Category: JALANDHAR

  • फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर बजरी ले जा रहा ट्राला पलटा, 3 की मौत, चपेट में आईं 2 कारें, एक में बैठे सभी लोगों की जान गई

      फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर बजरी ले जा रहा ट्राला पलटा, 3 की मौत, चपेट में आईं 2 कारें, एक में बैठे सभी लोगों की जान गई

     

     

    जालंधर में ट्राला पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है, यह कब हुआ, अभी पता नहीं चला है। घटना जालंधर के माहिलपुर चौक की है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

    फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर पलटा ट्राला, जिसकी नीचे एक कार दब गई और तीन लोगों की मौत हो गई

    पंजाब के जालंधर में ट्राला पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है, यह कब हुआ, अभी पता नहीं चला है। घटना जालंधर के माहिलपुर चौक की है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

    एक कार ट्राला के नीचे दबी, दूसरी में सवार सभी बचे

    ट्राला के नीचे से निकाली गई कार जिसमें मां-बाप और बेटा तीनों की दबने से मौत हो गई
    ट्राला के नीचे से निकाली गई कार जिसमें मां-बाप और बेटा तीनों की दबने से मौत हो गई

    हादसे में एक कार (पीबी-06एबी-1297) में सवार माता-पिता और उनके बेटे की दबने से मौत हो गई। दूसरी कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। सारी घटना हाईवे पर लगे कैमरों में भी कैद हो गई। ट्राला का ड्राइवर मेजर सिंह हादसे के बाद फरार हो गया।

    हादसे वाले पति-पत्नी बटाला से अपने बेटे के साथ गढ़शंकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। बहराम पुलिस ने ट्राला ड्राइवर मेजर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवा कर कार में दबे तीन लोगों के शव बाहर निकाले गए। जेसीबी से ट्राला को खींच कर बंद प़ड़े हाईवे को खुलवाया। बहरहाल, पुलिस के मौके से फरार हुए ड्राइवर को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है।

  • जालंधर के फुटबाल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, एक युवक घायल

    You are currently viewing जालंधर के फुटबाल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, एक युवक घायल

    A speeding car hit several vehicles near Jalandhar’s Football Chowk, one youth injured

    जालंधर के फुटबाल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, एक युवक घायल

     

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते फुटबाल चौक के पास सोमवार देर रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब नशे में धुत एक युवक ने निजी अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हमले में गाड़ी के पास खड़ा एक युवक भी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी टांगें टूट गईं। उसे तुंरत निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। गनीमत रही कि कुछ मिनट पहले ही उस गाड़ी से मरीज को लाया गया था जिसे निकाल कर अस्पताल की ओर लेकर ही गए थे। अगर वह गाड़ी में होते तो तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।

    घटना की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से अनियंत्रित कार को आते देख लोग झट से आगे-पीछे हो गए। नहीं को कई लोग कुचले जाते। जिस लड़के की टांगें टूटी हैं, वह इनोवा गाड़ी के पीछे खड़ा था। हैरानी की बात तो यह है कि गाड़ी में सवार युवक अपनी गलती मानने की बजाय लोगों के साथ बहस करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक होश में नहीं थे। मोबाइल से इस घटनाक्रम की वीडियो बना रहे लोगों के उन्होंने मोबाइल फोन छीनने शुरू कर दिए।

    हादसे के बाद लोगों का गुस्सा उस वक्त बढ़ गया, जब लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी परन्तु पुलिस मौके पर करीब एक-डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक दुर्घटना को अंजाम देने वाले युवक भी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और घायल युवक के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।

  • महानगर में हुई झमाझम बारिश, बदला मौसम का मिजाज, सड़कें हुईं जलमग्न

    You are currently viewing महानगर में हुई झमाझम बारिश, बदला मौसम का मिजाज, सड़कें हुईं जलमग्न

    Heavy rain in the metropolis, the mood of the weather changed, the roads were submerged

    महानगर में हुई झमाझम बारिश, बदला मौसम का मिजाज, सड़कें हुईं जलमग्न

     

    जालंधरः महानगर में सोमवार दोपहर को अचानक बदले मौसम के कारण हुई बारिश के कारण जहां शहरवासियों को भारी गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के निचले क्षेत्रों की सड़कें जलमग्न हो गईं। जिस कारण राहगिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बारिश का होने की संभावना बनी हुई है। वहीं वहीं इससे तापमान में भी भारी गिरावट देखी जा सकेगी।

    जानकारी अनुसार जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तेज वर्षा शुरू हो गई। वहीं चंद मिनटों की वर्षा से ही सड़कें जलमग्न हो गईं। पीएपी चौक फ्लाईओवर के नीचे, दकोहा फाटक के पास लाडोवली रोड, इकहरी पुली सहित निचले क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। इससे पहले रविवार को दिन खिली रही तेज धूप व उमस से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। इसके तहत 24 घंटे पहले 33.6 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान बढ़कर 34.9 डिग्री तक पहुंच गया।

    इस संबंधी जानकारी देते मौसम विशेषज्ञ डा. विनित शर्मा ने कहा कि इस बार कमजोर मानसून के चलते ही उमस के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। अगस्त के बाद सितंबर मध्यांतर तक भी मौसम यथावत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बीच कुछ दिन हल्की वर्षा की संभावना भी है। इसके बाद भी लोगों को गर्मी के प्रकोप से निजात नहीं मिलेगी। कारण हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप खिली रहने से उमस बरकरार रहेगी। इस बीच तापमान में भी इजाफे की संभावना प्रबल है। तापमान बढ़ने से लोगों को फिर एक बार गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

  • जालंधर के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, बाल-बाल बचा चालक

    You are currently viewing जालंधर के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, बाल-बाल बचा चालक

    The speeding car overturned uncontrollably in the focal point of Jalandhar, the driver narrowly escaped

    जालंधर के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, बाल-बाल बचा चालक

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते फोकल प्वाइंट इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला। इस दौरान जालंधऱ-अमृतसर हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार सियाज गाड़ी बेकाबू होकर हाईवे पर लगी रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद गाड़ी ने चार पलटिया खाई। गनीमत रही कि गाड़ी चालक बाल-बाल बच गया।

    घटना की सूचना लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस को दी दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस के एएसआइ बलविंदर सिंह ने जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लाेगाें की भीड़ जमा हाे गई। इस दाैरान काफी देर तक जाम भी लगा रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    जानकारी अनुसार हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी से मिला चालक का आधार कार्ड कब्जे में ले लिया और चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से जो आधार कार्ड मिला। उसमें चालक का नाम आनंद महेश बसपुरे निवासी महाराष्ट्र लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी का चालक बाल-बाल बच गया था।

  • जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

    You are currently viewing जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

    Poll of smart city project opened in Jalandhar, sewer suction machine of Nigam on the road built one and a half years ago

    जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

     

    जालंधरः करोड़ों रुपए खर्च करके शहर को समार्ट सिटी बनाने में लगे नगर निगम की उस वक्त पोल खुल गई जब करीब डेढ़ साल पहले बने रोड पर निगम की ही सीवर सक्शन मशीन धंस गई। जिसमें गाड़ी का ड्राईवर बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 68 के अंतर्गत पड़ते आदर्श नगर में सीवर साफ करने के लिए गाड़ी जा रही थी तो सड़क धंसने के कारण गाड़ी वहीं फंस गई।हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    उधर, सीवर सक्शन मशीन सड़क पर धंसने की सूचना जैसे ही क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा को मिली तो उन्होंने बिना देरी किए जांच के आदेश दे दिए। वहीं मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता राजू मदान ने बताया कि यह सड़क आज से डेढ़ वर्ष पहले बनकर तैयार हुई थी, लेकिन सड़क बनाते समय ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों ने धांधली की उसका नतीजा सड़क धंसने शुरू हो गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके नगर निगम जालंधर में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता की पोल उनकी गाड़ी ने ही खोल दी है। शहर के पॉश इलाके आदर्श नगर में सीवरेज साफ करने गई निगम की सीवर सक्शन मशीन वहीं सड़क पर धंस गई। मशीन का पिछला एक टायर पूरी तरह से सड़क में धंसने बाद मशीन टेड़ी हो गई।

    नगर निगम के कर्मचारी ने सारे घटनाक्रम की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने सड़क में धंसी मशीन को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। जेसीबी मशीन की मदद से भारी भरकम सीवर सक्शन मशीन को निकाल कर निगम के यार्ड में भेजा गया।

  • जालंधर पुलिस ने दोआबा चौक के पास नशा तस्कर किया गिरफ्तार, 1 किलो हैरोइन बरामद

    You are currently viewing जालंधर पुलिस ने दोआबा चौक के पास नशा तस्कर किया गिरफ्तार, 1 किलो हैरोइन बरामद

    Jalandhar police arrested drug smuggler near Doaba Chowk, 1 kg heroin recovered

    जालंधर पुलिस ने दोआबा चौक के पास नशा तस्कर किया गिरफ्तार, 1 किलो हैरोइन बरामद

     

    जालंधरः नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस को उसवक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने दोआबा चौक के पास एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 1 किलो हैरोइन बरामद की है। आरोपी ने यह हैरोइन अपनी कमर से बांध रखी थी तथा वह पैदल ही देने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरशऱण सिंह संधू ने बताया कि रोजाना की भांति सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार स्टाफ के साथ चैकिंग पर थे। टीम ने दोआबा चौक की तरफ विकासपुरी के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान स्टाफ सदस्यों ने एक व्यक्ति को आते देखा। पैदल आ रहे व्यक्ति ने जैसे ही आगे नाका देखा तो वह अपने कपड़ों को सीधा करता हुआ छिपकर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी का पीछा कर उसको गिरफ्तार कर उससे 1 किलो हैरोइन बरामद की।

    मौके पर पहुंचे एसीपी परमजीत सिंह ने हैरोइन का वजन करवाया जोकि एक किलोग्राम था। आरोपी ने यह हैरोइन एक हेरोइन एक पॉलिथीन में डालकर पीले रंग के कपड़े के साथ अपनी कमर से बांध रखी थी। तस्कर ने पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपनी पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र राज सिंह निवासी नियासी वाला रोड गंगसर, जैतो जिला फरीदकोट के रूप में बताई। आरोपी पेशेवर तस्कर है और उसके खिलाफ पहले भी केस होशियारपुर में दर्ज है।

  • जालंधर पुलिस को मिली कामयाबी, आधा किलो हैरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस को मिली कामयाबी, आधा किलो हैरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

    Jalandhar police got success, arrested 2 drug smugglers with half a kilo of heroin

    जालंधर पुलिस को मिली कामयाबी, आधा किलो हैरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

     

    जालंधर: महानगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत देहात पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा किलो हैरोइन तथा 120 ग्राम आईस बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपोयं की पहचान अजीत कुमार निवासी एसएएस नगर तथा शंकर पुत्र केवट निवासी पटना के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसपी इन्वेस्टीगेशन सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच देहाती के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर पुष्प बाली की स्पेशल टीम के एस.आई. निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित मकसूदां से करतारपुर की तरफ गश्त पर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी करतारपुर अड्डा के पास पहुंची तो वहां खड़े 2 व्यक्तियों पर शक हुआ। इस दौरान पुलिस पार्टी को देख दोनों घबरा गए तथा वहां से भागने लगे, तभी पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो एक युवक के किट बैग से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दूसरे युवक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब में से 120 ग्राम आइस बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों पर थाना करतारपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एसआई निर्मल सिंह ने इसकी सूचना डी.एस.पी. इन्वेस्टिगेशन बलकार सिंह को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी इन्वेस्टिगेशन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान नाम अजीत कुमार पुत्र राजू पासवान निवासी मकान नंबर 3, गांव कंबाला, थाना सोहाना, जिला एसएएस नगर और रूपेश कुमार पुत्र शंकर केवट निवासी पटना बिहार बताया।

  • भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

    In Bhogpur, Sarebazar youth was cut with sharp weapons, death, people fled after seeing the scene… read full news

    भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

     

     

    भोगपुर: महानगर के अंतर्गत आते भोगपुर में एक युवक की बीती देर शाम सरेबाजार तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सरेबाजार हुई हत्याकांड को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। वहीं सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भोगपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुएअ जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र बिशाखा सिंह निवासी निवासी वार्ड नं. 11 भोगपुर का नजदीकी गांव कालूबाहर थाना बुलोवाल के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार देर शाम मनजीत सिंह उर्फ जीता पर देर शाम उसी के गांव के नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल मनजीत को भोगपुर स्थित जौहल अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधऱ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने एक गांव के ही एक युवक सूरज राणा पुत्र सतपाल राणा और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

  • जालंधर पुलिस ने सुलझाई नर्स हत्याकांड की गुत्थी, नर्स बलजिंद्र कौर की सगाई, प्रेमी को रास नहीं आई, गुस्से में कर दी हत्या, गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस ने सुलझाई नर्स हत्याकांड की गुत्थी, नर्स बलजिंद्र कौर की सगाई, प्रेमी को रास नहीं आई, गुस्से में कर दी हत्या, गिरफ्तार

    Jalandhar police solved the mystery of the nurse’s murder, the engagement of nurse Baljinder Kaur, the lover did not like it, murdered in anger, arrested

    जालंधर पुलिस ने सुलझाई नर्स हत्याकांड की गुत्थी, नर्स बलजिंद्र कौर की सगाई, प्रेमी को रास नहीं आई, गुस्से में कर दी हत्या, गिरफ्तार

     

    जालंधरः महानगर में बुधवार रात को संघा चौक पर पर्ल आई एंड मैटरनिटी अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में हुई नर्स हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा ली है और इस हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, परन्तु जल्द ही एक प्रेस कांफ्रेंस करके मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कि बुधवार देर रात मिट्ठा रोड पर स्थित पर्ल अस्पताल की 2 स्टाफ नर्सों पर रात को सोते समय चाकू से हमला हो गया था जिसमें नर्स बलजिन्द्र कौर की मौत हो गई थी, जबकि नर्स ज्योति परमार जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है। वहीं पुलिस ने हत्या आरोपी के फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान गुरी के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यारोपी गुरी और मृतका बलजिन्द्र कौर के बीच करीब अढ़ाई महीने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और गुरी बलजिन्द्र कौर से प्यार करने लगा था मगर कुछ दिन बाद उसकी बलजिन्द्र कौर के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई और वह उसे नजरअंदाज करने लगी थी। इसी खुन्नस को निकालने के लिए कई दिनों से गुरी बलजिन्द्र पर ताक लगाए बैठा था। पुलिस ने मृतका बलजिन्द्र कौर की कॉल डिटेल निकलवाई तो पुलिस को एक नंबर मिला, जोकि गुरी का था। उसके बाद जब वारदात के वक्त की कॉल डिटेल खंगाली गई तो गुरी के फोन नंबर से बलजिन्द्र कौर को काफी फोन किए गए थे।

    बताया जा रहा है कि बलजिंद्र कौर की शादी उसके घर वालों ने नवंबर महीने में तय कर रखी थी, लेकिन यह बात मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब) के रहने वाले युवक गोरु को रास नहीं आ रही थी। इसके चलते ही उसने अस्पताल में आकर तेजधार हथियार से बलजिंद्र कौर की हत्या कर दी।

  • जालंधऱ के ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाइओवर पर हुआ हादसा, फलों से भरी गाड़ी पलटी, दो घायल

    You are currently viewing जालंधऱ के ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाइओवर पर हुआ हादसा, फलों से भरी गाड़ी पलटी, दो घायल

    Accident happened on the Transport Nagar flyover in Jalandal, a car full of fruits overturned, two injured

    जालंधऱ के ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाइओवर पर हुआ हादसा, फलों से भरी गाड़ी पलटी, दो घायल

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार सुबह उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब फलों से भरी एक गाड़ी फ्लाइओवर पर बेकाबू होकर पलट गई। जिससे पूरी सड़क पर फल बिखर गए और वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को कंट्रोल किया, दुर्घटनाग्रस्त वाहन और फलों को एक साईड करवाया। वहीं हादसे में घायल दो पल्लेदारों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाई ओवर से आज सुबह एक फलों से लदी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। जिस समय गाड़ी पलटी तब गाड़ी के ऊपर दो पल्लेदार बैठे थे जो फ्लाई ओवर से नीचे गिर गए। गाड़ी में लदे फल भी सड़क पर बिखर गए। घटना स्थल की कुछ दूरी पर ही ट्रैफिक पुलिस का नाका था जो तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। गाड़ी मकसूदां मंडी से फ्रूट लेकर पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी।