Category: JALANDHAR

  • परिवार के 5 को जिंदा जलाने के वाले आरोपी की पेड़ से लटकती मिली लाश…

    परिवार के 5 को जिंदा जलाने के वाले आरोपी की पेड़ से लटकती मिली लाश…

     

     

    जालंधर : जालंधर में पत्नी और बच्चों समेत पांच लोगों को जिंदा जलाने वाले कुलदीप ने खुदकुशी कर ली है। बुधवार को उसका शव सतलुज नदी के पास पेड़ से लटकता मिला है। कुलदीप नशे का आदी था। वह अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था। अत्याचारों से परेशान होकर पत्नी परमजीत कौर दोनों बच्चों के साथ अपने मायके गांव बीटला आकर रहने लगी थी। इसके बावजूद कुलदीप काली कई बार शराब के नशे में धुत होकर ससुराल आता था और परमजीत कौर व उसके मायके वालों को गाली देता था। मगर हद तो तब हो गई जब उसने मंगलवार को अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और सास-ससुर को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। पुलिस ने कुलदीप के सहयोगी कुलविंदर को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कुलदीप की तलाश जारी थी लेकिन बुधवार सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली।

    बीटला निवासी लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके भाई सुरजन सिंह की छोटी बेटी परमजीत कौर की शादी गांव अरनीवाल निवासी चरणजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद परमजीत कौर के यहां बेटी अर्शदीप कौर (8) व बेटा अनमोल सिंह (5) का जन्म हुआ। चरणजीत सिंह की हादसे में मौत के बाद परमजीत दोनों बच्चों को लेकर मायके बीटला आकर रहने लगी। एक साल पहले परमजीत कौर की दूसरी शादी कुलदीप सिंह काली निवासी गांव खुरदैशपुर के साथ हुई।

  • पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने लगाया सातवां मासिक लंगर,  सातवें मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने लगाया सातवां मासिक लंगर, सातवें मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने लगाया सातवां मासिक लंगर।

    सातवें मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें
    जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल।

    विशेष अतिथि के रूप में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से आये पदाधिकारी एवं सदस्य।

    MBD WEB NEWS: जालंधर ( सुमेश शर्मा) 16 अक्तूबर पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन ऐसें लगाई है की समाचार पत्र की तरफ से जरूरमंदो के लिए लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो हम सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाता है।

    आज के इस सातवें मासिक लंगर में मुख्य मेहमान के तौर पर आये जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के जालंधर नार्थ से एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल साथ मे उनके भाई रोहित ढल्ल ने कुष्ठ आश्रम में सभी को आज इडली,वड़ा और आइस क्रीम का लंगर बांटा। श्री दिनेश ढल्ल ने कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरतमंद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है।

    उन्होंने पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की तारीफ की और सभी को मुबारक देते हुए कहाँ की वो और उनकी आम आदमी पार्टी हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के साथ मिल कर लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन चंडीगढ़ सर्किल के जालंधर से रीजनल सेक्रेटरी श्री विनय डोगरा साथ विशेष डोगरा उनके साथ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से श्री धरमिंदर सोंधी,श्री करणबीर सिंह,श्री पवन कुमार श्री सतपाल सेतिया,श्री मोहित सेखड़ी ने लंगर लगाने में होने वाले पूण्य के बारे में बताया और कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में और समाज सेवा में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी लोगों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। श्री सतपाल सेतिया की तरफ से आज के इस लंगर में 1100/- रु और श्री रविंदर (किट्टी) की तरफ से 500/- रु की सेवा भी की गई। इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर,अमित कपूर,केशव कपूर एवं नमन कपूर ने आये हुए सदस्यो का स्वागत किया और लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया और इसके लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भसीन ग्राफ़िक्स की तरफ से लंगर में 1100/- रु का योगदान दिया गया ।श्री राजीव छाबड़ा एवं नीरू छाबड़ा ने 1100/- रु का लंगर में योगदान दिया। । प्रमुख समाज सेवक श्री नरिंदर ने इस मौके पर 1100/- रु की लंगर सेवा की। श्री भोले प्रशाद द्वारा 5000/- रु की सेवा की गई। इस मौके पर भास्कर साउंड एवं लाइट के राजीव भास्कर द्वारा लंगर में टेंट एवं साउण्ड की सेवा करके बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके पर श्रीमती कमलेश चड्ढा ने पंजाब रिफ्लेक्शन के पत्रकार हरीश शर्मा की प्रेरणा से लंगर के लिए 500/- रु का योगदान दिया। आज के इस लंगर में दीपक शर्मा, राधा चौहान, किरण आनंद,बीनू खुराना, सुमित कालिया ने शामिल हो कर महत्वपूर्ण योगदान दिया

  • डिप्टी कमिशनर पुलिस ने दीवाली के मद्देनजर पटाखों के संबंध में विस्तृत आदेश किया जारी

    डिप्टी कमिशनर पुलिस ने दीवाली के मद्देनजर पटाखों के संबंध में विस्तृत आदेश किया जारी

    बिना लाइसैंस परिसर के पटाखों की बिक्री पर रोक, बर्लटन पार्क में अस्थायी लाइसैंसी दुकानों पर बिकेंगे पटाखे

    डिप्टी कमिशनर पुलिस ने दीवाली के मद्देनजर पटाखों के संबंध में विस्तृत आदेश किया जारी

    विभिन्न अवसरों पर पटाखे चलाने का निर्धारित समय

    MBD NEWS: जालंधर, 10 अक्टूबर डिप्टी कमिशनर पुलिस (अमन एवं कानून) अंकुर गुप्ता ने दीवाली के मद्देनजर पटाखों की बिक्री एवं चलाने के संबंध में सी.पी.सी. आईपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति लाइसेंसी जगहों के अलावा कहीं भी पटाखे नहीं बेचेगा। इसी तरह कमिश्नरेट जालंधर की सीमा के भीतर बर्लटन पार्क में अस्थायी लाइसैंस की दुकानों के बिना कहीं भी पटाखे नहीं बेचे जाएंगे।
    डीसीपी (लॉ एंड आडर) अंकुर गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे साईलैंस जोन में पटाखे नहीं चलाए जाएंगे। सुची गांव की सीमा और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल प्लांटो से 500 गज की दूरी पर ही पटाखे चलाए जा सकते है। विदेशी पटाखों जैसे कि खिलौनो और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की शक्ल वाले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध है। लाइसैंस धारक को लाइसेंस होल्डर को केवल पटाखा फैक्ट्री या कंपनी से मंजूरशुदा पटाखों को बेचने की अनुमति होगी जबकि विदेशी पटाखों की अनुमति नहीं होगी जिससे लोगों के जीवन और स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। विदेशी पटाखों पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
    आदेश के अनुसार, लाइसेंस धारक 2015 की रिट याचिका 728 के तहत आदेश दिनांक 23.10.2018 के अनुसार ग्रीन पटाखे बेचेगा और प्रतिबंधित पटाखे नहीं बेचेगा। यह आदेश जुडे पटाखों जैसे तार आदि के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, जो बड़े पैमाने पर वायु, ध्वनि प्रदूषण और ठोस अपशिष्ट की समस्या पैदा करते हैं। लाइसैंस धारक विदेशी मूल के पटाखे न तो रखेंगे, न ही बेचेंगे और न ही प्रदर्शित करेंगे।
    पटाखे चलाने का निर्धारित समय: आदेश में यह भी कहा गया है कि दिवाली के दिनों में जब अक्सर ये पटाखे जलाए जाते हैं, तो इनका समय रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के दौरान, पटाखों को रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक जलाया जा सकता है। गुरुपर्व पर पटाखे फोड़ने का निर्धारित समय सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक और रात 9 बजे से रात 10 बजे तक है।
    डीसीपी की द्वारा जारी आदेश 9 अप्रैल 2023 तक प्रभावी रहेंगे।

  • जम्मू से किडनैप की गई बच्ची 36 घंटे बाद जालंधर से मिली, अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर

    जम्मू से किडनैप की गई बच्ची 36 घंटे बाद जालंधर से मिली, अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर

     

     

    जम्मू : जम्मू के त्रिकुटा नगर से किडनैप हुई बच्ची 36 घंटे बाद जालंधर रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बच्ची को खोज निकाला। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दरअसल, जम्मू के त्रिकुटा नगर क्षेत्र में आपसी लड़ाई में एक व्यक्ति ने गुरुवार तीन बजे महिला को सबक सिखाने के लिए उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया था। शुक्रवार को अपहरणकर्ता उसे कटड़ा ले गया और यहां नशे में धुत अपहरणकर्ता ने शुक्रवार रात नौ बजे रेलवे स्टेशन पर बच्ची को छोड़ दिया। इस दौरान जालंधर जा रहे एक दंपति ने बच्ची को देखा और उसे साथ ले गए। इस बीच उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना भी दी।

    रेलवे पुलिस ने बच्ची को ले जाने और अपना नंबर देने के लिए कहा। इसके बाद त्रिकुटा नगर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने जालंधर में शुक्रवार रात तीन बजे आधा घंटा ट्रेन को रुकवाया और बच्ची को बरामद कर परिवार को सौंप दिया। इसमें वीरवार सवा तीन बजे आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाता दिखाई दिया। वह काफी देर तक त्रिकुटा नगर में रुका रहा।

    बच्ची की मां और आरोपी दोनों ही भीख मांगने का काम करते हैं। गुरुवार को दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। बाद में मौका देख आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार ऐसा करने का मकसद महिला को परेशान करना था। महिला मराठा मोहल्ला त्रिकुटानगर की रहने वाली है। आरोपी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर ही है। रेलवे स्टेशनों पर भी तलाश जारी है।

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अमन नगर में माता की चौकी का होगा आयोजन

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अमन नगर में माता की चौकी का होगा आयोजन

    *दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अमन नगर में माता की चौकी का आयोजन किया जा रहा है*

    माँ एक शब्द ही नहीं बल्कि किसी भी मनुष्य की चेतना का एक मूलभूत स्तंभ है :- स्वामी सज्जनानंद जी

    MBD Web News जालन्धर:- (सुमेश शर्मा )दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह अमन नगर निवासी तथा अमन नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अमन नगर डा. बी. डी शर्मा क्लीनिक के सामने वाले मैदान में भव्य माता की चौकी होने जा रही है। स्वामी सज्जनानंद ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया। यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर शाम 8 बजे से 11 बजे तक होने जा रहा है। माता रानी की सुंदर भेंटों का गुणगान करने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी मंगलावती भारती, साध्वी पल्लवी भारती अपनी संत मंडली के साथ दिल्ली से जालंधर पहुंच रहीं हैं। माँ एक शब्द ही नहीं बल्कि किसी भी मनुष्य की चेतना का एक मूलभूत स्तंभ है और इस स्तंभ का नाम है स्नेह, प्रेम, ममता अर्थात माँ। माँ की महिमा की व्याख्या हम शब्दों में कभी पूरी नहीं कर सकते है। माँ की ममता की व्याख्या सहज नहीं है। मां ममता की अगाध सागर है। माँ के आंचल को इस संसार में सबसे सुरक्षित और सुखद स्थान माना गया है। बालक जब कभी भी असुरक्षित महसूस करता है तो माँ का आँचल उसे सुरक्षा और सुकून देता है। इस तरह माँ हमारा सबसे बड़ी संरक्षक होती है। इस दौरान सभी भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। सभी व्यवस्थाएं मुकम्मत कर ली गईं है। इस दौरान डा. बी. डी शर्मा, गुरमीत सिंह, जसजीत सिंह, राज कुमार, अमरजीत सिंह, गुरुदेव सिंह, सुरिंदर कुमार, ओम प्रकाश, सुभाष, मुसाफिर सिंह, अवलीन तिवारी, हरप्रीत विरदी, सुरजीत कुमार, राजू, कन्नायिया, राजीव दुग्गल, अमन सूद आदि सदस्यों ने सभी शहरवासियों को माता रानी की चौकी पर पहुंचने की अपील की।

  • जालंधर में फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटकर लुटेरे फरार…

    जालंधर में फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटकर लुटेरे फरार…

    जालंधर में फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटकर लुटेरे फरार…

    जालंधर में क्राइम की बढ़ती वारदाते अब शहर के व्यपारियो के परेशानी का सबब बनती जा रही है। बेखौफ लुटेरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। वहीं देर रात चोरों ने मकसूदां के अंतर्गत आते गांव रंधावा मसंदा के समीप एक फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है करीब 5 लुटेरों ने जेएल इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

    लुटेरे फैक्ट्री की दीवार फांदकर घुसे और अंदर रहते एक व्यक्ति को रस्सियों से बांधकर पहले बंधक बनाया फिर फैक्ट्री के अंदर पड़ा सामान लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे करीब 3 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उक्त बंधक बनाए गए व्यक्ति से पूछताछ कर बयान दर्ज कर लिए गए। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • नवदुर्गा के नवम स्वरुप मां सिद्धिदात्री देवी जी के निमित्त हवन यज्ञ ,मां नवदुर्गा जी करती है हर मुश्किल दूर: नवजीत भारद्वाज

    नवदुर्गा के नवम स्वरुप मां सिद्धिदात्री देवी जी के निमित्त हवन यज्ञ ,मां नवदुर्गा जी करती है हर मुश्किल दूर: नवजीत भारद्वाज

    – मां बगलामुखी धाम में विजय दशमी के दिन विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

    जालंधर (शर्मा): मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर में महामाई के पावन शारदीय नवरात्रों में मां नवदुर्गा एवं मां बगलामुखी जी के निमित्त निरंतर हवन यज्ञ किया गया। आज मंगलवार को मां नवदुर्गा के नवम स्वरुप मां सिद्धिदात्री देवी जी के निमित्त हवन यज्ञ किया गया।

    हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति के शुभ अवसर पर मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा नवरात्रि का समापन नवमी तिथि से होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 4 अक्टूबर, मंगलवार को है। नवरात्रि के नवम दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं।

    शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। मां सिद्धिदात्री महालक्ष्मी के समान कमल पर विराजमान हैं। मां के चार हाथ हैं। मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को माता सरस्वती का रूप भी मानते हैं। नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है।

    इस अवसर पर राकेश प्रभाकर, सोनू छाबड़ा, बावा खन्ना, रोहित बहल, एडवोकेट राज कुमार,मोहित बहल,अशोक शर्मा, विक्र ांत शर्मा, गोपाल मालपानी, राघव चढ्ढा, समीर कपूर, अश्विनी शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश चौधरी,संजीव सांविरया, मुनीश शर्मा, यज्ञदत्त, रोहित भाटिया, राकी, ओंकार सिंह,राकी, पंकज,करन वर्मा, मुकेश चौधरी,राजेश महाजन, मानव शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, साबी, लक्की, सुनील जग्गी,प्रिंस, सुनील वर्मा,पंकज, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

  • कोमल स्वभाव एवं मृदु भाषी थीं श्रीमती संगीता गुप्ता

    कोमल स्वभाव एवं मृदु भाषी थीं श्रीमती संगीता गुप्ता

    कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हँसे हम रोए
    ऐसी करनी कर चलो, हम हंसे जग रोए

    जालंधर : समाज में ऐसी कई शख्सीयतें हैं जिनका मृदु स्वभाव उनकी पहचान बन जाता है और इन शख्सीयतों के नश्वर संसार से चले जाने के बाद भी इनकी अमिट यादें लोगों के दिलों में बसी रहती हैं। ऐसी ही शख्सीयत थीं पूर्व विधायक स्व. राजकुमार गुप्ता की पुत्रवधु एवं श्री सुदर्शन गुप्ता की पत्नी श्रीमती संगीता गुप्ता। 58 वर्षीया संगीता गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरनामदासपुरा स्थित श्मशानघाट में कर दिया गया। अंतिम संस्कार में सामाजिक, राजनीतिक समेत कई संगठनों के सदस्यों ने संगीता गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    श्मशानघाट में हर आंख नम थी और नम आंखों के साथ हर शख्स संगीता गुप्ता के मृदु स्वभाव को याद कर रहा था। 17 अगस्त 1964 को लुधियाना में श्रीमती कृष्णा देवी एवं श्रीकृष्ण कुमार के घर जन्मीं संगीता गुप्ता का बचपन से ही कोमल स्वभाव था। ग्रेजुएशन तक उन्होंने शिक्षा ग्रहण की। परिवार कपड़े के कारोबार से जुड़ा था। मायके में जिस कोमल स्वभाव के कारण श्रीमती संगीता रिश्तेदारों में सदैव प्रशंसा की पात्र रहीं उसी कोमल स्वभाव ने जालंधर में श्री सुदर्शन गुप्ता से शादी के बाद ससुराल में संगीता गुप्ता को सबका प्रिय बना दिया। गुप्ता परिवार राजनीति एवं कारोबार से जुड़ा है इसलिए घर परिवार में लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन आज तक कभी किसी को बिना आवभगत के वापस नहीं जाना पड़ा। इसकी अहम वजह रहीं संगीता गुप्ता जिन्होंने छोटों को प्यार व बड़ों को सम्मान दिया। संगीता गुप्ता पूर्व पार्षद पवन गुप्ता की भाभी व वीकैंड रिपोर्ट के ब्यूरो चीफ वरूण गुप्ता की माता जी थी। संगीता गुप्ता का जाना गुप्ता परिवार के लिए अपूर्णाीय क्षति है।

    दुख की घड़ी में MBD  WEB NEWS गुप्ता परिवार के साथ

    MBD WEB NEWS के मुख्य संपादक सुमेश शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में MBD WEB NEWS गुप्ता परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वे संगीता गुप्ता को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

    रस्म उठाला 27 सितंबर को

    संगीता गुप्ता के पुत्र वरुण गुप्ता ने बताया कि माता जी की आत्मिक शांति के लिए रस्म उठाला 27 सितंबर को जेल रोड (जालंधर) स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर के न्यू हॉल में 1 से 2 बजे तक होगा।

  • वीकेंड रिपोर्ट के ब्यूरो चीफ वरूण गुप्ता की माता जी का निधन

    वीकेंड रिपोर्ट के ब्यूरो चीफ वरूण गुप्ता की माता जी का निधन

    Mbd web news: (जालंधर) पूर्व विधायक स्व. राजकुमार गुप्ता की पुत्रवधु संगीता गुप्ता पत्नी सुदर्शन गुप्ता का आज देहांत हो गया। वीकेंड रिपोर्ट के ब्यूरो चीफ वरूण गुप्ता की माता जी संगीता गुप्ता के निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। संगीता गुप्ता का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे हरनामदासपुरा स्थित श्मशान घाट में किया गया।दुख की इस घड़ी में mbd web news गुप्ता परिवार से संवेदना प्रकट करता है।
  • लेखिका सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन

    लेखिका सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन

    लेखिका सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन

    किताब एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है, जिसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ा संघर्ष किया: सिमरन अरोड़ा

    MBD NEWS: जालंधर (शर्मा)- लेखिका सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन आज पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार मदान, सुरिंदर सिंह छिंदा, हरकीरत सिंह, हरमन सिंह, गुरलीन सिंह ने पुस्तक को रिलीज़ किया। किताब की लेखिका सिमरन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह किताब एक ऐसी लड़की की कहानी है जो बचपन से ही जीवन में मुकाम हासिल करने का सपना देखती है और उसे पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। इस पुस्तक के माध्यम से लेखिका सिमरन ने समाज, विशेषकर लड़कियों को एक सार्थक संदेश देने का प्रयास किया है। लेखिका सिमरन ने कहा कि वह अपनी पहली किताब को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद करती हैं कि लोगों को यह किताब पसंद आएगी जिससे वह भविष्य में अपनी लेखन यात्रा को जारी रख सके। सिमरन ने कहा कि उन्हें उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर आए मुख्य अतिथियों ने सिमरन अरोड़ा को उनकी पुस्तक के लिए बधाई दी।