमृतसर हाइवे पर लग्ज़री कारों में लगी भयंकर आग; BMW,AUDI जैसी लग्जरी गाड़ियां जली

     

    शुक्रवार को जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित फेयर फार्म रिजॉर्ट के सामने खड़ी करीब आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों को आग लगने का समाचार मिल है। जिसमें बीएमडब्ल्यू BMW ऑडी AUDI गाड़ियों सहित करीब 5 गाड़ियां इस आग की चपेट में आ गई।आग लगने के बाद तुरंत ही दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
    प्राप्त हुई शुरुआती जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से इन गाड़ियों में आग लगी। यह आग पहले एक गाड़ी में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आसपास खड़ी गाड़ियों को भी इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

     

  • जालंधर में बढ़ रही ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने रेहड़ी चालकों के लिए शहर को 4 जोनों में बांटा 

     जालंधर में बढ़ रही ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने रेहड़ी चालकों के लिए शहर को 4 जोनों में बांटा

    यातायात प्रवाह को सुव्यवस्थित करने और शहर में भीड़ कम करने के उद्देश्य से एक अन्य पहल में, पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रेहड़ी वालों के लिए 15 स्थलों की पहचान करके शहर को चार जोनों में विभाजित किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण स्ट्रीट मार्केट हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के निगम कमिश्नर आदित्य से मिलकर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चार जोन बनाए गए हैं और स्ट्रीट वेंडरों के लिए 15 स्थान चिन्हित किए गए हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि जालंधर में चल रही ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान निकालना समय की मुख्य जरूरत है।

     

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि ये रोडमैप यातायात की भीड़ को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो यात्रा के समय को कम करके नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा और भारी यातायात के कारण दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करेगा।  उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में अवैध अतिक्रमण को खत्म करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर में चार निर्दिष्ट क्षेत्रों में 15 वेंडिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जिससे रेहड़ी लगाने वालों को काम करने के लिए एक नई जगह मिल जाएगी।  उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में फेरीवालों को पानी और बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट (ईआरएस) नियमित गश्त करेगी।

     

    स्वपन शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ियों को शिफ्ट करने के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है, जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर इंडस्ट्रियल एरिया (फोकल प्वाइंट मंडी), भगत सिंह कॉलोनी मकसूदां ब्रिज, सोढ़ल मंदिर से मजार साइड ग्रीन बेल्ट नजदीक काली मंदिर रोड के पास, चारा मंडी के पास लाम पिंड चौक (ट्रक पार्किंग), गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू मार्केट, वेरका चौक और लधेवाली से फोकल प्वाइंट के पास बेअंत सिंह पार्क शामिल हैं।

  • शिवसेना अखंड भारत की 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में हुई हंगामी मीटिंग : वर्मा, सौंधी

    शिवसेना अखंड भारत की 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में हुई हंगामी मीटिंग : वर्मा, सौंधी

    शिवसेना अखंड भारत की 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में हुई हंगामी मीटिंग : वर्मा, सौंधी

    MBD WEB NEWS जालंधर, 10 जनवरी (सुमेश शर्मा) : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसको लेकर पूरे देश भर में उसे दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। जिसको लेकर आज जालंधर सर्किट हाउस में शिवसेना अखंड भारत की ओर से एक विशेष मीटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सुभाष सौंधी ने बताया कि 22 जनवरी को जहां पूरा देश भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर बने मंदिर के उद्घाटन की खुशियों को मना रहे होंगे। वही जालंधर के पटेल चौक के पास स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड से 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे एक भगवा मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पटेल चौक से शुरू होकर बस्ती अड्डा चौक,भगवान वाल्मीकि चौक,श्री राम चौक से होती हुई लव कुश चौक में समापन होगी। जिसमें 500 से अधिक शिव सेना अखंड भारत के सदस्य अपने साथियों सहित इस मार्च में शामिल होंगे। इस दौरान पूरे रास्ते में 301 किलो लड्डू प्रभु श्री राम भक्तों को बांटे जाएंगे।
    मीटिंग को संबोधित करते हुए शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा कि उस दिन पूरे जालंधर शहर में प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठेगा।
    इस मीटिंग में नेशनल चेयरमैन कपिल वर्मा, नेशनल यूथ प्रेसिडेंट सुभाष सौंधी, पंजाब प्रधान चांद प्रकाश, उप प्रधान हरजिंदर सिंह बिल्ला, उप प्रधान वरिंदर शर्मा, विनय हंस, चंदर, सुनील अरोड़ा, गुरदीप सिंह, रिची, राहुल,अनिल, अखिल,पंकज,सुमित, सुखदेव शर्मा, अरुण वर्मा, रिंकू सहगल, विजय सहगल, सचिन सोनी, गुरप्रीत, विजय कुमार, दौलत राम,मनजीत, दीपक कुमार, कशिश, हर्ष,जतिन,बंटी,शिवम, प्रीतपाल, सरबजीत, राजेंद्र, विवेक व अन्य साथी मौजूद रहे।

  • लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    MBD WEB NEWS जालंधर: डाइविंग लाइसैंस, आर.सी. आदि की पेंडेंसी दूर करने के लिए रीजन ट्रांसपोर्ट दफ्तर में बडे स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    इस संबंधी जानकारी देते हुए आर.टी.ओ जालंधर आदित्य गुप्ता ने कहा कि उन्होंने दफ्तर के कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश जारी किए है ताकि पेंडेंसी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।
    श्री गुप्ता ने कहा कि 6 दिसंबर, 2023 को कार्यभार संभालने के बाद से दफ्तर ने 5330 ड्राइविंग लाइसैंस जारी किए है और 3964 आर.सी. मंजूर की गई है। इसके अलावा इस अवधि दौरान 241829106 रुपये मोटर व्हीकल के तौर पर वसूले गए है, जिसमें परमिट फीस,रजिस्ट्रेशन फीस, फिटनेस फीस आदि शामिल है।
    उन्होंने बताया कि इस अवधि में 777 कर्मशीयल वाहनों को फिटनेस एवं पासिंग मंजूर की गई तथा 1329 चालान कर 2161000 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया।
    आर.टी.ओ. ने कहा कि दफ्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को लोगों के लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि लोगों को लाइसैंस बनवाने या आर.टी.ओ. दफ्तर से जुड़े काम निपटाने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

     

  • जालंधर में रात को बोलेरो-ट्रक की टक्कर

    You are currently viewing जालंधर में रात को बोलेरो-ट्रक की टक्कर

    जालंधर में रात को बोलेरो-ट्रक की टक्कर

    •  जालंधर में मंगलवार रात करीब 12 बजे पठानकोट चौक के पास एक बोलेरो (मिनी ट्रक) और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर व कंडक्टर इसमें फंस गए और करीब आधे घंटे तक अंदर ही तड़पते रहे। मौके पर जुटे करीब 20 से अधिक राहगीरों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बोलेरो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दोनों वाहन पठानकोट की ओर से जालंधर आ रहे थे। जब ट्रक अमृतसर जाने के लिए पठानकोट चौक से मुड़ने लगा तो ड्राइवर ने एक दम से ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का फ्रंट वाला हिस्सा बुरी से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें सवार ड्राइवर- कंडक्टर अंदर ही फंस गए।
  • जालंधर के 2 ज्वेलरी शोरूम में चोरी

    You are currently viewing जालंधर के 2 ज्वेलरी शोरूम में चोरी

    जालंधर के 2 ज्वेलरी शोरूम में चोरी

    •  जालंधर के गदईपुर में अमित ज्वेलर्स और श्री नाथ ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर करीब आधा दर्जन चोरों ने लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-8 की चौकी फोकल पॉइंट की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ितों का 56 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वारदात के बाद आरोपी दुकान के अंदर पड़ी अलमारियों और अन्य सामान नहर में फेंक कर चले गए।
  • नशा तस्करों पर जालंधर पुलिस ने कसा शिकंजा

    नशा तस्करों पर जालंधर पुलिस ने कसा शिकंजा

    You are currently viewing नशा तस्करों के खिलाफ ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित अमरीक नगर, कांजी मंडी, बलदेव नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, 6 लोग गिरफ्तार कुछ मात्रा में नशे की खेप पकडी, सर्च अभियान जारी देखे VIDEO और जाने ADGP एल के शर्मा और CP स्वप्पन शर्मा ने क्या कहा

    नशा तस्करों पर जालंधर पुलिस ने कसा शिकंजा

    नशा तस्करों के खिलाफ ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित अमरीक नगर, कांजी मंडी, बलदेव नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, 6 लोग गिरफ्तार कुछ मात्रा में नशे की खेप पकड़ी

     

    नशा तस्करों के खिलाफ ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित अमरीक नगर, कांजी मंडी, बलदेव नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, 6 लोग गिरफ्तार कुछ मात्रा में नशे की खेप पकडी, सर्च अभियान जारी देखे VIDEO और जाने ADGP एल के शर्मा और CP स्वप्पन शर्मा ने क्या कहा

     

    जालंधर (गोल्डी जिंदल) नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब सरकार के आदेशो पर पंजाब पुलिस की और से ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित जालंधर के कांजी मंडी, अमरीक नगर, संतोषी नगर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

    इस सर्च ऑपरेशन में पंजाब के ADGP एल के शर्मा ने कहा नशा एक गंभीर समस्या है नशा तस्करों की चैन को तोडने के लिए छोटे से बडे सभी तस्करों पर कार्यवाही कर उनकी प्रॉपटी अटैच की जाए। उन्होने कहा मामला दर्ज कर एन डी पी एस के अधीन उन पर सख्त कार्यवाही से नशे की चैन को जड से उखाडा जा सकता है।

    पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने कहा इस सर्च ऑपरेशन में नशा तस्करों के 150 परिवारों के करीबियों को सर्च किया जा रहा है जिनकी पिछले पाच वर्षो में पंजाब स्तर पर नशा तस्करों के तौर पर पहचान हुई है।

    इस सर्च ऑपरेशन में 18 नाके भी लगाए गए और 6 लोगों को राऊंड अप भी किया गया है और कुछ मात्रा में नशा भी पकडा गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है जिसकी जल्द जानकारी जनतक की जाएगी।

  • जल्द ही हो सकता पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से मांगा चुनाव का कार्यक्रम

    जल्द ही हो सकता पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से मांगा चुनाव का कार्यक्रम

     

    चंडीगढ़ -पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए जल्द बिगुल बज सकता है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार एवं राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई पर चुनाव कार्यक्रम पेश करने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह से होगी। यह जनहित याचिका अमृतसर के प्रबोध चंद्र बाली ने दायर की है। याचिका में कहा गया कि जनवरी 2023 में नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव कराए जाने की आवश्यकता थी। क्योंकि यह अनिवार्य है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 249-U के साथ-साथ पंजाब नगर निगमों की धारा-7 के तहत भी ऐसा करना होता है।

    याचिका दाखिल करते हुए प्रबोधन चंद्र बली ने एडवोकेट क अरोरा के माध्यम से हाई कोर्ट को बताया कि नगर निगम चुनाव आयोजित करने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार व चुनाव आयोग पूरी नहीं कर रहे हैं। नागरिकों का अधिकार होता है कि वह अपने प्रतिनिधियों को चुन सकें लेकिन चुनाव आयोजित ना होने के चलते हुए अपने अधिकार से वंचित है।

  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ का संदेश पत्रक व अयोध्या धाम से पूजित अक्षत का कलश लेकर जल्द ही रामदूत आ रहे हैँ आपके घर…

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ का संदेश पत्रक व अयोध्या धाम से पूजित अक्षत का कलश लेकर जल्द ही रामदूत आ रहे हैँ आपके घर…

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा अभियान के निमित्त हर जिले में सभी राम भक्तों को निमंत्रण देने हेतु श्री अयोध्या धाम से पूजित अक्षत से भरे हुए कलश जालंधर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पास आ चुके है

    उनको आगे मन्दिरों में वितरण करने से पहले हवन का आयोजन मंगलवार दिनांक 19 दिसंबर समय सुबह 8 बजे स्थान श्री गीता मंदिर सेंट्रल टाउन में किया गया ।

    जिसमें राम भक्तों को कलश दर्शन व घर घर अक्षत और राम मंदिर कमेटी द्वारा भेजा गया संदेश पहुंचाने हेतू शहर अलग अलग जगह के मन्दिरों में भेजें गये ताकि सभी राम भक्त इस संदेश पत्रक व कलश दर्शन प्राप्त कर सके।

    प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्म भूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी

    विश्व हिंदू परिषद के जालंधर इकाई के कपिल बजाज ने बताया कि हर घर तक एक चुटकी अक्षत व श्रीराम मंदिर के चित्र पहुंचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अन्य संगठन विशेष प्रबंध कर रहे है

    महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में अक्षत कलश रखने, उनके रख-रखाव, उनकी पवित्रता बनाए रखने के लिए विशेष संगठनात्मक प्रबंध किए गए हैं।

    मंदिर ट्रस्ट द्वारा भेजे सन्देश में कहा गया कि सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हर गांव, मोहल्ले, कालोनी में स्थित मंदिरों में श्रीराम भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन, एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने, शंख-ध्वनि, घंटा नाद, आरती, उपवास करने व प्रसाद वितरण करने, हृश्रीराम जय राम, जय जय राम ह्र रूपी विजय मंत्र, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, राम रक्षा स्त्रोत आदि के सामूहिक पाठ करने का आह्वान किया है। उन्होंने इस दिन सभी हिंदू समाज के लोगों से सूर्यास्त के बाद अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थान के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए गौ माता के गोबर से तैयार दीपक प्रज्वलित करने के साथ-साथ, 496 वर्ष के निरंतर संघर्ष के बाद आए इस पावन दिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाने के लिए आग्रह किया गया है।

    क्या कहा है गया है अयोध्या धाम से आये इस पत्रक में

    आगामी पौष शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत् 2080, सोमवार (दिनांक 22 जनवरी, 2024) के शुभदिन, प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को, श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी।

    इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनन्द का वातावरण होगा। आप भी प्राण- प्रतिष्ठा के दिन (पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य) अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके, भजन- कीर्तन करें, टेलीविजन अथवा कोई पर्दा (L.E.D., स्क्रीन) लगाकर अयोध्या का प्राण- प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखायें, शंखध्वनि, घंटानाद, आरती करें, प्रसाद वितरण करें।

    कार्यक्रम का स्वरूप मंदिर केन्द्रित रहे, अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन- कीर्तन-आरती-पूजा तथा ” श्रीराम जय राम जय जय राम” विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं। सभी देवी-देवता प्रसन्न होंगे, वातावरण सर्वत्र सात्विक एवं राममय हो जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दूरदर्शन द्वारा सीधे प्रसारित किया जायेगा, अनेक चैनलों के माध्यम से भी प्रसारण किया जायेगा।

    प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएँ: दीपमालिका सजायें, विश्व के करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाया जाये।

    आपसे निवेदन है कि प्राण-प्रतिष्ठा दिन के उपरान्त प्रभु श्रीरामलला तथा नवनिर्मित मंदिर के दर्शन हेतु अपने अनुकूल समयानुसार अयोध्याजी में परिवार सहित पधारें। श्रीराम जी की