Category: JALANDHAR

  • जालंधर के इस क्षेत्र में मिला खून से लथपथ हुआ अज्ञात युवक का शव, पूरे इलाके में मची दहशत…

    You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में मिला खून से लथपथ हुआ युवक का शव, इलाके में दहशत

    Dead body of a young man covered in blood found in this area of ​​Jalandhar, panic in the area

    जालंधर के इस क्षेत्र में मिला खून से लथपथ हुआ अज्ञात युवक का शव, पूरे इलाके में मची दहशत…

     

    जालंधरः महानगर में थाना लाबंड़ा के अधीन आते चिट्ठी गांव के मोड़ के पास सोमवार सुबह उस वक्त दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई जब लोगों ने वहां हत्या करके फेंके गए शव को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके इसकी सूचना दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

    जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट कर मारा गया है। लाश के पास नशे के टीके औऱ शराब की बोतल भी मिली है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना वाली जगह फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है।

    मामले की जानकारी देते लोगों ने बताया कि जब लोग सुबह अपने कामकाज के लिए निकले तो उन्होंने नहर के किनारे पड़ी खून से लथपथ लाश को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके सूचना दी। गांव वालों का कहना है कि यह मर्डर देररात को किया गया लगता है। जहां डेड बॉडी मिली है, वह इलाका भी सुनसान है। उस रास्ते पर रात को कोई आता-जाता भी नहीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

  • जालंधऱ के ढन्न मोहल्ला में हुआ दर्दनाक हादसा, बरसाती पानी में करंट आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

    You are currently viewing जालंधऱ के ढन्न मोहल्ला में हुआ दर्दनाक हादसा, बरसाती पानी में करंट आने से बाइक सवार छात्र की मौत

    Tragic accident happened in Dhanna Mohalla of Jalandhal, bike rider student died due to current in rain water

    जालंधऱ के ढन्न मोहल्ला में हुआ दर्दनाक हादसा, बरसाती पानी में करंट आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

     

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते रेलवे रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क किनारे लगे एक खंभे पर लगे मीटर से पानी में करंट आ गया, जब युवक अपनी बाईक पर वहां से गुजर रहा था तो कंरट की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान सरताज सिंह निवासी बाग कर्म बख्श, ढन्न मोहल्ला के रूप में हुई है। सरताज 11वीं कक्षा का छात्र था और वह लाडोवाली रोड स्थित स्कूल में पढ़ता था।

    जानकारी अनुसार सरताज सिंह देर रात घर से बाईक पर बाजार जा रहा था कि रेलवे रोड पर बरसाती पानी भरा हुआ था जिसमें करंट फैला हुआ था, जब सरताज अपनी बाईक पर पानी के बीच से गुजरा तो करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह पानी में ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि काफी देर तक युवक का शव बाइक से साथ पानी में ही तैरता रहा, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

    मामले की जांच कर रहे एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि स्वजनों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें  इससे पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं हादसे का पता चलते ही सरताज के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सिविल अस्पताल में बदहवास मां मृत बेटे के मुंह में सांस भरकर उसमें जान फूंकने का प्रयास करती रही। वह कहती जाती, उठ पुत्त घर चलिए…। इसे देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।

  • विवादों से सुर्खियां पाने वाले Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में दिया धरना

    विवादों से सुर्खियां पाने वाले Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में दिया धरना

    विवादों से सुर्खियां पाने वाले Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में दिया धरना

     

     

    MBD NEWS: (शर्मा) जालंधर में आये दिन विवादों के कारण मीडिया की सुर्खियां पाने जोहल अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर पूर्व सैनिकों ने पीएपी चौक पर धरना लगा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन जोहल अस्पताल में पूर्व सैनिकों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच देर रात झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक को 15 दिन पहले रोड एक्सीडेंट मामले में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

    हालांकि इस हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर अस्पताल कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें दोनों पक्षो की ओर से कुर्सियां भी चलाई गई थी। इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से दोनों पक्षो के बीच मामला गरमा गया है।

    वही अस्पताल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पूर्व सैनिकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। थाने में मामले दर्ज होने पर गुस्से पूर्व सैनिकों की ओर से आज थाना रामामंडी चौक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना पूर्व सैनिकों की अलग-अलग जत्थेबंदियों की ओर से दिया जा रहा है। पूर्व सैनिकों ने पीएपी चौक में सर्विस लाइन को जाम कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • श्री देवी तलाब मंदिर में फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 25 जुलाई से, 7 दिन में बनाएं जिंदगी खुशहाल

    श्री देवी तलाब मंदिर में फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 25 जुलाई से, 7 दिन में बनाएं जिंदगी खुशहाल

    98760-10094 पर काल या व्हाटसैप पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (शर्मा) : श्री श्री ज्ञान विकास केन्द्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय श्री देवी तलाब मंदिर में 25 जुलाई से शुरू हो कर 7 दिन चलने वाली इस वर्कशॉप में साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। साथ ही हर समय प्रसन्न रहना व विद्याथीर्यों को कम समय में ज्यादा याद कर पाना और स्मरण शक्ति के तीव्र विकास के तरीके बताए जाएंगें।
    ब्रह्मर्षि विशाल जी द्वारा रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक करवाई जाने वाली इस वर्कशॉप में साधक फ्री रजिट्रेशन करवा कर हिस्सा ले सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र के मेनेजर मंजीत सिंह गर्चा ने बताया कि वर्कशॉप में आने वाले को अपने साथ कुछ भी लाने की आवश्यकता नहीं हैं। इस वर्कशॉप में आने वाले सभी पार्टीसिपेंटस की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए आप 98760-10094 पर काल या व्हाटसैप कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

  • कांग्रेसियों ने घेरा जालंधर के डीसी का दफ्तर, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का कर रहे विरोध

    You are currently viewing जालंधर में कांग्रेसियों ने घेरा डीसी का दफ्तर, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का कर रहे विरोध

    Congressmen surrounded DC’s office in Jalandhar, protesting against ED’s questioning of Sonia Gandhi

    कांग्रेसियों ने घेरा जालंधर के डीसी का दफ्तर, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का कर रहे विरोध

     

    जालंधरः शुक्रवार को जालंधर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन और धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई मोदी सरकार के इशारे पर हो रही है। देशभर में अपने गिरते स्तर से बौखलाई भाजपा विरोधियों को साम दाम दंड भेद की रणनीति अपना कर कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव का समय नजदीक आता है तो भारतीय जनता पार्टी अपने विरोधी नेताओं को बदनाम करने के लिए ऐसे घटिया हथकंडे अपनाती है, लेकिन भाजपा की घटिया हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

    जिक्रयोग्य है कि राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने पूछताछ की, इसके विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस के बाहर धरना लगाया था। डीसी दफ्तर के सामने हुए प्रदर्शन में कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सभी सरकारी एजेंसियों का अपने निजी हितों के लिए इस्तेमाल कर रही है।

    बता दें कि, लंबे समय के बाद कांग्रेस के धरने में इतनी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। साथ ही विधायक अवतार सिंह जूनियर हेनरी, सुखविंदर सिंह कोटली, परगट सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, चौधरी सुरेंद्र सिंह समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए। इस मौके अवतार सिंह जूनियर हेनरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विकास की बात तो करती है, लेकिन चुनाव आते ही फिरका परस्ती की तरफ बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जनता के पक्ष में लड़ाई लड़ रहे नेताओं को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट, इनकम टैक्स, सीबीआई जैसी एजेंसियों के माध्यम से हटाया जा रहा है।

  • पंजाब के 19 IPS/PPS अधिकारियों के हुए तबादले…

    पंजाब के 19 IPS/PPS अधिकारियों के हुए तबादले…

    जालंधर की वत्सला गुप्ता को मिला DCP-II का भी चार्ज, मनजीत कौर होंगी SP देहाती, देखें लिस्ट, किसे कौन सी जगह भेजा गया…

     

    इससे पहले बीते बुधवार भी जारी हुई थी यह लिस्ट

     

  • जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि:) के 12 वां वार्षिक लंगर 31 जुलाई को

    जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि:) के 12 वां वार्षिक लंगर 31 जुलाई को

    जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर रजि: की और से लगाए जा रहे 12 वें वार्षिक लंगर हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अवतार हैनरी को निमंत्रण पत्र देते हुए

    जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि:) के 12 वां वार्षिक लंगर 31 जुलाई को

    पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अवतार हैनरी मुख्य अतिथि के तौर पर होगें शामिल

     

    MBD NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा) जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि:) की और से 12वां विशाल लंगर 31 जुलाई दिन रविवार 2022 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है.

    इस लंगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अवतार हैनरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगें.
    इस अवसर पर नीरज जिन्दल गोल्डी, सन्नी कुमार, सोढ़ी लूथरा, धरमिंदर कुमार, सैम किशनपुरिया, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.
    संस्था के चेयरमैन सोढ़ी लूथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा. संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी-छोले, कडी-चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, मिक्स वैज व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे का विशेष आयोजन किया गया है.
    लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही-भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी-चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे.
    संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा.

  • पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    MBD WEB NEWS :जालंधर(सुमेश शर्मा ) पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के चैयरमेन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिह के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकारों की टीम ने आज जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर स. जसप्रीत सिंह से विशेष मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

    इस अवसर पर डीएमए के चैयरमेन अमन बग्गा अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिह जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू, सीनियर उपाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, सेक्रेटरी नरिंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने जालंधर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर स. जसप्रीत सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन का स्वागत किया।

    इस अवसर पर डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को हम भरोसा दिलाते है कि पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कोई भी समस्या हो उन्हें मेरे ध्यान में लाया जाएं । सभी पत्रकारों को पूरा सम्मान देने का प्रयास करेंगे।

    इस मौके चेयरमैन अमन बग्गा शिंदर पाल सिंह अजीत सिंह बुलंद ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) प्रशासन के साथ लंबे समय से मिलकर कार्य कर रही है । कोरोना के समय में भी डीएमए के पत्रकारों ने जिला प्रशासन , पुलिस व समाज को पूर्ण सहयोग दिया है।
    उन्होंने कहा कि भविष्य में भी DMA अपनी सकारात्मक खबरों के द्वारा लोगों को जागृत करती रहेगी । वही समाज हित के मुद्दों पर कार्य कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों का भी सहयोग करती रहेगी।

    वही इस मौके प्रदीप वर्मा गुरप्रीत सिंह संधू अमरप्रीत सिंह नरिंदर गुप्ता संदीप वर्मा व विशाल शर्मा ने बताया कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर DMA संस्था हमेशा ही डट कर मैदान में खड़ी रहती है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आएगी तो उन्हें जालंधर के डीसी सीपी एसएसपी समेत सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाकर तुरंत हल करवाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा के लिए लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य कर रही है।

  • जालंधर के फोकल पॉइंट में स्क्रैप इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियां बुझाने में जुटी, जेसीबी से दीवार तोड़कर स्क्रैप बाहर निकालने जुटे कर्मी…

    जालंधर के फोकल पॉइंट में स्क्रैप इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियां बुझाने में जुटी, जेसीबी से दीवार तोड़कर स्क्रैप बाहर निकालने जुटे कर्मी…

     

    MBD NEWS: पंजाब में आजकल आग लगने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी होती जा रही है कि बीती रात जालंधर में फोकल प्वाइंट के सामने और सर्व मल्टीप्लेक्स के पास स्थित न्यू कपूर स्क्रैप इंडस्ट्री में देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है और अब तक कुल 100 गाड़ियां इस्तेमाल हो चुकी हैं। इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग को भड़कता देख इंडस्ट्री के अंदर पड़ा स्क्रैप दीवार तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। आग किन कारणों से लगी और कितना नुकसान हुआ, अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

     

  • धोखाधड़ी: नकली दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दंपती को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद कीं 120 जाली डिग्रियां

    धोखाधड़ी: नकली दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दंपती को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद कीं 120 जाली डिग्रियां

     

    कमिश्नरेट पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किंगपिन पुष्कर गोयल निवासी फत्तूढींगा कपूरथला और पत्नी रजनी गोयल को गोल्डन ऐवेन्यू फेज-2 जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से विभिन्न विश्वविद्यालयों की 120 जाली डिग्रियां और 35 खाली दस्तावेज समेत 7 लैपटॉप, 4 प्रिंटर व 5 लाख रुपये नकद मिले हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटियों की स्टांप भी बरामद हुई हैं।

    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दंपती जाली दस्तावेज तैयार करते हैं। इसके बाद दबिश देकर सुबूतों के साथ गिरफ्तारी की गई।

    पूछताछ में पुष्कर गोयल ने खुलासा किया कि वह दो साल से साथियों के साथ मिलकर जाली दस्तावेज तैयार कर रहा है। अब तक पंजाब सहित अन्य राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 1500 से अधिक जाली दस्तावेज तैयार किए जा चुके हैं। ये दस्तावेज बच्चों को स्टडी बेस पर विदेश भेजने के लिए ट्रेवल एजेंटों को दिए गए है। पुलिस ने आरोपी दंपती को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है।

    धोखाधड़ी कर रहे ट्रेवल एजेंट
    विदेश में पढ़ाई के इच्छुक युवाओं से ट्रेवल एजेंट असली दस्तावेज चेक करने के लिए रख लेते हैं। इन्हें कुछ दिन बाद लौटा दिया जाता है। इस बीच उनके असली दस्तावेज नकली से बदल दिए जाते हैं। पुलिस ने युवाओं से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।