Tag: जांच में जुटी पुलिस

  • पठानकोट में चली गोली एएसआई की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing पठानकोट में चली गोली एएसआई की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    पठानकोट में चली गोली एएसआई की मौत, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    पठानकोट:  जिले के अंतर्गत आते  आर एस एस कार्यालय की सुरक्षा में लगे एक एएसआई की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। गोली की आवाज सुन बाहर आए साथी कर्मचारी घायल एसआई को आस्था लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक ए.एस.आई. की पहचान अशोक कुमार निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार एएसआई की ड्यूटी आर एस एस कार्यालय में लगी हुई थी जहां दोपहर को गोली चलने की आवाज सुनाई दी, सुरक्षा में तैनात एक अन्य कर्मी जब गेट पर पहुंचा तो उक्त एएसआई बेहोशी की हालत में था जिसकी सूचना उन्होंने डिवीजन नं. 1 में दी।इसके बाद डी.एस.पी. सिटी लखविन्द्र सिंह रंधावा एवं एस.एच.ओ. मौके पर पहुंचे और उक्त ए.एस.आई. को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक ए.एस.आई. की पहचान अशोक कुमार निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर रेलवे स्टेशन पर बंद सूटकेस में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर रेलवे स्टेशन पर बंद सूटकेस में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking News: Dead body found in a closed suitcase at Jalandhar railway station created panic, police engaged in investigation

    ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर रेलवे स्टेशन पर बंद सूटकेस में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः महानगर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर एक सूटकेस से किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू करवा दी है। इसके बाद स्टेशन के बाहर पुलिस ही पुलिस इकट्‌ठी हो गई और स्टेशन छाबनी में तब्दील हो गया। सूटकेस में लाश किसकी है इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लाश लाल रंग के सूटकेस में इकट्ठी करके पैक की हुई थी और सिटी स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ही पड़ी हुई थी।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए वहां मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे जब स्टेशन गया तो उसने एक लावारिस लाल रंग का सूटकेस देखा, जिस में से एक पैर दिख रहा था। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच चुकी है। वहीं, पुलिस ने स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज को खंगाल कर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस में लाश फेंकने वालों की पहचान में जुट गई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की पहचान कर रही है।

  • लुधियाना में मशहूर सिनेमा के मालिक ने संदिग्ध हालत में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में मशहूर सिनेमा के मालिक ने संदिग्ध हालत में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    The owner of famous cinema in Ludhiana shot himself in suspicious condition, police engaged in investigation

    लुधियाना में मशहूर सिनेमा के मालिक ने संदिग्ध हालत में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियानाः महानगर में स्थित मशहूर सोसायटी सिनेमा के मालिक राजेश्वर मलहोत्रा ने वीरवार देर रात संदिग्ध हालतों में खुद को गोली मार ली। परिवार वालों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची । वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने अभी तक बयान नहीं दर्ज करवाए, जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

    मिली जानकारी के अनुसार राजा पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। राजेश्वर राजा को लीवर की समस्या थी जिस कारण उनका स्वास्थ्य बेहतर न होने के कारण वह परेशान रहते थे। राजा की पिस्टल उनकी माता के पास होती थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही राजा ने पिस्टल अपनी माता से ली थी।

    बता दें कि बीती रात उनकी अपने बेटे के साथ मोबाइल पर बातचीत हुई और इसके कुछ ही देर बाद राजा ने बाथरूम में गए। वहां अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। राजा का बेटा मुंबई में स्टडी के चलते वहीं पर है और उनकी दो बेटियां भी हैं। तेजेश्वर सिंह राजा गुरुवार को सतलुज क्लब में भी आए थे।

  • ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking news: Nirmal Singh Kohar, nephew of former minister Kohar, shot himself, died, police engaged in investigation

    ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते शाहकोट को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ (54) ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह कोहाड़ पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल नकोदर में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू करदी है।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 9 बजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने अपने घर में ही घरेवू विवाद के चलते लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था जिसके बाद मैनेजर ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय डी.एस.पी गुरप्रीत सिंह गिल और पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू की।

    मामले की जानकारी देते डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक निर्मल सिंह कोहाड़ के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। निर्मल सिंह कोहाड़ की आत्महत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

  • लुधियाना में आटो चालक के साथ मारपीट कर तेजधार हथियारों के साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में आटो चालक के साथ मारपीट कर तेजधार हथियारों के साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Auto driver assaulted and murdered with sharp weapons in Ludhiana, police engaged in investigation

    लुधियाना में आटो चालक के साथ मारपीट कर तेजधार हथियारों के साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियानाः महानगर में देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक आटो चालक के साथ मारपीट कर तेजधार हथियारों के साथ उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी के आटो में उसके शव को फेंक कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आटो चालक की पहचान सोनू (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आटो चालक को उसके किसी दोस्त ने ही फोन करके घटनास्थल पर बुलाया था।

    जानकारी अनुसार मामले की खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह लोगों ने ऑटो में व्यक्ति का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंलाने पर वहां कुछ युवकों के झगड़ने की फुटेज मिली है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

    मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह सोनू का कत्ल हुआ है, वह रास्ता इसके घर की ओर नहीं जाता। इसलिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आधी रात को सोनू यहां कैसे पहुंचा। मोर्चरी में जांच दौरान पता चला है कि सोनू से खूब मारपीट हुई है। उसके बाजू की हड्‌डी टूटी है। उसके सिर में भी गहरी चोटें मारी गई हैं। शहर के ऑटो चालकों में सरकार के प्रति रोष है। ऑटो चालकों का कहना है कि रात के समय ऑटो चालक का इस तरह कत्ल होना पुलिस की बड़ी लापरवाही है। यदि समय रहते हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार न किया तो वह संघर्ष करेंगे।

  • युवक की तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ हत्या कर शव को गन्ने के फेंका, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing रूपनगर में युवक की तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Youth brutally murdered with sharp weapons in Rupnagar, police engaged in investigation

     युवक की तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ हत्या कर शव को गन्ने के फेंका, जांच में जुटी पुलिस

     

    चमकौर साहिबः रूपनगर के अन्तर्गत आते चमकौर साहिब के गांव सलेमपुर में उस वक्त सनसनी फैस गई जब एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान मनजीत सिंह पुत्र धर्म सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि मनजीत खेतीबाड़ी का काम करता था और मानसिक तौर परेशान से चल रहा था। वह गांव से पैदल ही रात में कहीं निकल गया था। प्राथमिक जांच से पता चला है कि उसे मारने के बाद वहां पर फेंका गया है। गर्दन के आसपास चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर में एक और हत्या से फैली दहशत,हत्या की वारदातों में लगातार हो इजाफा, डेरे के सेवादार की सिर काटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

    You are currently viewing जालंधर में एक और हत्या से फैली दहशत, डेरे के सेवादार की सिर काटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Panic spread due to another murder in Jalandhar, dera’s servant was beheaded, police engaged in investigation

    जालंधर में एक और हत्या से फैली दहशत,हत्या की वारदातों में लगातार हो इजाफा, डेरे के सेवादार की सिर काटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

     

    अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि लगातार हत्याओं का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है पुलिस अभी एक मामले को सुलझाने में जुटी होती है कि दूसरी तरफ से हत्या का कोई नया मामला सामने आ जाता है

     

    MBD NEWS: जालंधरः महानगर में एक बार फिर हत्या होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई है। मंगलवार को महानगर के अंतर्गत आते गांव सेमी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने वहां सिर कटा शव देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगदीश लाल उर्फ जुमें शाह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी अनुसार घटना का पता उस समय चला जब गांव में रहने वाला हरविंदर सिंह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने पहुंचा। इस दौरान उसने वहां पर सेवादार का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगदीश लाल उर्फ जुमें शाह के रूप में हुई है। जगदीश लाल गांव के गौस पाक सरकार के दरबार में सेवा करता था और वहीं पर रहता था। जगदीश पिछले कई सालों से वही पर रह रहा था।

    जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचाना मिलते ही थाना पतारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बाद दोपहर तक पुलिस वहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही थी ताकि हत्या करने वालों के बारे में कुछ पता लगाया जा सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने बेरहमी से जगदीश लाल की हत्या की है। मृतक के सिर और गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। उसका माथा आगे से पूरी तरह से खुल चुका था।

  • जालंधर के लंबा पिंड से ससुराल के लिए निकले युवक की आदमपुर में  मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..

    You are currently viewing जालंधऱ के लंबा पिंड के युवक की आदमपुर में हत्या, जली हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Jalandhar’s tall body youth murdered in Adampur, body found in burnt condition, police engaged in investigation

     जालंधर के लंबा पिंड से ससुराल के लिए निकले युवक की आदमपुर में  मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आदमपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव खेतों में जली हालत में मिला, जिसके बाद राहगिरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस जांच में मृतक युवक की पहचान लवलीन कुमार (30) पुत्र राजिदंर कुमार निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन पहले आदमपुर के पास गांव जलभय में अपने ससुराल गया था, परन्तु दो दिन तक वह अपनी ससुराल नहीं पहुंचा।

    जानकारी अनुसार आदमपुर के खेतों में जली हालत में शव देखकर लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो युवक की पहचान लवलीन के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि जिसने भी कत्ल किया, उसने लाश को आग लगाकर पहचान छिपाने के कोशिश की है। पुलिस परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ करके जांच पड़ताल में जुटी है।

  • दर्शनों के लिए श्री हरिमंदिर साहिब के लिए 10 दिन पहले निकले परिवार के शव कार सहित नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस.

    You are currently viewing श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए 40 दिन पहले निकले परिवार के शव कार सहित नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस.

    The bodies of the family, who came out 40 days ago to visit Sri Harimandir Sahib, were recovered from the canal along with the car, the police engaged in the investigation.

     दर्शनों के लिए श्री हरिमंदिर साहिब के लिए 10 दिन पहले निकले परिवार के शव कार सहित नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस.

     

    फरीदकोटः फरीदकोट पुलिस ने शुक्रवार को सरहिंद नहर से एक कार बरामद कर दी, जिसमें कार सवार चार लोगों के शव भी बरामद किये गये हैं। पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाल कर जांच शुरू की तो मृतकों की पहचान फरीदकोट  निवासी भारमजीत सिंह (36), उसकी पत्नी रुपिदंर कौर (35), 12 वर्षीय पुत्री मनप्रीत कौर तथा 10 वर्षीय राजदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है, वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी जानकारी में महिंदरपाल सिंह निवासी गांव राजोवाल ने बताया कि उनकी बेटी रुपिंदर कौर की शादी 15 साल पहले भारमजीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी थे। भारमदीप सिंह अपने परिवार के साथ करीब 40 दिन पहले घर से श्री दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने जाने के लिए निकले थे। जिसके बाद उनका कोई भी अता-पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को भी की थी। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को सरहिंद नहर से शव बरामद कर उनकी पहचान के बाद इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी।

    जिक्रयोग्य है कि भारमजीत सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में काम करते थे। शुक्रवार को सरहिंद नहर से पुलिस ने कार सहित चार शव बरामद किये जिसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधर में बेखौफ अपराधी, लम्मा पिंड चौक के पास खड़ी 6 कारों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ अपराधी, लम्मा पिंड चौक के पास खड़ी 6 कारों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    Fearless criminals in Jalandhar broke the glass of 6 cars parked near Lamma Pind Chowk, police engaged in investigation

    जालंधर में बेखौफ अपराधी, लम्मा पिंड चौक के पास खड़ी 6 कारों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः पंजाब में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। शहर में हो रही वारदातों के कारण जहां आम जन में काफी दहशत पाई जा रही है। वहीं बीती रात महानगर के अंतर्गत आते लम्मा पिंड चौक देर रात शरारतीतत्वों ने खड़ी करीब 6 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये। बताया जा रहा है चड्ढा स्वीट शाप के पास स्थित एक पार्क के पास गाड़ियां खड़ी थीं, जहां मंगलवार देर रात शरारतीत्वों द्वारा शीशे तोड़ दिये गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

    घटना की जानकारी देते एक कार के मालिक राहुल शर्मा ने बताया कि रोज की तरह कल रात भी गाड़ी पार्क की थी। यहां पर तकरीबन 5 लोग रोजाना गाड़ी पार्क करते हैं। सुबह करीब 5:30 बजे गाड़ी साफ करने पहुंचा तो देखा कि सभी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर थाना रामामंडी की पुलिस पहुंची। 6 गाड़ियां हैं, जिनके शीशे टूटे हुए मिले हैं।

    उन्होंने कहा कि गाड़ियों के मालिकों की शिकायत ले ली है। आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और उसे खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों में एक युवक पत्थर बाजी करता दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिस का मानना है कि यह एक व्यक्ति का काम नहीं है। पुलिस दूसरे एंगल पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।