Category: JALANDHAR

  • जालंधर के धोगड़ी के छप्पड़ में मिला चौथी कक्षा के छात्र का शव, दोस्तों के साथ गया था नहाने

    You are currently viewing जालंधर के धोगड़ी के छप्पड़ में मिला चौथी कक्षा के छात्र का शव, दोस्तों के साथ गया था नहाने

    Dead body of a fourth grade student found in the shed of Dhogdi, Jalandhar, went to bathe with friends

    जालंधर के धोगड़ी के छप्पड़ में मिला चौथी कक्षा के छात्र का शव, दोस्तों के साथ गया था नहाने

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते गांव धोगड़ी में मंगलवार को एक छप्पड़ से छोटे बच्चे का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने् बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चे की पहचान जश्नदीप पुत्र बलजीत सिंह निवासी धोगड़ी के रूप में हुई है। मृतक छात्र गांव के ही सरकारी स्कूल में 4 कक्षा में पढ़ता था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे जश्नदीप की मां अनीता व पिता बलजीत सिंह निवासी गांव धोगड़ी ने बताया कि उनका बेटा सोमवार करीब 2 बजे घर आया और स्कूल बैग छोड़कर निकल गया। जश्नदीप शाम तक घर नहीं लौटा, जिसकी गांव में तलाश की गई। जश्नदीप के नहीं मिलने पर परिजनों ने जंडू सिंघा थाने के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। पिता बलजीत ने कहा कि उन्हें आज सुबह करीब 7 बजे पता चला कि उनके बच्चे का शव तालाब में पड़ा है। उन्होंने तुरंत जंडू सिंघा पुलिस को सूचना दी।

    डीएसपी हलका आदमपुर सरबजीत सिंह राय, एसएचओ आदमपुर राजीव कुमार व अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि जश्नदीप और उसके कुछ दोस्त तालाब में नहाने आए थे। बगल के खेत में काम करने वाले किसान ने बच्चों को चिल्लाकर कहा कि तालाब गहरा है। आवाज सुनते ही कुछ बच्चे मौके से चले गए, लेकिन जश्नदीप वही रह गया। इस कारण उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस जांच में जश्नदीप के दोस्तों से पूछताछ के बाद पूरा मामला पता चला। फिलहाल पुलिस ने धारा-174 कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है

  • जालंधर में दिखाई दिया बंद का व्यापक असर, नहीं खुले बाजार और दुकानें,स्कूलों में रही छुट्टी, भारी पुलिस बल तैनात

    जालंधर में दिखाई दिया बंद का व्यापक असर, नहीं खुले बाजार और दुकानें,स्कूलों में रही छुट्टी, भारी पुलिस बल तैनात

    You are currently viewing जालंधर में दिखा पूर्ण बंद का असर, नहीं खुले बाजार और दुकानें, भारी पुलिस बल तैनात

    Effect of complete shutdown seen in Jalandhar, no open markets and shops, heavy police force deployed

    जालंधर में दिखाई दिया बंद का व्यापक असर, नहीं खुले बाजार और दुकानें,स्कूलों में रही छुट्टी, भारी पुलिस बल तैनात

     

    जालंधरः महानगर में शुक्रवार को रविदास समाज और वाल्मीकि समाज की तरफ से बंद की काल का अच्छा खासा असर देखने को मिला है। आज शहर में ना तो बाजार खुले और ना ही दुकानें, वहीं तंग बाजारों में भी दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी और खुद बाहर बैठे रहे। वहीं इस मौके पर वाल्मीकि समुदाय द्वारा एक मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। इसी दौरान कई जगह जाम की स्थित भी देखने को मिली।

    जानकारी अनुसार जिला प्रशासन ने बंद के मद्देनजर शहर में सुरक्षा को लेकर हर गली- मोहल्ले, चौराहे समेत चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात कर रखा था। भगवान वाल्मीकि चौक और शहर को अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स ज्यादा तैनात कर रखी थी। बंद के कारण आज बाजारों में भी सन्नाटा ही देखने को मिला। लोग भी बहुत ही कम घरों से निकले। वही निकले जिन्हें कोई ज़रुरी काम था।

    शहर में रविदास और वाल्मीकि टाइगर फोर्स के सदस्यों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से बाईक रैलियां निकाली। यह बाईक रैलियां शहर में वाल्मीकि समुदाय द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा के रूट के साथ-साथ शहर के लगभग सभी बाजारों से निकलीं। जहां पर भी उन्हें कोई दुकान या संस्थान खुला दिखाई दिया वहीं पर उन्होंने खड़े होकर उसे बंद करवाया और फिर आगे निकले।

    बेशक अमृतसर से हुक्मनामा जारी करने वाले वाल्मीकि समुदाय के नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ 19 तारीख को बैठक मिलने के बाद बंद की काल वापस ले ली है, लेकिन जालंधर में रविदास और वाल्मीकि समाज के नेताओं ने बंद की कॉल वापस नहीं ली है। उन्होंने कहा कि जालंधर में आज पूर्ण बंद रखा।

  • गांधी कैंप में देर रात चली तलवारें, कई वाहन की तोड़ फोड़, घरों के शीशें पर भी बरसाईं ईटें.. पढ़ें पूरा मामला

    You are currently viewing गांधी कैंप में देर रात चली तलवारें, कई वाहन की तोड़ फोड़, घरों के शीशें पर भी बरसाईं ईटें.. पढ़ें पूरा मामला

    Swords ran late at night in Gandhi camp, vandalized many vehicles, bricks were also rained on the windows of the houses.. read the whole matter

    गांधी कैंप में देर रात चली तलवारें, कई वाहन की तोड़ फोड़, घरों के शीशें पर भी बरसाईं ईटें.. पढ़ें पूरा मामला

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते गांधी कैंप में मंगलवार देर रात उस वक्त दहशत फैल गई जब युवकों ने मोहल्ले में पहुंचकर लोगों के घरों में जहां ईंट पत्थरों की बारिश की, वहीं घरों के बाहर खड़े कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिये और चमकर हड़दंग मचाया। लोगों ने बताया कि हमलावर तेजधार हथियारों से लेस थे और आते ही उन्होंने मोहल्ले में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है आरोपी युवक नशे का कारोबार करते थे और मोहल्ला के किसी युवक के साथ उनकी मामूली तकरार हुई थी।

    इस संबंधी जानकारी देते मोहल्ले में डीजे का काम करने वाले एक शख्य ने बताया कि देर शाम को जब वह काम से लौट रहा था तो मोहल्ले में नशा तस्कर आपस में उलझ रहे थे। उसने अपना फर्ज समझते हुए उन्हें छुड़ाया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद जब वह सोने लगे तो उनके घर पर ईंटें पत्थर चलने शुरू हो गए। उनके घर की सिंक, शीशे तोड़ डाले। इसके बाद हमलावरों के मोहल्ले के ही बंटी नामक शख्स के घर पर हमला बोला। उनके घर के भी शीशे तोड़ डाले।

    मोहल्लावासियों ने कहा कि देर रात उन्होंने कई बार पुलिस के फोन किया, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। घरों में तोड़फोड़ के बाद देर रात तक मोहल्ले के लोग और महिलाएं भी घर के बाहर बैठी रहीं।

  • बस्ती गुजां में अज्ञात युवकों ने रील बनाने के चक्कर में लगाई पेड़ों को आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    You are currently viewing बस्ती गुजां में अज्ञात युवकों ने रील बनाने के चक्कर में लगाई पेड़ों को आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    In Basti Gujan, unknown youths set fire to trees in the process of making reel, fire brigade reached the spot and found control

    बस्ती गुजां में अज्ञात युवकों ने रील बनाने के चक्कर में लगाई पेड़ों को आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

     

    जालंधरः दिन प्रतिदिन युवाओं में लगातार बढ़ रहा सोशल मीडिया के चलन के कारण यहां कई बार वह खुद मुसीबत में पड़ जाते हैं, वहीं दूसरों के लिए भी भारी मुसीबतें खड़ी कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला वीरवार देर शाम उस वक्त सामने आया जब कुछ युवकों ने बस्ती गुजां इलाके में रील बनाने के चक्कर में पेड़ों को आग लगा दी। जिस कारण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाना पड़ा। आग से उठा धुआं लोगों के घरों में घुसा तो वह बाहर निकले। घटनास्थल पर गए तो वहां पर रील बना रहे 3 युवक लोगों को देखकर भाग खड़े हुए। तीनों एक एक्टिवा स्कूटर पर भागे।

    मामले की जानकारी देते एक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ युवकों ने बस्ती गुजां में गोबिंदर नहर के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे पेड़ों के बीच कचरा इकट्ठा करके उसमें आग लगा दी। इसके बाद एक लड़का एक्ट कर रहा था और दो उसकी मोबाइल से रील बना रहे थे। रील बनाते वक्त युवकों ने देखा कि उनकी तरफ कुछ लोग आ रहे हैं। लोगों को देखकर वह स्कूटर पर सवार होकर भाग निकले। लोगों ने बताया कि जो युवक आग लगाकर वीडियो रील बना रहे थे, वह उनके मोहल्ले के नहीं लग रहे थे।

    लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पहले अपने स्तर पर प्रयास किए, लेकिन आग जब नहीं बुझी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर आकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी की बौछारें मार कर उन्हें शांत किया। लोगों का कहना है कि गोबिंद नगर के आसपास आग लगती है तो धुआं सीधा लोगों के घरों में पहुंच जाता है। लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो जाती है।

  • फिल्लौर में झाड़ियों में खुले में शौच के लिए गई 12वीं की छात्रा ट्रेन की चपेट में आई, मौके पर मौत

    You are currently viewing फिल्लौर में झाड़ियों में खुले में शौच के लिए गई 12वीं की छात्रा ट्रेन की चपेट में आई, मौके पर मौत

    12th student who went to open defecation in the bushes in Phillaur was hit by a train, died on the spot

    फिल्लौर में झाड़ियों में खुले में शौच के लिए गई 12वीं की छात्रा ट्रेन की चपेट में आई, मौके पर मौत

    फिल्लौर : महानगर के अंतर्गत आते फिल्लौर में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब स्कूल जा रही एक 12वीं की छात्रा शौच जाने के लिए झाड़ियों में गई तभी वह एक ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्रा की पहचान मुस्कान (17) निवासी मोहल्ला कलसी नगर के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार सुबह 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली सत्रह वर्षीय छात्रा मुस्कान स्कूल जाने से पहले रेलवे लाइनों के पास लगी झाड़ियों में खुले में शौच के लिए गई। तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन के आगे पहुंच गई। इसके चलते उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेक अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं बता दें कि स्थानीय वार्ड नंबर चार में पड़ता मोहल्ला कलसी नगर की हालत इतनी खराब है कि न तो इस मोहल्ले में घरों में पीने के लिए स्वच्छ पानी है और न किसी घर में कोई शौचालय है। मोहल्ला निवासी खुले में शौच के लिए जाते हैं।

    वहीं इलाका पार्षद यशपाल गिडा ने लड़की की मौत पर दुख जताते बताया कि मोहल्ले की महिलाओं व लड़कियों के लिए नगर कौंसिल द्वारा चार शौचालय बनाए गए हैं। उन शौचालयों पर कुछ लोगों ने गुंडागर्दी कर ताले लगाए हुए हैं। उन शौचालयों में उक्त लोग और उनके पारिवारिक सदस्य ही जाते हैं। इस्तेमाल करने के बाद वे लोग उस पर दोबारा ताले लगा देते हैं। अन्य लोगों को इसकी सुविधाएं नहीं मिल पा रही

  • जालंधऱ में काम पर लौटे डीसी आफिस के कर्मचारी, डीसी के आदेश पर दो कामरेड नेताओं सहित 3 पर मामला दर्ज

    You are currently viewing जालंधऱ में काम पर लौटे डीसी आफिस के कर्मचारी, डीसी के आदेश पर दो कामरेड नेताओं सहित 3 पर मामला दर्ज

    DC office employees returned to work in Jalandhal, 3 including two comrade leaders registered on the orders of DC

    जालंधऱ में काम पर लौटे डीसी आफिस के कर्मचारी, डीसी के आदेश पर दो कामरेड नेताओं सहित 3 पर मामला दर्ज

     

    जालंधरः शाहकोट में कर्मचारियों को बंधक बनाने वाली संस्था पर एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को फैसला लेने का वापस लिया है। अब बुधवार को डीसी ऑफिस में सामान्य रूप से कामकाज किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज जो डीएसपी आफिस शाहकोट के बाहर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था उसे भी रद कर दिया गया है। सभी कर्मचारी दफ्तरों में लौट आए हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते कर्मचारी यूनियन के प्रधान पवन कुमार ने कहा कि शाहकोट में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में आकर जहां स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया, उनके साथ बहसबाजी की, वहीं उन्हें दफ्तर में बंदी बनाकर भी रखा। जब से नई सरकार आई है, दफ्तरों में खौफ, दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी उठता है औऱ सरकारी दफ्तरों में जाकर किसी को भी धमकाना शुरू कर देता है।

    जिक्रोयग्य है कि कर्मचारियों ने पहले हड़ताल का फैसला मंगलवार को शाहकोट में स्टाफ को बंदी बनाकर उनके साथ हुई बदसलूकी के विरोध में लिया था। कर्मचारियों ने डीसी से मांग की थी कि बदसलूकी करने वाले संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। डीसी ने पिछले कल ही कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दे दिया था। कर्मचारियों ने हड़ताल डीसी के आदेश पर कर्मचारियों को बंदी बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वापस ली है।

  • सावधानः आज से शहर में पॉलिथीन लेकर घूमे तो भरना पड़ सकता है मोटा चालान.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing सावधानः आज से शहर में पॉलिथीन लेकर घूमे तो भरना पड़ सकता है मोटा चालान.. पढ़ें पूरी खबर

    Caution: From today onwards, if you move around the city with polythene, you may have to pay a thick challan.. read the full news
    नगर निगम ने  दिया नया स्लोगन जिंदगी को हां, पॉलिथीन को ना 

    सावधानः आज से शहर में पॉलिथीन लेकर घूमे तो भरना पड़ सकता है मोटा चालान.. पढ़ें पूरी खबर

     

     

    जालंधरः जी हां अगर आप अपने घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अपने साथ कपड़े का बैग या जूट का बैग साथ लेकर निकले, नहीं तो पालिथीन के लिफाफे के साथ पकड़ने के जाने पर आप पर मोटा जुर्माना भी लग सकता है। पालिथीन मुक्त शहर मुहिम के तहत अब सरकार ने पालिथीन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत आज से शहर में आप अगर पालिथीन के लिफाफे के साथ नजर आए तो मोटा चालान भरना पड़ सकता है। शहर में आज से पॉलीथिन प्रयोग पर चालान की मुहिम शुरु हो गई है।

    जानकारी अनुसार प्रशासन ने मंगलवार से शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए नगर निगम ने जिंदगी को हां, पॉलिथीन को ना स्लोगगन देकर शहर में मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम में निगम के अधिकारियों के साथ-साथ हेल्थ और अन्य विभागों के अधिकारी भी अपनी भूमिका निभाएंगे। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सभी को दायित्व सौंपा गया है। वहीं शहर के सभी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं को भी नगर निगम ने पहले ही आगाह कर दिया है।

    बता दें कि पॉलिथीन मुक्त शहर मुहिम का आगाज किया। जिसके तहत अगर आप पालिथीन लिफाफे के साथ नजर आने पर अब पूछा नहीं जाएगा बल्कि सीधा चालान काट कर हाथ में थमा दिया जाएगा। निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि दुकानदार यदि सामान देना ही चाहते हैं तो वह जूट के बैग या फिर कपड़े के थैले में दें। सिंगल यूज पॉलिथीन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    वहीं नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने सभी समाज सेवी संगठनों से भी अपील की है कि वह शहर को पॉलिथीन-प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति दिलाने के लिए आगे आएं। उन्होंने पॉलिथीन प्रयोग के खिलाफ मुहिम छेड़ने से पहले पिछले कल जालंधर में दुकानदारों की एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, एनजीओ के पदाधिकारियों इत्यादि से एक बैठक भी की और वर्कशाप लगाकर इसकरे दुष्प्रभावों से अवगत भी करवाया। उन्होंने सभी से कहा कि वह पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर दें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि घर से कुछ भी खरीदने के लिए निकलें तो कपड़े का थैला साथ में रखना अपनी आदत में शुमार करें।

  • जालंधर देहात पुलिस ने सुलझाई लवदीप हत्याकांड की गुत्थी, सास-ससुरल साले गिरफ्तार… जानें क्यों हुई हत्या

    You are currently viewing जालंधर देहात पुलिस ने सुलझाई लवदीप हत्याकांड की गुत्थी, सास-ससुरल साले गिरफ्तार… जानें क्यों हुई हत्या

    Jalandhar countryside police solved the mystery of Lovedeep murder case, in-laws and in-laws arrested… know why the murder took place

    जालंधर देहात पुलिस ने सुलझाई लवदीप हत्याकांड की गुत्थी, सास-ससुरल साले गिरफ्तार… जानें क्यों हुई हत्या

     

    जालंधरः जालंधर देहात पुलिस के अंतर्गत आते आदमपुर इलाके में बीते दिनों हुए हत्या के मामलों को सुलझाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को लवदीप उर्फ लव के ससुर जसिवंदर सिंह, सास शकुंतला देवी, साले युवराज सिंह और नाबालिग साले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वही जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीकर पत्नी व बच्चों को पीटता था। जिसके बाद उसके ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी।

    इस संबंधी जानकारी देते एसपी ने बताया कि गत दिवस लव का शव जली हालत में आदमपुर में खेतों में मिला था। उसके पिता राजिंदर ने ससुराल वालों पर शक जताया था। जांच में सामने आया कि लव शराब पीने का आदी थी और ससुराल घर में ही रहता था। शराब के नशे में वो वहां पर आए दिन क्लेश करता था। वारदात वाले दिन भी लव शराब पीकर आया और अपनी पत्नी व बच्चों को पीटने लगा। वहां मौजूद लव के साले युवराज, जो ग्रंथी है, के साथ उसका विवाद हो गया। झगड़ा ज्यादा बढ़ गया और लव के छोटे साले, सास और ससुर ने मिल कर उसकी हत्या कर दी।

    जिसके बाद आरोपियों ने लवदीप के शव को चादर में लपेट कर साइकिल पर रखा और खेतों के पास ले गए। वहां पर कठार पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर छिड़का और आग लगाकर पहचान मिटाने की कोशिश की। बाद में आरोपित लव के दोनों मोबाइल भी साथ ले गए। पुलिस ने दोनों मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त कड़ा, मोटरसाइिकल, पेट्रोल वाली बोतल, एक चादर, जिसमें शव लपेटा था, बरामद कर ली। एसपी बाहिया ने बताया नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। बाकियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट में निगम कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश , मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

    नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट में निगम कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश , मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

     

     

    MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर के नगर निगम के दफ्तर में उस समय भागमभाग मच गई जब निगम के कर्मचारियों को बेसमेंट में एक मुलाजिम की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की जानकारी मिली । बताया जा रहा है कि मुलाजिम ने आत्महत्या की है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक नगर निगम के मुलाजिम पवन कुमार की संदिग्ध मौत हुई है। पवन कुमार नगर निगम में लिफ्टमैन था। आज सुबह जब लिफ्ट नहीं चली तो पवन कुमार की खोजबीन शुरू हुई। तब पता चला कि नीचे बेसमेंट में उसकी बॉडी किसी फंदे से लटक रही है।

  • जालंधर के लंबा पिंड से ससुराल के लिए निकले युवक की आदमपुर में  मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..

    You are currently viewing जालंधऱ के लंबा पिंड के युवक की आदमपुर में हत्या, जली हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Jalandhar’s tall body youth murdered in Adampur, body found in burnt condition, police engaged in investigation

     जालंधर के लंबा पिंड से ससुराल के लिए निकले युवक की आदमपुर में  मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आदमपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव खेतों में जली हालत में मिला, जिसके बाद राहगिरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस जांच में मृतक युवक की पहचान लवलीन कुमार (30) पुत्र राजिदंर कुमार निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन पहले आदमपुर के पास गांव जलभय में अपने ससुराल गया था, परन्तु दो दिन तक वह अपनी ससुराल नहीं पहुंचा।

    जानकारी अनुसार आदमपुर के खेतों में जली हालत में शव देखकर लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो युवक की पहचान लवलीन के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि जिसने भी कत्ल किया, उसने लाश को आग लगाकर पहचान छिपाने के कोशिश की है। पुलिस परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ करके जांच पड़ताल में जुटी है।