Category: JALANDHAR

  • जालंधर के गोपाल नगर गोलीकांड में शिरडी पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू गिरफ्तार

    जालंधर के गोपाल नगर गोलीकांड में शिरडी पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू गिरफ्तार

    जालंधर के गोपाल नगर गोलीकांड में शिरडी पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू गिरफ्तार

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर, 23 जून ( सुमेश शर्मा) : गोपाल नगर गोली कांड में अकाली नेता के बेटे पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू पिछले दो महीनों से पुलिस से लुका-छिपी खेल रहा था और हिमाचल मकलोड़गंज में पुलिस की रेड दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने वाला पिंप्पू आखिरकार महाराष्ट्र की शिरडी पुलिस ने किया गिरफ्तार। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू पिछले 20-25 दिनों से शिरडी में छिपा हुआ था। आरोपी पिंप्पू ने पहले दो सप्ताह अलग-अलग होटलों में बिताए। जब उसे लगा कि वह पुलिस की पकड़ से बहुत दूर है तब उसने एक अलग होटल में दस दिन का एडवांस देकर कमरा बुक करवाया। दस दिन बीत जाने के बाद जब होटल द्वारा बकाया राशि की मांग की तो आरोपी पिंप्पू ने कहा कि वह पैसे मंगवाकर बकाया राशि अदा करेगा और उसने कहा कि वह अभी कुछ दिन और यहां रुकेगा। उसके इस जवाब पर होटल मैनेजर को आरोपी पिंप्पू पर शक हुआ और उसने अपने क्षेत्रीय पुलिस थाने को सूचित किया। जब शिरडी पुलिस द्वारा आरोपी पिंप्पू की शिनाख्त की और शिरडी पुलिस ने पंजाब पुलिस से राबता किया तो उन्हें पता चला कि वह पंजाब के जालंधर से बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार है। ADCP क्राइम गुरबाज सिंह ने जालंधर से स्पैशल टीम शिरडी भेजी। जब न्यूज़ 24 पंजाब के संवाददाता ने शिरडी पुलिस से राबता किया तो पुलिस कोन्सेटबल ज़िरेकर ने पुष्टी करते हुए कहा कि वह आरोपी हमारी गिरफ्त में ही हैं और पंजाब पुलिस की टीम पहुंच गई है। एक-आद दिन में जालंधर पुलिस की टीम आरोपी पिंप्पू को जालंधर लेकर आएगी। और आरोपी पिंप्पू से जांच दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपी पिंप्पू के ज़रिए फरार अमन सेठी उर्फ बादशाह और अमृतपाल सिंह उर्फ मिर्ज़ा को पुलिस जल्द ही कर सकती हैं गिरफ्तार।

  • Big News: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने किये Digital Media Association® (DMA) के आई डी कार्ड और व्हीकल स्टिकर रिलीज

    Big News: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने किये Digital Media Association® (DMA) के आई डी कार्ड और व्हीकल स्टिकर रिलीज

    पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को लेकर जल्द ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन करेगी मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात : अमन बग्गा/ शिंदर पाल चाहल

    MBD WEB NEWS : जालंधर ( सुमेश शर्मा) 150 से ज्यादा पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association (Regd) के चैयरमैन अमन बग्गा व अध्यक्ष शिंदरपाल सिंह चाहल की अध्यक्षता में आज जालंधर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) श्री घनश्याम थोरी ने अपने करकमलों द्वारा DMA एसोसिएशन के सदस्यों के आई डी कार्ड और व्हीकल स्टिकर रिलीज किये।

    इस मौके चेयरमैन अमन बग्गा व शिंदर पाल सिंह चाहल ने बताया कि पंजाब भर में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को विभिन्न प्रकार की कई समस्याएं आ रही है । उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और पत्रकारों के हित के लिए विभिन्न मांगों को लेकर जल्द ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेगी।

    उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को कवरेज के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग तथा सम्मान दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हम को कई पत्रकारों की तरफ से ऐसी शिकायतें आ रही है कि कुछ प्रशासनिक अधिकारियों व असामाजिक तत्वों द्वारा डिजिटल मीडिया से जुड़े कुछ पत्रकारों के साथ अपमान जनक व्यवहार किया जाता है जो कि DMA कभी बर्दाश्त नही करेगी।

    इस मौके जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद और वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने कहा कि आये दिन पत्रकारों को तंग परेशान किया जा रहा है कई अवैध कारोबार करने वाले कारोबारी भी पत्रकारों को धमका रहे है।
    उन्होंने कहा कि अब अगर किसी ने भी DMA के किसी पत्रकार को धमकाया या तंग परेशान किया तो ऐसे लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    वही इस मौके चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू, सीनियर उपाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह व योगेश सूरी ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन हर पत्रकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहने वाली संस्था है। जब जब भी किसी पत्रकार को कोई दिक्कत परेशानी आई है डीएमए के सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर पत्रकार का साथ देते है।
    उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार साथी के साथ हो रहे शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इस मौके स्क्रीनिंग कमेटी के हेड सुमेश शर्मा ने
    पंजाब भर के डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को आह्वान किया कि वह डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़ कर पत्रकारों के हित के लिए कार्य करने वाली संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की ताक़त को बढ़ाएं। डीएमए के मेम्बर बनने के इच्छुक पत्रकार 9463599144 पर सम्पर्क कर सकते है।

    इस अवसर पर पीआरओ धरमिंदर सौंधी,
    उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, सेक्रेटरी गोलडी जिंदल, कल्चरर विंग सचिव पीएस अरोड़ा, करणबीर, योगेश कत्याल, गोलडी जिंदल सेक्रेटरी, राजेश शर्मा सेक्रेटरी,मोहित सेखड़ी जॉइंट सचिव,डीएमए महिला विंग की सीनियर वाईस प्रेसिडेंट नीतू कपूर , संजीव कपूर, उपाध्यक्ष पुष्पिंदर कौर, सुप्रिया, सौरभ खन्ना मीडिया सचिव, करणवीर और विशाल शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी , केवल कृष्ण कोऑर्डिनेटर, कपिल ग्रोवर सेक्रेटरी,जतिन बब्बर, व योगेश कत्याल को जॉइंट सेक्रेटरी ,अनुराग कौंडल कोऑर्डिनेटर,सन्नी भगत सेक्रेटरी, पवन कुमार और संजय सेतिया जॉइंट सेक्रेटरी ,
    सुनील सेक्रेटरी, अनिल सलवान सुनील कुमार और बसंत जॉइंट सेक्रेटरी आई टी सेल के डिप्टी हैड जसपाल सिंह, विजय अटवाल, गगन जोशी, राकेश चावला, राजेश कालिया, राजिंदर, मनोज सोनी,मनदीप सैनी, साहिल, दीपक लूथरा, अमरजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, विक्की सूरी, रवि जस्सल, आदि मौजूद थे

  • अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

    You are currently viewing अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

    Jalandhar Police’s big action on those opposing the Agneepath scheme, case registered against unknown protesters

    अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

     

    जालंधर: अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर जालंधर पुलिस ने बड़ा एक्शन करते हुए अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा यातायात जाम करके आम जनता को परेशान करने और हाईवे जाम करने के मामले में अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कैंट के एएसआई अजयपाल के ब्यानों पर पुलिस ने धारा 283 आईपीसी और नैशनल हाईवे एक्ट 1856 की धारा 8 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गुपचुप ढंग से इस मामले की जांच शुरू की गई है। जिसमें अखबारों, सोशल मीडिया में प्रकाशित प्रदर्शनकारियों की तस्वीरों के ज़रिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

    जिक्रयोग्य है कि शनिवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सैंकड़ो युवाओं ने रामा मंडी के निकट हाईवे जाम कर दिया। लगभग 5 घण्टे तक यातायात अवरूद्ध रहा और सैंकड़ो युवा हाईवे पर बैठ कर प्रदर्शन करते रहे। दोपहर बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए युवाओं को हाईवे से हटाया और यातायात सुचारू करवाया।
    हाईवे जाम करने के मामले में कमिश्नरेट जालंधर पुलिस द्वारा थाना कैंट में अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सहयोग से लगाया तीसरा मासिक लंगर

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सहयोग से लगाया तीसरा मासिक लंगर

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सहयोग से लगाया तीसरा मासिक लंगर।

    तीसरे मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें
    अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के प्रधान संजीव गंभीर एवं सदस्य।

    विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सीनियर वाइज प्रेजिडेंट श्री अमरप्रीत सिंह, को-ऑर्डिनेटर श्री केवल कृष्ण जी एवं सेक्रेटरी स्पोर्ट्स विंग श्री सतपाल सेतिया।

    MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा )  पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन ऐसें लगाई है की समाचार पत्र की तरफ से लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो हम सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाएगा। आज के इस मासिक लंगर में मुख्य मेहमान के तौर पर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान संजीव गंभीर ने अपने सदस्यों के साथ कुष्ठ आश्रम में सभी को खाना खिलाया संजीव गंभीर जी ने कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरम्मद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है। उन्होंने पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की तारीफ की और सभी को मुबारक देते हुए कहाँ की वो और उनका अलायन्स क्लब जालन्धर समपर्ण हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और लोगों की सेवा करते रहेंगे, अलायन्स क्लब की तरफ से भी लंगर में गुप्त दान भी दिया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आये डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सीनियर वाइज प्रेजिडेंट श्री अमरप्रीत सिंह (वेलकम पंजाब), को-ऑर्डिनेटर श्री केवल कृष्ण जी (सक्षम पंजाब) एवं सेक्रेटरी स्पोर्ट्स विंग श्री सतपाल सेतिया (DM News 24) ने सह धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सेतिया , वेलकम पंजाब से सन्नी गुगलानी, विक्की सूरी ने भी लंगर में सेवा की और लंगर में होने वाले पूण्य के बारे में बताते हुए कहां की पत्रकारिता के क्षेत्र में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी पत्रकारों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया । श्री सतपाल सेतिया एवं धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सेतिया ने लंगर में धनराशि की सेवा भी की। इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर ने आये हुए सदस्यो का स्वागत किया और लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके एक दानी सज्जन ने अपना नाम न लेने की शर्त पर इस लंगर में 1100 रु की सेवा दे। श्री रमेश ने 1100 रु की राशि का दान दिया । प्रमुख समाज सेवक श्री दविंदर ने इस मौके पर 1100 रु की लंगर सेवा की। श्री राजीव छाबड़ा सह धर्मपत्नी नीरू छाबड़ा ने लंगर में 500 रु की धनराशि की सेवा की। बाकी कुछ सज्जनो द्वारा 500-500 रु का गुप्त दान भी दिया गया। फोटोग्राफी की सेवा भी फोटोग्राफर अश्वनी अरोड़ा द्वारा की गई। इस मौके पर भास्कर साउंड एवं लाइट के राजीव भास्कर द्वारा लंगर में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके पर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सचिव लोकेश बजाज, पीआरओ जयदेव मल्होत्रा, पूर्व प्रधान एमसी एनके महेंद्रू, दया कृष्ण छाबड़ा, नरेंद्र शर्मा ,प्रवीण मलक, अशोक कुमार, गुलशन कपूर, प्रदीप शर्मा पत्रकार हरीश शर्मा,सुखविंदर सिंह , अंकित भास्कर ,राजीव छाबड़ा, नीरू छाबड़ा, रवि खुराना बीनू खुराना,अश्विना खुराना, हर्षित खुराना एवं वंदना मेहता उपस्थित थे।

  • जालंधर में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गिरा गेट, उपचार के दौरान हुई मौत… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गिरा गेट, उपचार के दौरान हुई मौत… पढ़ें पूरी खबर

    The gate fell on the girl playing outside the house in Jalandhar, died during treatment… read full news

    जालंधर में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गिरा गेट, उपचार के दौरान हुई मौत… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते थाना मकसूदां इलाके में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर गेट गिर गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों घायल बच्ची को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है। वहीं मृतका बच्ची की पहचान दीक्षा (4) साल के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी अनुसार थाना मकसूदां के अंतर्गत आते रावली गांव के मोहल्ला सरूप नगर में रहने वाली दीक्षा अपने घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक सामने वाले घर का गेट उस पर आ गिरा। गेट के गिरने की आवाज आने के बाद पड़ोसियों ने तुरंत घायल बच्ची को गेट के नीचे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एएसआई पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

    वहीं हादसे की जानकारी देते एएसआई मेजर सिंह ने कहा कि साढ़े 4 साल की दीक्षा अपने घर के बाहर खेल रही थी तो सामने वाले घर का गेट उस पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

  • ਕਦੋਂ ਹੋਏਗੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ – ਟਿੰਕਾ/ਚੱਡਾ/ਚਾਵਲਾ

    ਕਦੋਂ ਹੋਏਗੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ – ਟਿੰਕਾ/ਚੱਡਾ/ਚਾਵਲਾ

    ਕਦੋਂ ਹੋਏਗੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ – ਟਿੰਕਾ/ਚੱਡਾ/ਚਾਵਲਾ

     

    ਕਿਹਾ – ਮੌਜੂਦਾ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕਿਓਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਦੇਰੀ, ਇਹ ਇੱਕ ਬੜਾ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ

     

    ਕਿਹਾ – ਛਾਉਣੀ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਵਿੱਚ ਬਣਿਆ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ

     

    ਜਲੰਧਰ :- ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਕਦੋਂ ਹੋਏਗੀ ਅਤੇ ਮੌਜੂਦਾ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਾਉਣ ਵਿੱਚ ਦੇਰੀ ਕਿਓਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ , ਇਹ ਇੱਕ ਬੜਾ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਹੈ ਜੋਕਿ ਛਾਉਣੀ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਵਿੱਚ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੈਂਟ ਨਿਵਾਸੀ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟਿੰਕਾ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੱਡਾ ਅਤੇ ਹਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤਾ।

    ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟਿੰਕਾ ਅਤੇ ਹਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੱਡਾ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਛੱਡਿਆਂ ਤਕਰੀਬਨ 2 ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਉਪਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਛੱਡਣ ਵੇਲੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਲੋਂ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਬਣਾ ਕੇ ਤਕਰੀਬਨ 4 ਲੱਖ ਰੁਪਏ, ਇੱਕ ਸੋਨੇ ਦਾ ਛੱਤਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਪੁਰਦ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਬਣਨ ਲਈ ਵੋਟਾਂ ਬਨਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ 265 ਦੇ ਕਰੀਬ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਸੱਜਣ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਬਣੇ ਲੇਕਿਨ ਹੈਰਾਨਗੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਵੋਟਾਂ ਬਨਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਤੱਕ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਕੋਈ ਐਲਾਨ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਥੇ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਦੌਰਾਨ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਵਿਚੋਂ 2-3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਅਸਤੀਫੇ ਤੱਕ ਦੇ ਦਿੱਤੇ, ਜਿਸਦੀ ਵਜ੍ਹਾ ਇਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕੁੱਝ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀ ਮਨਮਾਨੀ ਕਰਨਾ ਸੀ।

    ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੱਡਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿਧਾਨ ਮੁਤਾਬਿਕ ਦੇਖਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਮੌਜੂਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਛੱਡਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜੋ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਵਾਉਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਇਥੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਬਣਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਦੇ ਮਨ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਸ਼ੱਕ ਨਾ ਰਹੇ। ਪਰ ਇਸ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਦੇ ਕੁਝ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮਨਮਾਨੀ ਕਰਨ ਦੇ ਕਾਰਣ ਇਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ 2-3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਹੁਣ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਹੋਰ ਮੈਂਬਰ ਪਾ ਕੇ ਖਾਨਾਪੂਰਤੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਜੋਕਿ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ। ਪਰ ਹੁਣ ਇਹ ਮੌਜੂਦਾ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕਿਓਂ ਦੇਰੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਇਹ ਇੱਕ ਬੜਾ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।

    ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟਿੰਕਾ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੱਡਾ ਅਤੇ ਹਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਆਪੇ ਬਣੀ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਇਮਾਰਤ ਅੰਦਰ ਆਪਣੀ ਮਰਜੀ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜੋਕਿ ਵਿਧਾਨ ਦੇ ਉਲਟ ਅਤੇ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ ਜਦਕਿ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਸਿਰਫ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ ਨਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਕੰਮ ਲਈ।

    ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟਿੰਕਾ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੱਡਾ ਅਤੇ ਹਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਮਰਿਆਦਾ ਨੂੰ ਕਾਇਮ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਬੜੇ ਹੀ ਆਦਰ ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਸੁਚੱਜੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਵਾਏ। ਜਿਸਨੂੰ ਵੀ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੀ ਸੇਵਾ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨਗੇ, ਉਹ ਆਪਣੀ ਨਵੀਂ ਕਮੇਟੀ ਨਾਲ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਬੇਹਤਰੀ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰੇਗਾ ਕਿਓਂਕਿ ਸਾਰੇ ਕਾਰਜ ਉਸ ਅਕਾਲਪੁਰਖ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਨੇ ਆਪ ਅੰਗ ਸੰਗ ਸਹਾਈ ਹੋ ਕੇ ਕਰਵਾਉਣੇ ਨੇ, ਸਾਨੂੰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਟੈਨਸ਼ਨ ਲੈਣ ਦੀ ਕੋਈ ਲੋੜ ਨਹੀਂ।

     

  • जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

    You are currently viewing जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

    First bus to Delhi airport will run from Jalandhar, Kejriwal and Chief Minister will inaugurate on June 15

    जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

     

    चंडीगढ़ः पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अब जल्द ही भारी भरकम किराये से जल्द ही राहत मिलने जा रही है। जिसके तहत 15 जून को जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट केलिए पंजाब रोडवेज की सीधी बस को रवाना किया जा रहा है। इस मौके आयोजित एक उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 जून को पंजाब आएंगे और सरकारी वॉल्वो बसों के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की शुरूआत करेंगे।

    कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की सरकारी वॉल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी। उनका कहना था कि बसों का किराया भी प्राइवेट के आधे से भी कम होगा। वहीं इनमें सहूलियतें भी ज्यादा दी जाएंगी। सरकारी वॉल्वों बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने से बादल परिवार की ट्रांसपोर्ट को झटका लगा है। अभी तक वहां इंडो कैनेडियन ट्रांसपोर्ट की बसें ही चलती थी। जो अपने हिसाब से किराया वसूलती थी। पूर्व ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बसों के लिए कोशिश की थी, हालांकि वह कामयाब नहीं हो पाए।

    बता दें कि इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट तक प्राइवेट कंपनी की बसों का संचालन होता रहा है जिसका भारी भरकम किराया यात्रियों को देना पड़ता थ।

  • विदेश जाने वालों के लिए आई बड़ी खबर, 15 जून से दिल्ली एयरपोर्ट जाएंगी सरकार बसें, आनलाईन बुकिंग शुरू, जालंधर से चलेंगी 6 बसें…

    You are currently viewing विदेश जाने वालों के लिए आई बड़ी खबर, 15 जून से दिल्ली एयरपोर्ट जाएंगी सरकार बसें, आनलाईन बुकिंग शुरू, जालंधर से चलेंगी 6 बसें…

    Big news for those going abroad, government buses will go to Delhi airport from June 15, online booking starts, 6 buses will run from Jalandhar…

    विदेश जाने वालों के लिए आई बड़ी खबर, 15 जून से दिल्ली एयरपोर्ट जाएंगी सरकार बसें, आनलाईन बुकिंग शुरू, जालंधर से चलेंगी 6 बसें…

     

    जालंधरः जालंधर और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है, जिसके तहत अब वह सीधे जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट की पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर सकेंगे। पंजाब सरकार 15 जून से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बसों की सेवाएं शुरू कर रही है। जिसके लिए आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं दिल्ली से पंजाब के लिए 16 जून को बसें रवाना होंगी। अब दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्री सीधे http://www.punbusonline.com/ और http://www.pepsuonline.com पर करवा सकते हैं।

    पनबस की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर और लुधियाना से 6-6 बसें और अमृतसर से 1 बूस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना की जा रही हैं। अमृतसर से चलने वाली बस जालंधर व लुधियाना और जालंधर से चलने वाली बसें लुधियाना रुककर जाएंगी। वहीं इन बसों का समय इंटरनेशनल फ्लाइट्स अनुसार तैयार किया गया है। इसमें पंजाब आने वाली अधिकतर बसें रात के समय रवाना हो रही हैं, लेकिन इनका किराया सब को हैरान करने वाला है। सिर्फ 1320 रुपए में आप अमृतसर, 1170 रुपए में जालंधर और 1000 रुपए में लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं, जबकि इससे पहले प्राइवेट बसें 3000 के करीब किराया वसूल रही थीं।

    जिक्रयोग्य है कि पेप्सू रोडवेज की एक बस पटियाला से भी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना की जा रही है। जिसका किराया 835 रुपए है और फिलहाल उस पर 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसे 752 रुपए में बुक किया जा सकता है।

  • जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    Minor girl working at Jalandhar’s famous mobile house owner commits suicide, police engaged in investigation

    जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध मोबाइल व्यापारी के घर पर काम करने वाले एक युवती ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंजलि पुत्री राकेश निवासी यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती नाबालिग थी और व्यापारी के आदर्शन नगर स्थित घर में काम करती थी।

    इस संबंधी जानकारी देते थाना 2 के एसएचओ भूषण कुमार के मुताबिक विशाल चड्डा ने उन्हें फोन पर सूचना दी है कि उनके घर काम करने वाली लड़की ने फंदा लगाया है, वे उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। वह अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल चड्ढा ने बताया कि लड़की को करीब एक साल पहले उसकी बुआ नीतू वासी सुदामा विहार जालंधर उनके घर छोड़ गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचित किए बगैर विशाल चड्ढा ने खुद ही फंदे से उतारा और लड़की को अस्पताल लाए। अस्पताल ले जाते समयही उन्हें फोन पर सूचित किया गया। नाबालिग लड़क से घर का काम करवाया जा रहा था।

    उन्होंने सूचना के बाद वह तुरंत अस्पताल में पहुंचे। अस्पतााल के डाक्टर ने जांच के पश्चात लड़की को मृत करार दे दिया था। फिल्हाल मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर में डीसी ने ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस किया रद्द

    You are currently viewing जालंधर में डीसी ने ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस किया रद्द

    DC took major action against travel agency in Jalandhar, license canceled

    जालंधर में डीसी ने ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस किया रद्द

     

    जालंधरः महानगर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर के डीसी ने बडी कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रैवल एजेंट का लॉइसेंस रद्द कर दिया है। डीसी की यह कार्रवाई उक्त एजेंट के खिलाफ आई शिकायतों के बाद की है। एजेंसी के खिलाफ थाना बारादरी में ठगी के दो मामले पहले भी दर्ज हैं।

    जानकारी अनुसार, डिप्टी घनश्याम थोरी ने एजेंसी के मालिक हरजीत सिंह को उनके खिलाफ दर्ज मामलों और आई हुई शिकायतों पर जवाब तलब किया था। हरजीत सिंह को 4 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, हरजीत ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने सख्त एक्शन लेते हुए टैवल एजेंसी का कंसल्टेंसी लाइसेंसी नंबर तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया।

    बता दें कि ट्रैवल एजेंसी मैसर्ज ड्रीम कैसल के खिलाफ विदेश में भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने पर थाना बारादरी में एफआईआर दर्ज है। एजेंसी को जिला प्रशासन ने लाइसेंस 16 अगस्त, 2018 को जारी किया था और इस की अवधि 15 अगस्त 2023 तक थी, लेकिन कंसल्टेंसी का लाइसेंस लेकर उस पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में जिला प्रशासन ने इसे रद्द कर दिया है।

    इससे पहले भी जिला प्रशासन ने 19 मई को जालंधर की एक ट्रैवल एजेंसी सार एंटरप्राइजेज पर सख्त कार्रवाई की थी। जिला प्रशासन ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली सार एंटरप्राइजेज का लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने एक नोटिस भी जारी किया था कि ठग एजेंटों जिनके पास कंसल्टेंसी का लाइसेंस नहीं है, लोग उन्हें अपने परिसर-भवन किराये पर न दें।