जालंधर में सुबह-सुबह कई कारोबारी पर इनकम टैक्स की रेड, एक कारोबारी हिरासत में

You are currently viewing जालंधर में सुबह-सुबह कई कारोबारी पर इनकम टैक्स की रेड, एक कारोबारी हिरासत में

Income tax raid on many businessmen in Jalandhar early in the morning, one businessman in custody

जालंधर में सुबह-सुबह कई कारोबारी पर इनकम टैक्स की रेड, एक कारोबारी हिरासत में

 

जालंधरः महानगर में वीरवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की टीमों ने शहर के कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। वहीं इस छापामारी के दौरान आयकर विभाग ने माडल हाऊस इलाके से शहर के एक कारोबारी को हिरासत में भी लिया है। आयकर विभाग की टीमों ने शहर के सबसे पाश इलाके जीटीबी नगर, अवतार नगर सहित कई इलाकों में वीरवार सुबह दबिश दी।

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें लुधियाना तथा श्रीनगर से आई थीं और जिसका स्थानीय स्तर के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं टीमें अपने साथ सर्च अभियान चलाने के लिए पंजाब पुलिस की जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई हैं।

सूत्रों से पता चला है कि आयकर विभाग की टीमें शहर के दो बड़े दोनों नेताओं के खाते और बिजनेस का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जिस आम आदमी पार्टी के नेता के घर और ज्योति चौक, टैगोर नगर के पास स्थित दफ्तर-घर में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया है उसके दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सीधे संबंध हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *