जालंधऱ के ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाइओवर पर हुआ हादसा, फलों से भरी गाड़ी पलटी, दो घायल

You are currently viewing जालंधऱ के ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाइओवर पर हुआ हादसा, फलों से भरी गाड़ी पलटी, दो घायल

Accident happened on the Transport Nagar flyover in Jalandal, a car full of fruits overturned, two injured

जालंधऱ के ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाइओवर पर हुआ हादसा, फलों से भरी गाड़ी पलटी, दो घायल

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार सुबह उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब फलों से भरी एक गाड़ी फ्लाइओवर पर बेकाबू होकर पलट गई। जिससे पूरी सड़क पर फल बिखर गए और वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को कंट्रोल किया, दुर्घटनाग्रस्त वाहन और फलों को एक साईड करवाया। वहीं हादसे में घायल दो पल्लेदारों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाई ओवर से आज सुबह एक फलों से लदी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। जिस समय गाड़ी पलटी तब गाड़ी के ऊपर दो पल्लेदार बैठे थे जो फ्लाई ओवर से नीचे गिर गए। गाड़ी में लदे फल भी सड़क पर बिखर गए। घटना स्थल की कुछ दूरी पर ही ट्रैफिक पुलिस का नाका था जो तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। गाड़ी मकसूदां मंडी से फ्रूट लेकर पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *