Tag: जांच में जुटी पुलिस

  • अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में बड़ी वारदात, पुजारी की गला रेतकर हत्या; इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में बड़ी वारदात, पुजारी की गला रेतकर हत्या; इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    अयोध्या  : रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु गला रेतकर हत्‍या कर दी गई है। गुरुवार सुबह इस घटना के बारे में पता चलने पर हड़कंप मच गया। साधु राम सहारे दास हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्‍य थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी और एसएसपी सहित पुलिस के अन्‍य अफसर हनुमानगढ़ कैंपस में पहुंचे।

    Major violence in Hanumangarhi temple of Ayodhya :  मामले की छानबीन की जा रही है। कहा जा रहा है कि अंबेडकरनगर के भीटी में करीब 10 बीघा जमीन के स्‍वामित्‍व को लेकर हत्‍या की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिसर में सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। मंदिर परिसर में रहने वाला एक युवक घटना के बाद से ही गायब चल रहा है। उस पर हत्‍या का शक जताया जा रहा है। हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थित कमरे में साधु राम सहारे दास रहते थे। इसी कमरे में उनका शव मिला है। उनके गले पर गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

  • बड़ा हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में मां और बच्चा जिंदा जले, जांच में जुटी पुलिस..

    बड़ा हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में मां और बच्चा जिंदा जले, जांच में जुटी पुलिस..

     

    बेंगलुरु : बेंगलुरु में मंगलवार को एनआईसीई रोड पर एक ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी छोटी बेटी जिंदा जल गईं, वहीं पिता और एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सिंधु और उसकी दो साल की बेटी के रूप में हुई है।

    Mother, toddler burnt alive as car collides with truck in Karnataka

    Banglore Road Accident: पुलिस के मुताबिक, घटना सोमपुरा के पास हुई, जब महेंद्रन बी अपनी पत्नी सिंधु और दो बेटियों के साथ कार से मैसूरु रोड से कनकपुरा रोड की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे महेंद्रन ने कार पर नियंत्रण खो दिया और यह एक ट्रक से टकरा गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई।

    Mother, toddler burnt alive as car collides with truck in Karnataka

    महेद्रन और उनकी बड़ी बेटी भागने में सफल रहे, जबकि सिंधु और दूसरी बेटी कार में फंस गईं और जल गईं। टक्कर के बाद ट्रक चालक भी नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया। महेंद्रन ने परिवार के साथ नागासांद्रा जाने के लिए कार किराए पर ली थी। वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं और बेंगलुरु में राममूर्ति नगर के पास विजिनापुरा में रहते हैं।

     

    शवों को केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। तलघट्टपुरा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि महेद्रन को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • जानें किस जगह ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें,जांच में जुटी पुलिस…

    You are currently viewing जालंधर में ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें

    जानें किस जगह ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें,जांच में जुटी पुलिस…

    जालंधर शहर में पठानकोट हाईवे की तरफ मकसूदां में आते कानपुर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 3 सगी बहनों की लाशें घर के बाहर ही एक लोहे के ट्रंक में बंद मिली। तीनों बहनें रविवार रात 8 बजे से लापता थीं।

    तीनों के लापता होने की मकान मालिक ने रात 11 बजे पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ ढूंढा भी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला था।

    सुबह लोगों ने जिस घर से बच्चियां गायब थी, उसी के पास बाहर एक ट्रंक पड़ा देखा। लोगों ने जब ट्रंक खोल कर देखा तो उसमें तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थीं। जिन बच्चियों की लाशें मिली हैं, उनमें 9 साल की अमृता कुमारी, 7 साल की साक्षी और 4 साल की कंचन शामिल है।

    थाना मकसूदां के ASI हरबंस सिंह ने बताया कि सुशील मंडल और मंजू मंडल के 5 बच्चे हैं। रविवार को दोनों काम पर चले गए थे। रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। उन्होंने रात में ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की। पिता ने कहा कि वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम पर गए थे।

    मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि बच्चियों का पिता नशे का आदी है । शराब के नशे में चूर रहता है और उसी ने यह हत्याएं की हैं। पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चियों की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

    इस बारे में SP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लो ने बताया कि बच्चियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरूआती जांच में यह मर्डर नहीं लग रहा है। संभावना लग रही है कि बच्चियां घर पर अकेली थी। ऐसा हो सकता है कि वह खेलते हुए ट्रंक में बैठ गई और ऊपर से ढक्कन बंद हो गया। जिसके बाद ढक्कन नहीं खुला और उनकी मौत हो गई।

  • जालंधर में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े युवक की छाती में चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े युवक की छाती में चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    A major incident in Jalandhar, a youth was killed by stabbing a knife in the chest in broad daylight, the police are investigating.

    जालंधर में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े युवक की छाती में चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते गोराया में नेशनल हाईवे पर स्थित न्यू मार्किट में उस समय सनसनी फैल गई, जब रविवार सुबह दिन चढ़ते ही लोगों ने एक शव को देखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    मामले संबंधी जानकरी देते सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने कहा कि शव के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है और न ही अभी तक किसी ने मृतक की पहचान की है। शव के पास से एक चाकू बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीने पर लगे घावों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस व्यक्ति की सीने में चाकू घोंप कर हत्या की गई है।

    इंस्पेक्टर जगदीश राज ने बताया कि मृतक की उम्र 35 साल के करीब लग रही है। मृतक देखने में प्रवासी मजदूर लग रहा है। फिलहाल उक्त व्यक्ति के शव को पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर के शवगृह में रखवा दिया है। और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    Sarpanch’s son shot with bullets in Amritsar, condition critical, police engaged in investigation

    अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते गांव बल्लड़वाल में उस वक्त दहशत फैल गई, जब बीती रात गांव के सरंपच के बेटे पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र सरपंच पुनन सिंह निवासी गांव बल्लड़वाल के रूप में हुई है।

    वारदात की जानकारी देते हुए घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसके चाचा व भाई पर हमला किया गया था। उसके चाचा के सिर पर वार किया गया था और चचेरे भाई का गुट काट दिया गया था। रात वह उन्हें देख घर वापस आया। तब देखा कि कुछ युवक उसके घर के पास खड़े हैं। लेकिन वह घर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद वह बाहर आया तो देखा कि युवक अभी भी वहीं थे। उसे एहसास हुआ कि युवक उस पर हमला करने वाले हैं। तभी वह अचानक वापस मुड़ा। इस बीच जगीरा, जगीरे के बेटा शेरा, गुरमीत व बिट्‌टू कुछ और लोगों के साथ उसके पीछे भागा। तभी अचानक किसी ने गोली चलाई, जो उसे लग गई।

    वहीं घायल के पिता सरपंच पुनन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव में कुछ दिन पहले जगीर सिंह के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही जगीर सिंह का परिवार लगातार हमले करने की धमकियां दे रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। गुरु नानक देव अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि घटना रात 11 बजे के आसपास हुई है। अभी परिवार व घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, महिलाओं को बंधक बना 10 तोले सोने के गहने और नकदी लूट फरार, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, महिलाओं को बंधक बना 10 तोले सोने के गहने और नकदी लूट फरार, जांच में जुटी पुलिस

    Fearless robbers are high, 10 tolas of gold jewelry and cash looted by taking women hostage, police engaged in investigation

    बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, महिलाओं को बंधक बना 10 तोले सोने के गहने और नकदी लूट फरार, जांच में जुटी पुलिस

     बठिंडाः पंजाब में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला स्थानीय नार्थ इस्टेट इलाके से सामने आया हैं यहां नकाबपोश लुटेरों ने चाकू की नोक पर एक ही परिवार की 3 महिलाओं को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वारदात संबंधी जानकारी देते हुए घर के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि बीती रात वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उनकी पत्नी मोनिका रानी, ​​बेटी और भाभी जैतो में एक समारोह से लौटे थे और तीनों घर में मौजूद थे। रात करीब 2 बजे तेजधार हथियारों से लैस 2 नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए और महिलाओं को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने उनके घर से करीब 10 तोले सोने के गहने, कुछ नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप व स्कूटर आदि लूट मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

    मामले की जांच कर रहे थाना कैंट प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि लुटेरों को पता था कि घर में कोई आदमी मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात लुटेरों के बारे में पता चल सके उन्होंने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • You are currently viewing हमीरा पुल के नीचे से मिले दो युवकों संदिग्ध हालत में शव, जांच में जुटी पुलिस

    Dead bodies of two youths found under Hamira bridge in suspicious condition, police engaged in investigation

    पंजाब के हमीरा पुल के नीचे से मिले दो युवकों संदिग्ध हालत में शव, जांच में जुटी पुलिस

     

    कपूरथलाः कपूरथला के अंतर्गत आते गांव रायपुर पीरबख्शवाला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेतों में दो युवकों के संदिग्ध हाल त में शव बरामद हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इन शवों के पास से मोबाइल तथा एक बाइक बरामद किया है।

    इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि डोगरांवाल से हमीरा के बीच विरासती हवेली के समीप पुल के नीचे खेतों में कच्चे रास्ते पर दो युवकों के शव पड़े हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि वहां पर दो शव पड़े हुए हैं, जिनमें एक सरदार है और उसके बाल खुले हुए हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिक्रम सिंह व सतपाल सिंह निवासी रायपुर पीरबख्शवाला के तौर पर हुई है।

    वहीं एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि बिक्रम सिंह पहले नशा करता था। उसका नशा छुड़ाओ केंद्र का कार्ड बना हुआ है, जहां से वह नशा छोड़ने के लिए गोली खाता था, लेकिन दूसरे युवक सतपाल सिंह के बारे में अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। मृतक बिक्रम सिंह के भाई राजिंदर सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह उनका पड़ोसी है। दोनों सुबह 11 बजे घर से निकले थे, जिनकी उन लोगों ने काफी तलाश की पर कोई पता नहीं चला।

  • 16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर,जांच में जुटी पुलिस

    16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर,जांच में जुटी पुलिस

     

    दिल्ली में 16 घंटे के अंदर दो महिलाओं की हत्या हुई. पहली हत्या डाबड़ी इलाके में तो दूसरी मालवीय नगर में हुई. इन दो हत्याओं से एक बार फिर दिल्ली पुलिस निशाने पर है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पुलिस को निशाने पर लिया.

     

    कनपटी पर गोली, पार्क में लाश... 16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर

    राजधानी दिल्ली में 16 घंटे के अंदर एक ही जैसी दो हत्याओं से सनसनी फैल गई. पहली घटना गुरुवार देर रात डाबड़ी इलाके में हुई, जहां एक 23 वर्षीय युवक ने 42 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर मालवीय नगर के अरबिंदो कॉलेज के पास हुई. यहां एक पार्क में लड़के ने लड़की की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. चूंकि पहली हत्या में आरोपी ने खुद को गोली से उड़ा लिया था तो पुलिस के सामने चुनौती वारदात क्यों हुई, इसका खुलासा करने की है. वहीं दूसरी घटना का आरोपी भी पकड़ में आ गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

    बता दें कि पहली घटना द्वारका के डाबड़ी इलाके में गुरुवार रात आठ घटी. आशीष (23) नाम के युवक ने रेणू गोयल (42) नाम की महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. रेणु को गोली मारने के बाद आशीष अपने घर चला गया. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और रेणु को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान पुलिस जब आशीष के घर पहुंची तो छत पर उसकी भी लाश पड़ी मिली.

    आशीष ने खुद को भी गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने रेणू गोयल और आशीष दोनों के फोन जब्त कर लिए. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों के फोन की जांच के बाद ही वारदात की असली वजह का पता चल पाएगा. रेणू गोयल के तीन बच्चे हैं. पति का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है. रेणू की हत्या के बाद से परिवार सदमे में है. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    एक-दूसरे को जानते थे आशीष और रेणू, फिर क्यों मारा?

    शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आशीष और रेणू पहले से ही परिचित थे. दोनों कुछ साल पहले तक एक ही जिम में वर्कआउट करने जाते थे. वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी. अब पुलिस जिम मालिक से भी पूछताछ कर सकती है कि क्या जिम करने के दौरान कभी रेणू और आशीष में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी टीश आशीष के मन में थी और उसने रेणू को मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया.

    वहीं दूसरी घटना मालवीय नगर के अरबिंदो कॉलेज के पास स्थित एक पार्क में आज दोपहर करीब 12 बजे हुई. यहां एक लड़के ने लोहे की रॉड से लड़की के सिर पर हमला उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया.

    शादी से किया इनकार तो लोहे की रॉड मार की हत्या

    डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी लड़के नाम इरफान (28) है. इरफान संगम विहार का रहने वाला है. इरफान लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था. साथ ही लड़की ने भी इरफान से बात करना बंद कर दिया था. लड़की के बात न करने और शादी के इनकार से वह परेशान हो गया था. डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि लड़की के शव के पास ही लोहे की रॉड मिली. लड़की ने इसी साल ग्रेजुएशन कंपलीट किया था. वह मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी.

  • स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर , जांच में जुटी पुलिस…

     स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर , जांच में जुटी पुलिस…

     

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मथुरा रोड पर यह दिल्ली पब्लिक स्कूल, जिसे बम से उड़ाने की सूचना पुलिस को मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस के मुताबिक, यह किसी की शरारत लग रही है। बच्चे सुरक्षित हैं, अब तक सभी के बीच पैनिक की स्थिति नहीं है। स्कूल ने करीब 8 बजकर 10 मिनट पर 100 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। वहीं, इससे कुछ दिन पहले ही साउथ दिल्ली के एक स्कूल में बम होने की कॉल मिली थी।

  • कलयुगी भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को उतारा मौत के घाट,जांच में जुटी पुलिस…

    कलयुगी भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को उतारा मौत के घाट,जांच में जुटी पुलिस…

     

    तरनतारन: जिले के अंतर्गत आते गांव गुरकविड में एक भतीजे ने तेजधार कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। इस संबंधी थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    सुखपाल सिंह गांव गुरकविड में अपनी पंक्चर लगाने वाली दुकान पर मौजूद था। उस समय उसका भतीजा प्रताप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह आ गया जिसने तेजधार कुल्हाड़ी से वार कर अपने चाचा का कत्ल कर दिया। इस कत्ल की वजह कुछ दिन पहले चाचा-भतीजा में हुई तकरार बताई जा रही है। डी.एस.पी. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।