
जालंधर में अकाली नेता पर चली गोलियां गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते रायपुर रसूलपुर के पास अकाली नेता कारण गोलियां चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस गोलाबारी में अकाली नेता और उसके साथी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए पठानकोट बाईपास नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में घायल अकाली नेता की पहचान पृथ्वी बल तथा उसके साथी मनदीप के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए पठानकोट बाईपास के समीप एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी है।
वही पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दलजीत काला व उसके साथी ने फायरिंग की है, जिसमें उक्त दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।








Leave a Reply