जालंधर वासियों को डराने लगा डेंगू का डंक, कैंट इलाके में 20 वर्षीय युवती की हुई मौत

You are currently viewing जालंधर वासियों को डराने लगा डेंगू का डंक, कैंट इलाके में 20 वर्षीय युवती की हुई मौत

Dengue sting started scaring Jalandhar residents, 20 year old girl died in Cantt area

जालंधर वासियों को डराने लगा डेंगू का डंक, कैंट इलाके में 20 वर्षीय युवती की हुई मौत

 

 

जालंधरः महानगर में अब लोगों को डेंगू का डंक डराने लगा है। वहीं जालंधऱ कैंट में डेंगू की चपेट में आकर कई लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं इसी की चपेट में आकर वीरवार देर शाम कैंट इलाके के मोहल्ला नंबर 10 में एक युवती की डेंगू से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान खुशबू वर्मा (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैंट का मोहल्ला नं. 10 में कई लोग डेगूं की चपेट में आ चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका खुशबू वर्मा ने हाल ही में इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की थी। कैंट इलाके में फैले डेंगू मच्छर से निजात दिलाने के लिए कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए और न ही इलाके में फॉगिंग की गई। खुशबू वर्मा की मौत को लेकर आग बबूला हुए मोहल्ला वासियों ने कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया और सी.ई.ओ. रामस्वरूप को मिलकर उन्होंने इस घटना की जानकारी दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *