Tag: गिरफ्तार

  • जालंधर पुलिस ने सुलझाई नर्स हत्याकांड की गुत्थी, नर्स बलजिंद्र कौर की सगाई, प्रेमी को रास नहीं आई, गुस्से में कर दी हत्या, गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस ने सुलझाई नर्स हत्याकांड की गुत्थी, नर्स बलजिंद्र कौर की सगाई, प्रेमी को रास नहीं आई, गुस्से में कर दी हत्या, गिरफ्तार

    Jalandhar police solved the mystery of the nurse’s murder, the engagement of nurse Baljinder Kaur, the lover did not like it, murdered in anger, arrested

    जालंधर पुलिस ने सुलझाई नर्स हत्याकांड की गुत्थी, नर्स बलजिंद्र कौर की सगाई, प्रेमी को रास नहीं आई, गुस्से में कर दी हत्या, गिरफ्तार

     

    जालंधरः महानगर में बुधवार रात को संघा चौक पर पर्ल आई एंड मैटरनिटी अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में हुई नर्स हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा ली है और इस हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, परन्तु जल्द ही एक प्रेस कांफ्रेंस करके मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कि बुधवार देर रात मिट्ठा रोड पर स्थित पर्ल अस्पताल की 2 स्टाफ नर्सों पर रात को सोते समय चाकू से हमला हो गया था जिसमें नर्स बलजिन्द्र कौर की मौत हो गई थी, जबकि नर्स ज्योति परमार जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है। वहीं पुलिस ने हत्या आरोपी के फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान गुरी के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यारोपी गुरी और मृतका बलजिन्द्र कौर के बीच करीब अढ़ाई महीने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और गुरी बलजिन्द्र कौर से प्यार करने लगा था मगर कुछ दिन बाद उसकी बलजिन्द्र कौर के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई और वह उसे नजरअंदाज करने लगी थी। इसी खुन्नस को निकालने के लिए कई दिनों से गुरी बलजिन्द्र पर ताक लगाए बैठा था। पुलिस ने मृतका बलजिन्द्र कौर की कॉल डिटेल निकलवाई तो पुलिस को एक नंबर मिला, जोकि गुरी का था। उसके बाद जब वारदात के वक्त की कॉल डिटेल खंगाली गई तो गुरी के फोन नंबर से बलजिन्द्र कौर को काफी फोन किए गए थे।

    बताया जा रहा है कि बलजिंद्र कौर की शादी उसके घर वालों ने नवंबर महीने में तय कर रखी थी, लेकिन यह बात मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब) के रहने वाले युवक गोरु को रास नहीं आ रही थी। इसके चलते ही उसने अस्पताल में आकर तेजधार हथियार से बलजिंद्र कौर की हत्या कर दी।

  • अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, विदेश जाने की चाह में युवक एयरपोर्ट की दीवार फांद पहुंचा फ्लाईट तक, गिरफ्तार

    अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, विदेश जाने की चाह में युवक एयरपोर्ट की दीवार फांद पहुंचा फ्लाईट तक, गिरफ्तार

    Breach in the security of Amritsar airport, in the desire to go abroad, the youth reached the airport wall till the flight, arrested

    अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, विदेश जाने की चाह में युवक एयरपोर्ट की दीवार फांद पहुंचा फ्लाईट तक, गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात एक सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जहां युवक विदेश जाने की चाह में एयरपोर्ट की दीवार फांद कर फ्लाईट तक पहुंच गया। इससे पहले वह फ्लाईट में सवार होता, वहां तैनात सिक्योरिटी कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगने और अपनी नाकामी के कारण अब सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि युवक विदेश जाने की चाह में एयरपोर्ट पर पहुंचा था।

    जानकारी मुताबिक घटना सोमवार देर रात 11 बजे की है, जब अमृतसर से शारजाह के लिए उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-131 रनवे पर खड़ी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति एयरपोर्ट की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गया और विमान तक जा पहुंचा। लेकिन इससे पहले वह अपने आप को फ्लाइट के अंदर छिपा पाता, एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात स्टाफ की नजर उस पर पड़ गई। स्टाफ ने उसे तुरंत पकड़कर सीआईएसएफ के हवाले कर दिया। फिलहाल, आरोपित युवक अभी तक सीआईएसएफ की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में युवक यही कह रहा है कि वह विदेश जा कर पैसे कमाना चाहता है और इसीलिए दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गया था। उसकी जेब से एक आधार कार्ड एनरोलमेंट स्लिप मिली है। जो काफी फटी है। अभी उसकी बातों से कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।