जालंधर पुलिस ने सुलझाई नर्स हत्याकांड की गुत्थी, नर्स बलजिंद्र कौर की सगाई, प्रेमी को रास नहीं आई, गुस्से में कर दी हत्या, गिरफ्तार
जालंधरः महानगर में बुधवार रात को संघा चौक पर पर्ल आई एंड मैटरनिटी अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में हुई नर्स हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा ली है और इस हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, परन्तु जल्द ही एक प्रेस कांफ्रेंस करके मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कि बुधवार देर रात मिट्ठा रोड पर स्थित पर्ल अस्पताल की 2 स्टाफ नर्सों पर रात को सोते समय चाकू से हमला हो गया था जिसमें नर्स बलजिन्द्र कौर की मौत हो गई थी, जबकि नर्स ज्योति परमार जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है। वहीं पुलिस ने हत्या आरोपी के फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान गुरी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यारोपी गुरी और मृतका बलजिन्द्र कौर के बीच करीब अढ़ाई महीने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और गुरी बलजिन्द्र कौर से प्यार करने लगा था मगर कुछ दिन बाद उसकी बलजिन्द्र कौर के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई और वह उसे नजरअंदाज करने लगी थी। इसी खुन्नस को निकालने के लिए कई दिनों से गुरी बलजिन्द्र पर ताक लगाए बैठा था। पुलिस ने मृतका बलजिन्द्र कौर की कॉल डिटेल निकलवाई तो पुलिस को एक नंबर मिला, जोकि गुरी का था। उसके बाद जब वारदात के वक्त की कॉल डिटेल खंगाली गई तो गुरी के फोन नंबर से बलजिन्द्र कौर को काफी फोन किए गए थे।
बताया जा रहा है कि बलजिंद्र कौर की शादी उसके घर वालों ने नवंबर महीने में तय कर रखी थी, लेकिन यह बात मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब) के रहने वाले युवक गोरु को रास नहीं आ रही थी। इसके चलते ही उसने अस्पताल में आकर तेजधार हथियार से बलजिंद्र कौर की हत्या कर दी।








Leave a Reply