सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः अब एनआईए के रडार पर आई पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और गायक, कई बड़े नाम है शामिल…
चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही एनआईए के रडार पर अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी गायक आ गए हैं। बताया जा रहा है कि मूसेवाला हत्याकांड में एनआईए ने कई पंजाबी गायकों की लिस्ट तैयार की है जिसमें कई बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं। लिस्ट में इंडस्ट्री से जुड़े 15-20 लोगों के नाम शामिल हैं। बता दें कि एनआईए पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जल्द ही इंजस्ट्री से जुड़े कई नामी लोगों से पूछताछ कर सकती है।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एनआईए हेडक्वार्टर पर अभी तक कई नामी गायकों से बारी-बारी पूछताछ कर चुकी है, जिनमें अफसाना, मनकीरत ओलख, दिलप्रीत ढिल्लों और जेनी जोहल भी सुर्खियों में हैं। जेनी जोहल ‘लेटर टू सी.एम.’ में सिद्धू मूसेवाला मामले में इंसाफ की मांग की गई थी जिसे लेकर जेनी जोहल से भी पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार कल 4 घंटे दिल्ली हेडक्वार्टर द्वारा सवाल-जवाब किए गए हैं। एल्मबमों में की जा रही फंडिग को लेकर भी पूछताछ की गई ।
जिक्रयोग्य है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ म्यूजिक कंपनी खोलना चाहता था। उस समय अफसाना खान भी वहां बैठी हुई थी जिसके चलते 4-5 घंटे अफसाना खान से भी पूछताछ की गई थी।








Leave a Reply