अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

In Amritsar, a dozen youths brazenly beat the youth with teether and iron rod, fired in the air, condition critical, police engaged in investigation

अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

 

अमृतसर: महानगर में लगातार कानून व्वस्था बिगड़ती जा रही है और आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं से जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं लोगों में भी दहशत पाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला वीरवार देर रात महानगर में उस वक्त सामने आया, जब कुछ युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने जाते-जाते हवाई फायर भी किये। लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटते का वीडियो भी बना लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।घटना नशे के लिए बदनाम हो चुके अमृतसर के मकबूलपुरा एरिया की है। रात के समय 18 साल का रमनदीप दवा लेने के लिए शिवा मेडिकल शॉप पर गया था। पीड़ित की मां हरजिंदर कौर ने जानकारी दी कि उनका बेटा रात के समय दवा लेने के लिए गया था। वहीं दर्जन भर युवक पहुंच गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। युवकों की गिनती अधिक होने के चलते कोई बचाने तो नहीं आया, लेकिन उसे पीटने का वीडियो बना लिया। वीडियो में गोली चलने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।परिवार का कहना है कि उनका बेटा अभी स्कूल में पढ़ता। कुछ युवकों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वीडियो में दिखने वाले कुछ युवकों की पहचान हुई है। अन्य को वे नहीं जानते। तबीयत ठीक होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सामने आया है। परिवार व घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं। उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *