Category: JALANDHAR

  • जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, 4 मजदूरों को वाहन ने कुचला, 2 की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, 4 मजदूरों को वाहन ने कुचला, 2 की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल… पढ़ें पूरी खबर

    जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, 4 मजदूरों को वाहन ने कुचला, 2 की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल… पढ़ें पूरी खबर

     

     

    जालंधरः महानगर में मंगलवार देर रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों को तेज रफ्तार ने वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक घायलों को उठाकर अस्पताल में ले जाने की बजाय मौके से वाहन समेत फरार हो गया। थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए थाना जालंधर सदर के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि चार मजदूर काम करके घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्होंने ने बताया कि इस हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान हरजिंदर ठाकुर (50) व विकास कुमार (16) दोनों निवासी गांव हरदो फरला नजदीक कुक्कड़ गांव, जालंधर के रूप में हुई है। यह दोनों मूलरूप से बिहार के गांव दिग्या रामकपती के रहने वाले थे और यहां पर मजदूरी करते थे। अज्ञात वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।

    बता दें कि पिछले कल जालंधर में एक ऐसा ही हादसा पेश आया था। जालंधर-होशियारपुर ओल्ड रोड पर लम्मा पिंड मे एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने सड़क पर जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया था। लम्मा पिंड में भी मजदूर की मौके पर ही मौत गई थी। लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया था।

  • जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    You are currently viewing जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    Factory gutted in Jalandhar’s Sodhal industrial area, fire brigade vehicles reached the spot

    जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

     

     

     

    जालंधरः महानगर में अन्तर्गत आते सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।

    जानकारी अनुसार, मंगलवार देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में सिक्का पिघलाने का काम होता है। इस दौरन वहां पर रखी लकड़ी समेत कुछ अन्य ज्वलनशील मैटीरियल को आग लग गई, जिसने भयानक रूप धारण कर लिया। सूचान मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की एक छत भी जलकर गिर गई। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर रेलवे स्टेशन पर बंद सूटकेस में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर रेलवे स्टेशन पर बंद सूटकेस में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking News: Dead body found in a closed suitcase at Jalandhar railway station created panic, police engaged in investigation

    ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर रेलवे स्टेशन पर बंद सूटकेस में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः महानगर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर एक सूटकेस से किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू करवा दी है। इसके बाद स्टेशन के बाहर पुलिस ही पुलिस इकट्‌ठी हो गई और स्टेशन छाबनी में तब्दील हो गया। सूटकेस में लाश किसकी है इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लाश लाल रंग के सूटकेस में इकट्ठी करके पैक की हुई थी और सिटी स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ही पड़ी हुई थी।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए वहां मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे जब स्टेशन गया तो उसने एक लावारिस लाल रंग का सूटकेस देखा, जिस में से एक पैर दिख रहा था। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच चुकी है। वहीं, पुलिस ने स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज को खंगाल कर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस में लाश फेंकने वालों की पहचान में जुट गई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की पहचान कर रही है।

  • जालंधर पुलिस ने घासमंडी इलाके में की छापामारी, ‘देह व्यापार’ के अड्डे पर युवतियों सहित 4 काबू…

    You are currently viewing जालंधर पुलिस ने घासमंडी इलाके में की छापामारी, ‘देह व्यापार’ के अड्डे पर युवतियों सहित 4 काबू…

    Jalandhar police raided in Ghasmandi area, at the base of ‘prostitution’, 4 including girls…

    जालंधर पुलिस ने घासमंडी इलाके में की छापामारी, ‘देह व्यापार’ के अड्डे पर युवतियों सहित 4 काबू…

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते घास मंडी इलाके में पुलिस ने छापामारी कर एक देह व्यापार के अड्डे से युवतियों सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन्हें काबू करके थाने ले गई है। पुलिस कुछ देर बात इस मामले का खुलासा करने जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने घास मंडी में देह व्यापार के अड्डे पर रेड की है। देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाही करते हुए युवतियों सहित 4 को काबू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन्हें काबू करके थाने ले गई है। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी इस मामले का खुलासा कर सकते है।

  • जालंधर में सुबह-सुबह कई कारोबारी पर इनकम टैक्स की रेड, एक कारोबारी हिरासत में

    You are currently viewing जालंधर में सुबह-सुबह कई कारोबारी पर इनकम टैक्स की रेड, एक कारोबारी हिरासत में

    Income tax raid on many businessmen in Jalandhar early in the morning, one businessman in custody

    जालंधर में सुबह-सुबह कई कारोबारी पर इनकम टैक्स की रेड, एक कारोबारी हिरासत में

     

    जालंधरः महानगर में वीरवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की टीमों ने शहर के कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। वहीं इस छापामारी के दौरान आयकर विभाग ने माडल हाऊस इलाके से शहर के एक कारोबारी को हिरासत में भी लिया है। आयकर विभाग की टीमों ने शहर के सबसे पाश इलाके जीटीबी नगर, अवतार नगर सहित कई इलाकों में वीरवार सुबह दबिश दी।

    मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें लुधियाना तथा श्रीनगर से आई थीं और जिसका स्थानीय स्तर के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं टीमें अपने साथ सर्च अभियान चलाने के लिए पंजाब पुलिस की जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई हैं।

    सूत्रों से पता चला है कि आयकर विभाग की टीमें शहर के दो बड़े दोनों नेताओं के खाते और बिजनेस का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जिस आम आदमी पार्टी के नेता के घर और ज्योति चौक, टैगोर नगर के पास स्थित दफ्तर-घर में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया है उसके दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सीधे संबंध हैं।

  • जालंधर के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला, बेटी गंभीर घायल

    You are currently viewing जालंधर के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला, बेटी गंभीर घायल

    Mother-daughter crushed by speeding car at Jalandhar railway station, daughter seriously injured

    जालंधर के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला, बेटी गंभीर घायल

     

    जालंधरः महानगर में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ हुड़दंगबाजों ने तेज रफ्तार कार मां-बेटी पर चढ़ा दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार चढ़ाने वाले युवक नशे में थे। हादसे के तुरंत बाद जीआरपी ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि 3 भागने में कामयाब रहे।

    जानकारी अनुसार, एक महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर रिक्शा लेने के लिए खड़ी थी। उसी समय शराब के नशे में हुल्लड़ बाजी कर रहे उक्त युवकों ने कार फुटपाथ पर खड़ी मां-बेटी पर चढ़ा दी। घटना में मां तो बच गई लेकिन उसकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई । वहां खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत अपनी कार में मां-बेटी को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी की पुलिस ने मौके से कार और एक युवक को काबू कर लिया है जबकि उसके तीन अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि बच्ची की दोनों टांगे टूट गई और सिर पर भी गहरी चोट आई है। जिस कारण उसे सिविल अस्पताल से एक प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर है और वह बयान देने के काबिल नहीं है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

  • जालंधर में बेखौफ हुए चोर, एक रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नगदी व सामान चोरी

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ हुए चोर, एक रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नगदी व सामान चोरी

    Fearless thieves in Jalandhar, targeted three shops in one night, cash and goods worth lakhs stolen

    जालंधर में बेखौफ हुए चोर, एक रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नगदी व सामान चोरी

     

    जालन्धर: महानगर पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों और चोरों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन चोरी की घटनाओं सहित कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश करती है। वहीं बीती रात महानगर के अंतर्गत आते फगवाड़ा गेट स्थित इलेक्ट्रोनिक मार्किट में चोरों ने 3 दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए वहां से करीब लाखों की नगदी के साथ-साथ दुकानों से सामान भी ले उड़े।

    इस संबंधी जानकारी देते भल्ला एन्ड कम्पनी के मालिक दर्शन भल्ला ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान में पड़ा सामान गायब था तथा गल्ले में पड़ी करीब 30 हजार की नकदी गायब थीं। उन्होंने कहा कि चोर सभी दुकानों में ऊपर के रास्ते से आये थे। क्योंकि पास ही में एक कबाड़ की दुकान है जहां पर एक सीढ़ी लगी हुई है। जिसके मालिक को कई बार कह चुके है कि यहां से सीढ़ी हटा लो लेकिन उसने अभी तक सीढ़ी नही हटाई।

    वही दूसरी दुकान के मालिक ने बताया कि रोजाना की तरह रात को दुकान बंद करके गए थे। जब सुबह आकर देखा तो गल्ले में से करीब 25 हजार की नकदी गायब थी। अजंता इलेक्स्ट्रिक स्टोर के मालिक बलदेव राज आहूजा ने बताया कि चोर ऊपर के रास्ते से आये थे। जब सुबह आकर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। अब कितना नुकसान हुआ है। पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।

    वहीं पत्रकारों से बातचीत करते फगवाड़ा गेट के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्किट के प्रधान अमित सहगल ने बताया कि फगवाड़ा गेट में आएदिन चोर दुकानों को निशाना बनाते है। कई बार पुलिस को यहां पर गश्त बढ़ाने को कहा गया है। लेकिन अभी तक यहां पर कोई गश्त नही बड़ाई गई। जिस कारण आज फिर से 3 दुकानों को चोरो ने निशाना बनाया है।

  • जालंधर में ड्राईवर ने चढ़ा दी एएसआई पर कार, इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

    You are currently viewing जालंधर में ड्राईवर ने चढ़ा दी एएसआई पर कार, इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

    In Jalandhar, the driver rammed the car on the ASI, died during treatment, case registered

    जालंधर में ड्राईवर ने चढ़ा दी एएसआई पर कार, इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक बीते दिन पुलिस द्वारा लगाए गए एक नाके के दौरान नाके पर तैनात एक एएसआई जब कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार को तेजगति से भगाते हुए एएसआई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। नाके पर तैनात साथी कर्मचारियों द्वारा घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए एएसआई की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते मृतक मुलाजिम के साथ ड्यूटी पर तैनात एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को जब पीएम ने आना था तो वह एएसआई संजीव के साथ वेरका मिल्क प्लांट नजदीक नाके पर तैनात थे। जब उन्होंने एक गाड़ी को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया तो उसने रेस दबा दी और एएसआई संजीव को रौंद कर फरार हो गया। संजीव को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जिनकी कुछ समय बाद मौत हो गई। सूचना मिलते ही एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल भी मौके पर पहुंच गए थे। रविवार को एएसआई का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं फरार कार चालक हरियाणा का बताया जा रहा है।

  • जालंधर में हुआ भयानक हादसा, कार ने मारी स्कूटी को टक्कर एक की मौत, बुजुर्ग घायल

    You are currently viewing जालंधर में हुआ भयानक हादसा, कार ने मारी स्कूटी को टक्कर एक की मौत, बुजुर्ग घायल

    Terrible accident in Jalandhar, car hit scooty one killed, elderly injured

    जालंधर में हुआ भयानक हादसा, कार ने मारी स्कूटी को टक्कर एक की मौत, बुजुर्ग घायल

     

    जालंधर के अंतर्गत आते जालंधर-नकोदर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी वार कई फुट तक हवा में उछल गए और डिवाईडर से टककरा गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी के पीछे बैठा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां अस्पताल प्रबंधकों ने बुजुर्ग का इलाज करने से इंकार करते हुए उसे सिविल अस्पताल लेकर जाने की बात कही। जिसके बाद बुजुर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    जानकारी अनुसार बुजुर्ग को नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर बुजुर्ग व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां पर डॉक्टर शिल्पा ने बुजुर्ग की गंभीरावस्था को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया है। जबकि मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की डेड बॉडी अस्पताल के शव गृह में रखवा दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि नकोदर हाईवे पर कार की स्पीड 100 से ज्यादा था। सामने रॉन्ग साइड से स्कूटी आ गई। कार चालक ने ब्रेक भी लगाई, लेकिन स्पीड ज्यादा होने के कारण खिसटती हुई कार ने स्कूटी को टक्कर दे मारी। स्कूटी के परखचे उड़ गए और स्कूटी पर सवार दोनों बुजुर्ग पक्की सड़क पर गिरे।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर वासियों को डराने लगा डेंगू का डंक, कैंट इलाके में 20 वर्षीय युवती की हुई मौत

    You are currently viewing जालंधर वासियों को डराने लगा डेंगू का डंक, कैंट इलाके में 20 वर्षीय युवती की हुई मौत

    Dengue sting started scaring Jalandhar residents, 20 year old girl died in Cantt area

    जालंधर वासियों को डराने लगा डेंगू का डंक, कैंट इलाके में 20 वर्षीय युवती की हुई मौत

     

     

    जालंधरः महानगर में अब लोगों को डेंगू का डंक डराने लगा है। वहीं जालंधऱ कैंट में डेंगू की चपेट में आकर कई लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं इसी की चपेट में आकर वीरवार देर शाम कैंट इलाके के मोहल्ला नंबर 10 में एक युवती की डेंगू से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान खुशबू वर्मा (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैंट का मोहल्ला नं. 10 में कई लोग डेगूं की चपेट में आ चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतका खुशबू वर्मा ने हाल ही में इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की थी। कैंट इलाके में फैले डेंगू मच्छर से निजात दिलाने के लिए कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए और न ही इलाके में फॉगिंग की गई। खुशबू वर्मा की मौत को लेकर आग बबूला हुए मोहल्ला वासियों ने कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया और सी.ई.ओ. रामस्वरूप को मिलकर उन्होंने इस घटना की जानकारी दी।