प्रधानमंत्री के दौरे से पहले किसानों का ऐलान, बोले- पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे 5 नवंबर को डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री

You are currently viewing प्रधानमंत्री के दौरे से पहले किसानों का ऐलान, बोले- पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे 5 नवंबर को डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री

Announcement of farmers before Prime Minister’s visit, said – will perform effigy, Prime Minister is reaching Dera Beas on November 5

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले किसानों का ऐलान, बोले- पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे 5 नवंबर को डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री

 

अमृतसरः हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां प्रधानमंत्री 5 नवंबर को हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। वहीं पीएम इससे पहले अमृतसर में स्थित डेरा ब्यास राधा स्वामी सत्संग भवन में भी आएंगे, जिसके मद्देनजर किसानों ने पीएम के दौरे से पहले सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर पुतला फूंक प्रदर्शन करने का ऐलान कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह एक राजनीतिक दौरा हो सकता है। वहीं किसानों ने डेरा मुखी से भी उन्हें न मिलने का अनुरोध किया है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री शनिवार को हिमाचल पहुंच रहे हैं। हिमाचल में भी राधा स्वामी डेरा समर्थकों की गिनती काफी अधिक है। जिसे देखते हुए वह डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं और डेरा मुखी से मुलाकात भी करेंगे, लेकिन किसान इसका विरोध करने का मन बना चुके हैं। किसानों ने घोषणा कर दी है कि वे पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकेंगे। किसानों ने इस प्रदर्शन को करने के साथ-साथ पंजाब के डेरा व धार्मिक संस्थानों के मुखियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री से न मिलें। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री किसानों व मजदूरों के पक्ष में नहीं है।

इस मौके किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लखीमपुर खीरी में गृह मंत्री के बेटे को बचाने के लिए किए प्रयास किया। दिल्ली में मरने वाले किसानों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। जो भी वादे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं। जब भी प्रधानमंत्री पंजाब आएंगे, उनका विरोध किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *