गांधी कैंप में देर रात चली तलवारें, कई वाहन की तोड़ फोड़, घरों के शीशें पर भी बरसाईं ईटें.. पढ़ें पूरा मामला
जालंधरः महानगर के अधीन आते गांधी कैंप में मंगलवार देर रात उस वक्त दहशत फैल गई जब युवकों ने मोहल्ले में पहुंचकर लोगों के घरों में जहां ईंट पत्थरों की बारिश की, वहीं घरों के बाहर खड़े कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिये और चमकर हड़दंग मचाया। लोगों ने बताया कि हमलावर तेजधार हथियारों से लेस थे और आते ही उन्होंने मोहल्ले में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है आरोपी युवक नशे का कारोबार करते थे और मोहल्ला के किसी युवक के साथ उनकी मामूली तकरार हुई थी।
इस संबंधी जानकारी देते मोहल्ले में डीजे का काम करने वाले एक शख्य ने बताया कि देर शाम को जब वह काम से लौट रहा था तो मोहल्ले में नशा तस्कर आपस में उलझ रहे थे। उसने अपना फर्ज समझते हुए उन्हें छुड़ाया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद जब वह सोने लगे तो उनके घर पर ईंटें पत्थर चलने शुरू हो गए। उनके घर की सिंक, शीशे तोड़ डाले। इसके बाद हमलावरों के मोहल्ले के ही बंटी नामक शख्स के घर पर हमला बोला। उनके घर के भी शीशे तोड़ डाले।
मोहल्लावासियों ने कहा कि देर रात उन्होंने कई बार पुलिस के फोन किया, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। घरों में तोड़फोड़ के बाद देर रात तक मोहल्ले के लोग और महिलाएं भी घर के बाहर बैठी रहीं।








Leave a Reply