जालंधर के लंबा पिंड से ससुराल के लिए निकले युवक की आदमपुर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आदमपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव खेतों में जली हालत में मिला, जिसके बाद राहगिरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस जांच में मृतक युवक की पहचान लवलीन कुमार (30) पुत्र राजिदंर कुमार निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन पहले आदमपुर के पास गांव जलभय में अपने ससुराल गया था, परन्तु दो दिन तक वह अपनी ससुराल नहीं पहुंचा।
जानकारी अनुसार आदमपुर के खेतों में जली हालत में शव देखकर लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो युवक की पहचान लवलीन के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि जिसने भी कत्ल किया, उसने लाश को आग लगाकर पहचान छिपाने के कोशिश की है। पुलिस परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ करके जांच पड़ताल में जुटी है।








Leave a Reply