Category: JALANDHAR

  • महानगर के लाडोवाली रोड पर तेजरफ्तार गाड़ी के साइकिल सवार लड़की को रौंदा, गंभीर घायल

    You are currently viewing महानगर के लाडोवाली रोड पर तेजरफ्तार गाड़ी के साइकिल सवार लड़की को रौंदा, गंभीर घायल

    A girl riding a speeding vehicle trampled on the Ladowali road of the metropolis, seriously injured

    महानगर के लाडोवाली रोड पर तेजरफ्तार गाड़ी के साइकिल सवार लड़की को रौंदा, गंभीर घायल

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते लाडोवाली रोड पर शुक्रवार दोपहर एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक साइकिल सवाल बच्ची को रेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। हालांकि गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसी कार सवार ने अपनी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, लाडोवाली रोड पर आज दोपहर एक सरकारी इनोवा गाड़ी ने साईकिल सवार बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची को गाड़ी का ड्राइवर अपने साथ गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगो से पता चला की गाड़ी जेडीए के चीफ एडमिनस्ट्रेटर के नाम पर है। गाड़ी पिछले साल 22 मार्च को ही खरीदी गई थी। ड्राइवर ने टक्कर के बाद बच्ची को गाड़ी में डाला और मौके से अस्पताल पहुँचाया। बच्ची दोआबा स्कूल में पढ़ती है और छुट्टी के बाद घर जा रही थी। लड़की के पिता रमेश दुकान पर काम करते हैं। बच्ची का नाम पूजा है और उसे काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ड्राइवर ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और वह बच्ची के इलाज में परिवार की मदद कर रहे हैं।

  • मंगलवार को जालंधर में हुआ कोरोना धमाका, 548 नए मामले आए सामने

    मंगलवार को जालंधर में हुआ कोरोना धमाका, 548 नए मामले आए सामने

    Corona blast happened in Jalandhar on Tuesday, 548 new cases were reported

    मंगलवार को जालंधर में हुआ कोरोना धमाका, 548 नए मामले आए सामने

     

    जालंधरः पंजाब कोरोना की तीसरी लहर के बीच जहां तेजी से मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी हो रही है, वहीं पंजाब के विभिन्न जिलों में आए दिन भारी संख्या में मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच जालंधर में मंगलवार को भी कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। यहां कोरोना के 548 नए मामले सामने सामने हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से एक 28 वर्षीय युवती बताई जा ही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि, पिछले 24 घंटे में जालंधर में 1279, लुधियाना 1041, मोहाली में 702, अमृतसर में 555, होशियारपुर में 542, बठिंडा में 337 और पटियाला में 284 नए केस सामने आए हैं।

    इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पाजिटिवव आने से स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लहर पाई जा रही है। जिसके बाद स्वास्थ्यविभाग द्वारा लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। जिक्रोयग्य है कि पिछले कुछ दिनों से महानगर में कोरोना मामलों में लगातार बढौतरी हो रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोना, कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करने बिना किसी काम के घर से न निकलने की अपील की है।

    जिक्रयोग्य है कि बीते सोमवार को भी कोरोना केसों में रिकार्ड वृद्धि देखने को मिली, जिसके चलते 1259 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। और 2 लोगों ने दम तोड़ दिया था।

     

  • जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 552 नए मामले आए सामने, 1 की मौत

    जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 552 नए मामले आए सामने, 1 की मौत

    Corona continues to wreak havoc in Jalandhar, 552 new cases surfaced, 1 death

    जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 552 नए मामले आए सामने, 1 की मौत

     

    जालंधरः महानगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ौतरी हो रही है। हर रोज जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में 552 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, जिले में आज इस जानलेवा वायरस से 52 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

    लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्दारा बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए बार-बार लोगों से अपील की जा रही है कि वह कोरोना गाइडलांइस की पूरी तरह से पालना करें और मास्क पहन कर रखें।

  • डीएमए के जालंधर सेंट्रल से उप प्रधान पत्रकार संदीप वर्मा बने पुलिस थाना नंबर 3 के पीस कमेटी सदस्य

    डीएमए के जालंधर सेंट्रल से उप प्रधान पत्रकार संदीप वर्मा बने पुलिस थाना नंबर 3 के पीस कमेटी सदस्य

    डीएमए के जालंधर सेंट्रल से उप प्रधान पत्रकार संदीप वर्मा बने पुलिस थाना नंबर 3 के पीस कमेटी सदस्य

    MBD WEBNEWS; जालंधर : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सेंट्रल हलके के उप प्रधान पत्रकार संदीप वर्मा को पुलिस थाना नंबर 3 की पीस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है| इस बारे आज थाना न: 3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने पीस कमेटी के 15 सदस्यों के साथ विशेष बैठक की गई|
    इस मौके पर थाना न:3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि मानयोग पुलिस कमिश्नर नोनिहाल सिंह ,एडीसीपी 1 सुहेल मीर,एसीपी नार्थ सुखविंदर सिंह के आदेशों पर बीते दिनों में पंजाब के अमृतसर,कपूरथला हिस्सों में
    बेअदबी के मामले सामने आने के बाद महानगर में अमन शांति बनाए रखने के लिए 30 कमेटियों का निर्माण करने का फैसला लिया गया है| इस बैठक में शैक्षणिक ,धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं तथा रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों व मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। पीस कमेटी के सदस्यों ने थाना प्रभारी मुकेश कुमार से इलाके की समस्याओं बारे कई सवाल किए जिनके जवाब देते हुए प्रभारी ने पीस कमेटी के सदस्यों को हॉस्टल के सवालों के जवाब देकर आश्वस्त भी किया|
    इस अवसर पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के चेयरमैन अमन बग्गा प्रधान चंद्रपाल सिंह चाहल महासचिव अजीत सिंह बुलंद ने इस कमेटी का सदस्य बनने पर संजीव वर्मा को बधाई दी
    इस मौके पर सरदार गुरमीत सिंह, सरदार दविंदर सिंह, अमृत खोसला,ईशात शर्मा, अमित सहगल, रमन सहगल,जोवय मलिक,नरिंदर सिंह, जगदीश कुमार, विनय कुमार, राहुल भरद्वाज, नरिंदर कुमार, संदीप वर्मा, विशाल शर्मा, नवीन कुमार सुखविंदर कौर, रणजीत कौर मजूद रही|

  • जालंधर में चोर गिरोह ने बनाया डॉक्टर की कार को निशाना, कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

    जालंधर में चोर गिरोह ने बनाया डॉक्टर की कार को निशाना, कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

    जालंधर में भोंतू गैंग ने बनाया डॉक्टर की कार को निशाना, कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

    जालंधर में चोर गिरोह ने बनाया डॉक्टर की कार को निशाना, कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

     

    MBD WEB NEWS:  जालंधर: महानगर में भोंतू गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को गैंग ने जालंधर के मशहूर अस्पताल के डॉक्टर की गाड़ी का शीशा तोड़ कार से बैग चुरा लिया और फरार हो गए।

    चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

    पुलिस को दी शिकायत में रतन अस्पताल के डॉ बलराज गुप्ता ने बताया कि बीती रात को अपना बैग लेकर घर जाने के लिए निकले। उन्होंने बैग कार में रखा और किसी काम के लिए वापस अस्पताल में गए। कुछ ही पल में वापिस आ गए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और लैपटॉप वाला बैग गायब है। उन्होंने बताया कि बैग को उन्होंने कुछ ही सेकेंड के लिए कार में छोड़ा था और वारदात हो गई।

    पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज ले ली है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके। डॉ बलराज गुप्ता ने बताया कि बैग में नकदी नहीं थी