जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस
जालंधरः पंजाब में जहां रोजाना हजारों युवा विदेशों में अपने सुनहरे भविष्य की उम्मीद लिए विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं पंजाब में फैला इमीग्रेशन दफ्तरों का जाल और कुछ ट्रैवल एजेंटों द्वारा इनके साथ धोखाधड़ी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर शाम उस वक्त सामने आया जब एक परिवार ने जालंधर के पुलिस लाइन के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंट पर फैमली वीजा के नाम पर 2.50 ठगने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट ने गुरदासपुर के एक परिवार को कनाडा भिजवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए लिए थे, लेकिन जब काफी समय गुजर जाने के बाद भी वीजा नहीं आया तो उन्होंने जालंधर में आकर ट्रैवल एजेंट के साथ बातचीत की। यही बातचीत गर्मागर्मी में बदल गई और परिवार ने दफ्तर में जमकर हंगामा किया। ठगी के शिकार हुए परिवार ने दफ्तर में तो हंगामा किया ही, साथ ही देर शाम ऑफिस का सामान भी बाहर फेंकना शुरू कर दिया। दफ्तर में लोगों के बीच अपना इंप्रेशन जताने के लिए रखा आलीशान सोफा भी ऑफिस से बाहर निकाल कर फेंक दिया। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने ट्रैवल एजेंट से कनाडा जाने के लिए फैमिली का वीजा लगवाया था। काफी समय हो गया है अभी तक वीजा नहीं मिला और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगी का शिकार हुए परिवार की शिकायत ले ली है। मौके पर पहुंचे थाना बरादारी के एएसआई सुखदीप सिंह ने कहा कि ट्रैवल एजेंट के लाइसेंस के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।








Leave a Reply