Tag: जांच में जुटी पुलिस

  • बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः पंजाब पुलिस का अमृतपाल के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। वहीं महानगर से इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अमृतपाल जिस बाईक से फरार हुआ था उसे जालंधर से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके में लावारिस हालत में एक बाइक मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि अमृतपाल इसी बाइक से भागा था, उसे पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि एक दिन पहले यानी मंगलवार को अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उसका हुलिया बदला हुआ है। उसने दाढ़ी कटवा ली है, पारंपरिक सिख बाणा उतार दिया है और पगड़ी में हैं। शर्ट और जींस में बाइक पर बैठा दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल ब्रेजा कार से नंगल अंबिया गांव पहुंचा।

  • लुधियाना में बेखौफ चोर, एडिशनल सेशन जज की कोठी को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में बेखौफ चोर, एडिशनल सेशन जज की कोठी को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

    Fearless thief in Ludhiana, targetted additional session judge’s house, police engaged in investigation

    लुधियाना में बेखौफ चोर, एडिशनल सेशन जज की कोठी को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियानाः लुधियाना में चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते थाना डिवीजन नंबर-8 के अन्तर्गत आती एडिशनल सेशन जज की कोठी में पेश आया है। जहां चोरों ने एडिशनल जज की कोठी में घुस कर बाथरुम से नल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी पुलिस को दिये बयानों में जज रवदीप हुंदल के गनमैन सरदूल सिंह ने कहा कि जज रवदीप हुंदल माल रोड स्थित कोठी नंबर 5 में रहते हैं। 6 मार्च को जज छुटि्टयां होने के कारण चंडीगढ़ चले गए थे। 9 मार्च को जब वह वापस आए तो कोठी में सारा सामान बिखरा मिला। कोठी में बने बाथरुम से अज्ञात चोर गीजर व कई टूंटियां आदि चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं इलाके में चोरों द्वारा जज की कोठी को निशाना बनाना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है सेशन जज की कोठी तक इलाका में सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की पुलिस किस तरह राखी कर पाएगी। इलाका पुलिस मुताबिक मामले की जांच जा रही है। इलाके में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    Firing again in Amritsar, one youth injured, police engaged in investigation

    अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते ऋषि विहार में उस वक्त दहशत का माहैल बन गया, जब वीरवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दी, जो पास से गुजर रहे एक युवक की टांग पर लग गई। वहीं, इसी झगड़े में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी ईंट लगने से जख्मी हो गया है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते ऋषि विहार में रहने वाले रत्न लाल ने बताया कि उनका तीन-चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसी और के साथ नहीं, उसी के दोहते और पोते के बीच चल रहा है। देर रात उनके घर पर फोन आया और उनका पोता अपने एक-दो साथियों को लेकर काली माता मंदिर के पास पहुंच गया। दूसरे तरफ के युवक अपने साथ 20-22 लड़कों को लाए थे। पहले आरोपियों ने दातरें और फिर ईंटें मारी। अंत में आरोपियों ने फायर किए, जिसमें से एक गोली 20 साल के बलदेव सिंह के जा लगी।

    इस संबंधी जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है, जिस पर अभी कार्रवाई चल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • दिल्ली में हुई फिर दरिंदगी, 4 युवकों ने रातभर महिला से किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing दिल्ली में हुई फिर दरिंदगी, 4 युवकों ने रातभर महिला से किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

    Rape again in Delhi, 4 youths gang-raped a woman overnight, police engaged in investigation

    दिल्ली में हुई फिर दरिंदगी, 4 युवकों ने रातभर महिला से किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    नई दिल्लीः दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दिल्ली में आई एक विदेशी महिला के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला म्यांमार की रहने वाली है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने साउथ ईस्ट दिल्ली जिला अंतर्गत कालिंदी कुंज थाना इलाके में एक विदेशी मूल की महिला का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज किया है। दरअसल ये मामला 23 फरवरी का है। म्यांमार मूल की एक महिला ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और एक ऑटो चालक सहित उसके चार अन्य साथियों पर अपहरण करके दुष्कर्म करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना रविवार की है, जब एक ऑटो चालक ने उस म्यांमार मूल की महिला को बहला -फुसलाकर अपने ऑटो में बैठाया और उसके बाद एक कपड़े को उसके नाक के सामने रख दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई. होश आने के बाद पीड़िता ने अपने आप को एक कमरे में पाया, जहां वो ऑटो ड्राइवर सहित उसके चार अन्य साथी मौजूद थे. फिर उन चारों ने पूरी रात उसके साथ बारी -बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

  • जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    Jalandhar’s another travel agent accused of fraud, Rs 2.50 lakh taken from Gurdaspur’s family in the name of visa, police engaged in investigation

    जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः पंजाब में जहां रोजाना हजारों युवा विदेशों में अपने सुनहरे भविष्य की उम्मीद लिए विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं पंजाब में फैला इमीग्रेशन दफ्तरों का जाल और कुछ ट्रैवल एजेंटों द्वारा इनके साथ धोखाधड़ी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर शाम उस वक्त सामने आया जब एक परिवार ने जालंधर के पुलिस लाइन के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंट पर फैमली वीजा के नाम पर 2.50 ठगने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट ने गुरदासपुर के एक परिवार को कनाडा भिजवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए लिए थे, लेकिन जब काफी समय गुजर जाने के बाद भी वीजा नहीं आया तो उन्होंने जालंधर में आकर ट्रैवल एजेंट के साथ बातचीत की। यही बातचीत गर्मागर्मी में बदल गई और परिवार ने दफ्तर में जमकर हंगामा किया। ठगी के शिकार हुए परिवार ने दफ्तर में तो हंगामा किया ही, साथ ही देर शाम ऑफिस का सामान भी बाहर फेंकना शुरू कर दिया। दफ्तर में लोगों के बीच अपना इंप्रेशन जताने के लिए रखा आलीशान सोफा भी ऑफिस से बाहर निकाल कर फेंक दिया। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने ट्रैवल एजेंट से कनाडा जाने के लिए फैमिली का वीजा लगवाया था। काफी समय हो गया है अभी तक वीजा नहीं मिला और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगी का शिकार हुए परिवार की शिकायत ले ली है। मौके पर पहुंचे थाना बरादारी के एएसआई सुखदीप सिंह ने कहा कि ट्रैवल एजेंट के लाइसेंस के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • बिलगां में 2 हजार रुपए के लिए 3 दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing बिलगां में 2 हजार रुपए के लिए 3 दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    3 friends killed a young man for 2 thousand rupees in Bilgan, police engaged in investigation

    बिलगां में 2 हजार रुपए के लिए 3 दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    गोराया: महानगर के अंतर्गत आते बिलगां में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मात्र 2 हजार रुपए के लिए 3 युवकों द्वारा एक युवक की बेरहमी से हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके परपहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रमन पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बुर्ज हसन बिलगां के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. फिल्लौर जगदीश राज और थाना प्रमुख बिलगा महिंदरपाल ने बताया कि देर शाम गांव बुर्ज हसन में कुछ युवकों में बहसबाजी शुरू हुई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसके बाद 3 दोस्तों ने एक युवक रमन पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि रमन को नूरमहल के सिविल अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवा दिया गया है। वीरवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    थाना प्रमुख ने बताया कि रमन गांव में ही खेती का काम करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र मुख्तयार सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, दविंदर सिंह पुत्र निशान सिंह सभी निवासी बुर्ज हसन के रूप में हुई है।

  • फाजिल्का में जमीनी विवाद के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing फाजिल्का में जमीनी विवाद के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Youth beaten to death due to land dispute in Fazilka, police engaged in investigation

    फाजिल्का में जमीनी विवाद के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

     

    फाजिल्काः जिले के अंतर्गत आते गांव लक्खे में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने युवक की बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देती मृतक युवक की बहन वीना ने कहा कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति मक्खन सिंह से जमीन खरीदी थी और सारे पैसे देकर जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी, लेकिन उक्त व्यक्ति ने अब भी जमीन पर काम नहीं करने दिया। मृतक युवक की बहन ने कहा कि जमीन पर उनका अधिकार है लेकिन उक्त लोगों ने ऐसा क्यों किया उसके बारे में कोई अंदाजा नहीं। इससे पहले भी वह युवक को 4-5 बार पीट चुका था।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फाजिल्का के डीएसपी सुबेग सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि उनका जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते थाने में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अब इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इस बारे में फिलहाल कोई दावा नहीं किया जा सकता।

  • तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    BSF recovered 5 kg of heroin and a hexacopter drone from the farm in Tarn Taran, police engaged in investigation BSF recovered 5 kg of heroin and a hexacopter drone from the farm in Tarn Taran, police engaged in investigation

    तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आती भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब बीएसएफ ने एक खेत से 5 किलो हैरोइन तथा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लगातार इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इस संबंधी पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के एक संयुक्त अभियान में छह रोटर वाला एक मानव रहित हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया।

    पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया,‘बीएसएफ के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान में तरन तारन पुलिस ने आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और भारत-पाक सीमा के पास खेतों से 5 किलोग्राम हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं,’हेरोइन ड्रोन से ही गिराई गई थी। देश के अंदर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लगातार हेरोइन और हथियार की तस्करी कराई जा रही है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने कार्रवाई की हो. पहले भी बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ऐसी कार्रवाई कर चुकी है. फिलहाल पुलिस हेरोइन को बरामद कर जांच में जुट गई है। हेरोइन की कीमत लगभग 35 करोड़ बताई जा रही है, पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

    गौरतलब है कि 28 नवंबर को बीएसएफ ने अमृतसर और तरन तारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. दो हेक्साकॉप्टर में करीब 10 किलो हेरोइन थी, जिसे बीएसएफ जवानों ने बरामद किया था. बताया गया कि अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने बॉर्डर के अंदर दाखिल हुए ड्रोन को मार गिराया था।

  • अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    In Amritsar, a dozen youths brazenly beat the youth with teether and iron rod, fired in the air, condition critical, police engaged in investigation

    अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसर: महानगर में लगातार कानून व्वस्था बिगड़ती जा रही है और आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं से जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं लोगों में भी दहशत पाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला वीरवार देर रात महानगर में उस वक्त सामने आया, जब कुछ युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने जाते-जाते हवाई फायर भी किये। लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

    जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटते का वीडियो भी बना लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।घटना नशे के लिए बदनाम हो चुके अमृतसर के मकबूलपुरा एरिया की है। रात के समय 18 साल का रमनदीप दवा लेने के लिए शिवा मेडिकल शॉप पर गया था। पीड़ित की मां हरजिंदर कौर ने जानकारी दी कि उनका बेटा रात के समय दवा लेने के लिए गया था। वहीं दर्जन भर युवक पहुंच गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। युवकों की गिनती अधिक होने के चलते कोई बचाने तो नहीं आया, लेकिन उसे पीटने का वीडियो बना लिया। वीडियो में गोली चलने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।परिवार का कहना है कि उनका बेटा अभी स्कूल में पढ़ता। कुछ युवकों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वीडियो में दिखने वाले कुछ युवकों की पहचान हुई है। अन्य को वे नहीं जानते। तबीयत ठीक होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सामने आया है। परिवार व घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं। उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर में अकाली नेता पर चली गोलियां गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में  अकाली नेता पर चली गोलियां गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर में अकाली नेता पर चली गोलियां गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते रायपुर रसूलपुर के पास अकाली नेता कारण गोलियां चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस गोलाबारी में अकाली नेता और उसके साथी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए पठानकोट बाईपास नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में घायल अकाली नेता की पहचान पृथ्वी बल तथा उसके साथी मनदीप के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए पठानकोट बाईपास के समीप एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी है।

    वही पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दलजीत काला व उसके साथी ने फायरिंग की है, जिसमें उक्त दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।