Category: JALANDHAR

  • अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing आदमपुर में अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Unknown people set fire to 6 one crop of sugarcane in Adampur, police registered a case

    आदमपुर में अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर के गांव पंडोरी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ अज्ञात लोगों ने रंजिशन 6 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल को आग के हवाले कर दिया। जिसमें फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास स्थित घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में नवशरण कौर ने बताया कि इंग्लैंड के रहने वाले एनआरआई ने अपनी कुल 47 कनाल 15 मरले की जमीन की मुखतयारी उसके पति तरणतेज को दी थी। तरणतेज की मौत के बाद एनआरआई ने मुख्तियार नामा तैयार कर उसके नाम कर दिया। जिस जमीन पर कुछ व्यक्ति जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। जबकि रकबा जमीन की गिरदावरी एनआरआई के नाम पर दर्ज है और अदालत द्वारा मंजूरशुदा है। जिस जमीन का मुख्तारनामा खुद एनआरआई ने उसके नाम की है।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि बीते रविवार दोपहर करीब दो बजे उसे सूचना मिली कि स्विफ्ट कार में बैठे दो व्यक्ति उसकी गन्ने की फसल में आग लगा मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जाकर देखा तो फसल धू-धू कर जल रही थी। साथ के खेतों में रखी करीब 25 से 30 खेतों की पराली भी जलकर खाक हो गई। जिस कारण उनका बहुत नुकसान हो गया है। मामले के जांच अधिकारी थाना आदमपुर में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि दिए बयान अनुसार 2 अज्ञात आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खेतों के नजदीक घरों के पास लगे सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। जल्द आरोपित की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधर में चाकू दिखाकर लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, श्रमिक से लूटा था मोबाइल

    You are currently viewing जालंधर में चाकू दिखाकर लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, श्रमिक से लूटा था मोबाइल

    In Jalandhar, the one who robbed a knife was caught by the police, the mobile was robbed from the worker

    जालंधर में चाकू दिखाकर लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, श्रमिक से लूटा था मोबाइल

     

    जालंधरः बीते दिनों महानगर के अंतर्गत आते अशोक बिहार नगर में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला आरोपी रविवार को महानगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी लूटपाट सहित चोरी के मामले दर्ज हैं। थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस थाना डिवीजन नंबर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अशोक विहार में लूट करने वाले गांव जिंदा निवासी अविनाश उर्फ अवि को गिरफ्तार किया गया गया है।​उस पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों अशोक विहार निवासी विकास शर्मा काम करके लौट कर घर जा रहा था। रविदास मंदिर के पास पहुंचा तो अविनाश उर्फ अवि ने उसे घेर लिया।

    आरोपी ने उसे चाकू निकाल कर डराना शुरु कर दिया। इसके बाद वह विकास के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। विकास की शिकायत पर मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को सौंपा गया। राकेश कुमार ने शिकायत मिलने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी की पहचान हो गई। छापा मारकर अविनाश को गिरफ्तार किया गया।

  • जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Massive fire broke out in Champy Shoes shop in Kot Kishan Chand of Jalandhar, goods worth lakhs burnt to ashes

    जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते कोट किशन चंद एरिया में शनिवार देर रात एक शू शाप में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। वहीं दुकान के मालिक ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान को जानबूझ कर आग लगाई गई है।

    जानकारी अनुसार शनिवार देर रात कोट किशन चंद में शैंपी शूज नामक दुकान में लगी आग लग गई जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ने आग पर कापू पाया। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिन्टों में ही पूरी रह से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दुकान में पड़ा लाखों रुपए सामान जलकर राख हो गया। वहीं दुकान के साथ लगते डॉक्टर आनंद के क्लीनिक में भी आग लगने की वजह से नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आनंद क्लीनिक के भीतर भी पानी की बौछारें मार कर आग की लपटों को शांत किया।

    दुकान पर आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे दुकान मालिक और उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। उनका कहना था कि हमारी कमाई का एकमात्र जरिया यही दुकान थी और वह भी जल गई। वह अब क्या करेंगे। गुजर बसर कैसे होगा। इतने पैसे भी नहीं हैं कि फिर से दुकान को शुरू कर सकें। अभी तो दुकान में भरे माल की पूरी पेमेंट भी नहीं दी गई थी। अब वह कर्ज लेकर चुकानी पड़ेगी।

  • जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर बदल रहे छोटे हाथी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

    You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर बदल रहे छोटे हाथी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

    Traumatic road accident in Jalandhar, tyre changing elephant collided with unknown vehicle, driver dies

    जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर बदल रहे छोटे हाथी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

     

    जालंधर छावनीः महानगर के अन्तर्गत आते रामा मंडी फ्लाईओवर पर देर शाम बड़ा हादसा हो गया। जब फ्लाईओवर पर छोटे हाथी का टायर पंचर होने के बाद टायर बदल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान छोटा हाथी चालक काबल सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, वीरवार देर शाम छोटा हाथी चालक कहीं जा रहा था तो रामा मंडी फ्लाईओवर पर टायर पंचर हो गया था। टायर बदलने के लिए फ्लाईओवर के एक साइड गाड़ी रोक चालक टायर बदल रहा था। इतने में फगवाड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खड़े गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटा हाथी चालक काबल सिंह को एंबुलेंस बुलाकर सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    घटना संबंधी जानकारी देते एएअसाई करनैल सिंह ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकी पता लग सके कि किस वाहन से यह टक्कर हुई है। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि काबल कहां जा रहा था। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जिसका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • आदमपुर के विधायक कोटली हुए हादसे का शिकार, दाईं तरफ की दो पसलियां टूटीं

    You are currently viewing आदमपुर के विधायक कोटली हुए हादसे का शिकार, दाईं तरफ की दो पसलियां टूटीं

    Adampur MLA Kotli became a victim of accident, two ribs on the right side were broken

    आदमपुर के विधायक कोटली हुए हादसे का शिकार, दाईं तरफ की दो पसलियां टूटीं

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर की आरक्षित सीट से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा मंगलवार को देर शाम उस वक्त हुआ जब उनकी गाड़ी एक दोपहिया चालक को बचाते-बचाते डिवाईडर से जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में विधायक सुखविंदर कोटली की टांग और पसलियां टूट गई हैं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इस संबंधी जानकारी देते विधायक के बेटे ने बताया कि कोटली चंडीगढ़ से आदमपुर अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बंगा के साथ लगते गांव ढांहां क्लेरां के पास पहुंचे तो हाईवे पर दो स्कूटर सवार जो कि शराब के नशे में लग रहे थे झूमते हुए चल रहे थे। गाड़ी के चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पहले गाड़ी डिवाइडर से टकराई और उसके के बाद हाईवे पर लगे बिजली के पोल से जा टकराई। कोटली गाड़ी में फ्रंट सीट पर बैठे हुए थे। उनकी साईड ही पोल से लगी। जिसकी वजह से उन्हें चोटें ज्यादा आई हैं।

    वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी फोन करके कोटली का कुशलक्षेम जाना है। उन्होंने कोटली के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व विधायकों ने भी कोटली का कुशलक्षेम पूछा है। कुछ नेता और उनके समर्थक हाल चाल जानने के लिए अस्पताल में भी पहुंचे हैं।

  • जालंधर की कोर्ट में मचा हड़कंप, युवक ने महिला जज पर तानी पिस्तौल, बोला- इंसाफ दो वरना गोली मार लूंगा

    You are currently viewing जालंधर की कोर्ट में मचा हड़कंप, युवक ने महिला जज पर तानी पिस्तौल, बोला- इंसाफ दो वरना गोली मार लूंगा

    There was a stir in the court of Jalandhar, the young man pointed a pistol at the female judge, said – give justice or else I will shoot

    जालंधर की कोर्ट में मचा हड़कंप, युवक ने महिला जज पर तानी पिस्तौल, बोला- इंसाफ दो वरना गोली मार लूंगा

     

     

    जालंधरः फिल्लौर कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब  भरी अदालत में एक 23 वर्षीय युवक महिला जज के सामने आकर खड़ा हो गया और जज पर पिस्तौल तान  दी, और कहा कि इंसाफ दो वरना गोली मार दूंगा। जिसके बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। कोर्ट के बाहर खड़े एएसआई लाल चंद को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत कोर्ट में जाकर उसे दबोचा। उन्होंने आरोपी के हाथ से पिस्तौल को छीना। जब जांच की तो वह खिलौना पिस्तौल निकली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, थाना फिल्लौर की पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हीरा पुत्र भजन सिंह निवासी संगोवाल बताया है।  फिलहाल हीरा जमानत पर जेल से बाहर आया था।

    नशे के आदी हीरा ने बताया कि वह जब भी पेशी पर आता है तो उससे गवाही के लिए पैसों की मांग की जाती है। पैसे न देने पर कोई भी उसके हक गवाही नहीं देता है। आरोपी ने बताया कि एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी, और उसकी पत्नी गर्भवती है। उसके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। चोरी के मुकद्दमे दर्ज होने के कारण उसे कोई काम नहीं मिल रहा है। वह सारा दिन बेकार बैठा रहता है। और पूरी तरह से टूट चुका है।

    वह अपराध नहीं करना चाहता ,लेकिन मजबूरियां उसे दोबारा फिर से चोरी-डकैती करने की तरफ धकेल रही हैं। इसलिए उसने पेशी पर आने से पहले डेढ़ सौ रुपए में खिलौना पिस्तौल खरीदी थी।  उसे लगा कि पिस्तौल तान कर जब वह अपनी बात रखेगा तो जज साहिबा उसके मुकद्दमे को खारिज कर देंगी परंतु उलटा उस पर आज एक और नया मुकद्दमा दर्ज हो गया।

  • जालंधर में मामूली विवाद ने लिया भयंकर रूप, ईंट मारकर कर दिया पड़ोसी का कत्ल

    जालंधर में मामूली विवाद ने लिया भयंकर रूप, ईंट मारकर कर दिया पड़ोसी का कत्ल

     

    जालंधरः महानगर के बस्ती शेख इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि बस्ती शेख में पारिवारिक विवाद में रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक महिला ने ईंट उठाकर मारी जो वहां खड़े व्यक्ति को जा लगी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले अश्वनी कुमार के रूप में हुई है।

    अश्वनी कुमार बस्ती शेख में कारपेंटर का काम करता था। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान महिलाओं ने गाली गलौच भी शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि महिलाओं ने ईंटे चलानी शुरू कर दी और अश्वनी शर्मा को ईंट लगने से वह गंभीर घायल हो गया और उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनो की शिकायत पर थाना नंबर 5 की पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह परिवारिक विवाद था जो बंटवारे को लेकर हुआ। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर में कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, आप विधायक रमन अरोड़ा के करीबी युवा कांग्रेसी नेता को किया निलंबित

    You are currently viewing जालंधर में कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, आप विधायक रमन अरोड़ा के करीबी युवा कांग्रेसी नेता को किया निलंबित

    Big action of Congress high command in Jalandhar, suspended youth Congress leader close to AAP MLA Raman Arora

    जालंधर में कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, आप विधायक रमन अरोड़ा के करीबी युवा कांग्रेसी नेता को किया निलंबित

     

    जालंधरः यूथ कांग्रेस जालंधर सेंट्रल विधानसभा हल्का के प्रधान प्रवीण पहलवान को कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया है। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रवीण पहलवान इससे पहले निर्दलीय रूप से कौंसलर का चुनाव लड़ चुके हैं। 2017 में जब कांग्रेस ने प्रवीण पहलवान को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था और कुछ वोट चुनाव हार गए थे।

    इसके बाद कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजिंदर बेरी ने प्रवीण पहलवान को मना लिया और फिर कांग्रेस में वापस ले आए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में प्रवीण पहलवान ने कांग्रेस के राजिंदर बेरी के साथ चुनाव कैंपेन भी किया, लेकिन राजिंदर बेरी हर तरफ से चुनाव हार गए।

    यूथ नेता प्रवीण पहलवान पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लिए काम किया और पार्टी को नुकसान पहुंचाया। वह चुनाव के बाद भी आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के साथ के साथ नजर आए और कई उद्घाटन कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। प्रवीण पहलवान पार्टी विरोधी गतिविधियों की जांच भी की गई है। प्रवीण के फेसबुक अकाउंट पर आप विधायक के साथ कई फोटो भी अपलोड हैं।

  •  2 ऑटो में हुई आमने-सामने की टक्कर, 4 सवारियां गंभीर घायल

    You are currently viewing महानगर में 2 ऑटो में आमने-सामने टक्कर, 4 सवारियां गंभीर घायल

    Face-to-face collision in 2 autos in metropolis, 4 passengers seriously injured

     2 ऑटो में हुई आमने-सामने की टक्कर, 4 सवारियां गंभीर घायल

     

    जालंधरः महानगर में शनिवार देर रात उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब लाडोवाली रोड के नजदीक 2 ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में आटो में सवार कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई और ऑटो चालक अपना ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

    जानकारी अनुसार, जालंधर के न्यू संत नगर से एक परिवार ऑटो रिक्शा में बैठकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। अभी ऑटो लाडोवाली रोड पर मनी ढाबा के पास ही पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार ऑटो रॉन्ग साइड से आ गया। ऑटो के चालक शराब के नशे में धुत्त था कि उसने सीधे टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही सवारियों से भरा ऑटो पलट गया।

    घटना की जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे एएसआई जसविन्दरपाल ने बताया कि लाडोवाली रोड के नजदीक 2 ऑटो आपस में टकरा गए जिसमें लगभग 7 से 8 सवारियां थी जिनमें से 4 सवारियां घायल हो गई हैं। घायल सवारियों को सिविल अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है और ऑटो कब्जे में लेकर घायलों के बयानों पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

  • द जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन ने की नई कारजकरनी टीम की घोषणा

    द जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन ने की नई कारजकरनी टीम की घोषणा

    द जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन ने की नई कारजकरनी टीम की घोषणा

    MBD NEWS: जालंधर, 30 अप्रैल (वरिंदर) द जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा रमेश गाबा को प्रधान चुने जाने के बाद आज एसोसिएशन की नई कारजकरनी टीम का गठन किया गया। इसमें रमेश हैप्पी को महासचिव, संदीप कुमार को कैशियर, सुरेंद्र बेरी व राजेश थापा को सलाहकार, ऋषि शर्मा सीनियर वाईस प्रधान, बलदेव कृष्ण, राजेश शर्मा, इंद्रजीत सेठी, सुरेंद्र वर्मा वाईस प्रधान, कमल गंभीर, ओंकार साहिल, बलराज सिंह, संदीप हैप्पी, सुरिंदर कुमार, उदय कुमार, मनीष कुमार, योगराज को जॉइंट सेक्टरी, कमलजीत सिंह पवार अस्सिटेंट कैशियर, सुनील ढींगरा व सुभाष चन्दर को पी आर ओ नियुक्त किया गया । इस मोके पर एसोसिएशन के प्रधान रमेश गाबा ने सभी नव नियुक्त कारजकरनी सदस्यों को बधाई दी और कहा की मैं आशा करता हु कि नव नियुक्त कारजकरनी सदस्य अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से बाखूबी निभाएगें।