‘लाल सिंह चड्‌ढा’ रिलीज होने से एक दिन पहले स्वर्ण मंदिर अमृतसर पहुंचे आमिर खान, अरदास की टेका माथा

You are currently viewing ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ रिलीज होने से एक दिन पहले स्वर्ण मंदिर अमृतसर पहुंचे आमिर खान, अरदास की टेका माथा

A day before the release of ‘Lal Singh Chaddha’, Aamir Khan reached the Golden Temple, Amritsar, bowed the forehead of Ardas

‘लाल सिंह चड्‌ढा’ रिलीज होने से एक दिन पहले स्वर्ण मंदिर अमृतसर पहुंचे आमिर खान, अरदास की टेका माथा

 

अमृतसरः बॉलीबुड अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ रिलीज होने से एक दिन पहले श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर पहुंचे। बुधवार सुबह उन्होंने 5.30 बजे स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और फिल्म की अपार सफलता के लिए अरदास की। बता दें उनकी फिल्म बीते कुछ समय से उनके एक पुराने बयान के कारण विवादों में चल रही है, जिसका पूरे देश में बायकॉट भी किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार, आमिर खान ने अपने इस दौरे को पूरी तरह से गुप्त रखा और किसी को भी इसकी भनक नहीं लगने दी। इस मौके उनके साथ छोटे पर्दे की अदाकारा मोना सिंह और कई क्रू मेंबर भी मौजूद रहें। वहीं आमिर खान को देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले आमिर खान जालंधर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एसजीपीसी की रिसर्च कमेटी व सिख संगठनों के सदस्यों के साथ क्यूरो माल में ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म देखी थी। फिल्म देखने के बाद कमेटी और सदस्यों ने रिलीज होने को लेकर हरी झंडे दे दी थी।

जिक्रयोग्य है कि फिल्म के विरोध की वजह उनका एक बयान है जो उन्होंने कुछ साल पहले दिया था। उस वक्त आमिर खान ने कहा था कि वे भारत में असहिष्णुता बढ़ने की कई घटनाओं के चलते सतर्क हो गए हैं। उस वक्त उनकी पत्नी किरण राव ने सुझाव दिया था कि उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। आमिर खान के उस बयान के बाद यह पहली फिल्म रिलीज हो रही है और यह फिल्म भी तब रिलीज हो रही है, जब देश 75वां आजादी महोत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है।आमिर खान के इसी बयान को लेकर अब फिल्म को बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *