Category: JALANDHAR

  • माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

    You are currently viewing माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

    In a domestic dispute in Model Town, the mother entered the house and picked up the child, the incident was caught in the CCTV camera, there is a case of dispute between husband and wife in the police station.

    माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते थाना मॉडल टाउन में मंगलवार देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब गुरू तेग बहादुर नगर में एक महिला घर में घुसकर अपने ही बच्चे को उठाकर ले गई। बच्चे को ले जाने वाली महिला व उसके रिश्तेदार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते महिला अपनी ससुराल में 6-6 नकाबपोश लोगों को साथ लेकर आई और अपने बच्चे को उठा ले गई। इसके बाद ससुराली थाना नंबर 6 में शिकायत लेकर पहुंच गए।

    जानकारी अनुसार गुरु तेग बहादुर नगर निवासी युवक का और उनकी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है और मामला पुलिस के पास है तथा दोनों का एक छोटा बच्चा है। पिछले दिनों पुलिस ने दोनों समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों में समझौता नहीं हो पाया। वहीं बच्चा दादा-दादी के पास होने के कारण पुलिस ने बच्चे की कस्टडी पुलिस को देने के लिए कहा था। लेकिन बच्चे की मां कानूनी रूप से बच्चे की कस्टडी लेने की बजाय घर में चुपके से घुसकर उसे उठाकर ले गई।

    वहीं मां द्वारा घर से बच्चा ले जाने के बाद शहर में बच्चा चोरी होने की अफवाह फैल गई, जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। ससुरालियों का आरोप है कि जब बहु चोरी से बच्चा लेने आई तो घर में उसकी बुजुर्ग सास थी। वहीं ससुरालियों ने आरोप लगाया कि युवती ने अपनी सास के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे ससुरालियों ने आरोप लगाए कि पुलिस राजनीतिक दवाब में काम कर रही है। उनकी कोई पूछ पड़ताल नहीं हो रही है।

  • जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से बड़े स्तर पर फाइलें गायब, पूर्व चेयरमैन पर हो सकती है कार्रवाई!, डीसी ने दिये मामला दर्ज कर जांच के आदेश

    You are currently viewing जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से बड़े स्तर पर फाइलें गायब, पूर्व चेयरमैन पर हो सकती है कार्रवाई!, डीसी ने दिये मामला दर्ज कर जांच के आदेश

    Files missing on a large scale from Jalandhar Improvement Trust, action can be taken against former chairman!, DC has registered a case and ordered investigation

    जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से बड़े स्तर पर फाइलें गायब, पूर्व चेयरमैन पर हो सकती है कार्रवाई!, डीसी ने दिये मामला दर्ज कर जांच के आदेश

     

     

    जालंधरः महानगर के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी और कर्मचारियों की मुश्किलें लगातार बढती जा रही हैं। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से बड़े स्तर पर फाइलें गायब होने के बाद जालंधर के डीसी और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन घनश्याम थोरी ने कड़ा एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर जांच सिफारिश की हैं।

    जानकारी अनुसार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से गायब हुईं करीब 120 फाइलों की लिस्ट भी भेजी गई है। ये फाइलें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 विभिन्न स्कीमों के रिहायशी कमर्शियल और बूथों से संबंधित हैं। इस संबंधी डीसी घन्याम थोरी ने सीवीओ और स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें गायब हुई फाइलों की सूची के बाद इनकी अहमियत बारे बताते हुए मामला दर्ज करके जांच करवाने के सिफारिश की गई है।

    बता दें कि डीसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कार्यकारी अधिकारी ने अपनी भेजी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि जो रिकार्ड चेयरमैन के आफिस को भेजा गया था वह सारा रजिस्टर में तत्कालीन चेयरमैन दलजीत सिंह आहलुवालिया के ओएसडी अजय मल्होत्रा के नाम से जारी हुआ है। डीसी ने चेयरमैन और ओएसडी के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ कर रिकार्ड हासिल करने की पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि सारा रिकार्ड महत्वपूर्ण है और उसके बिना लेखा-जोखा नहीं किया जा सकता।

  • जालंधरः भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाली महिला प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने पद से हटाया

    You are currently viewing जालंधरः भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाली महिला प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने पद से हटाया

    Jalandhar: University removed female professor who made objectionable remarks on Lord Ram

    जालंधरः भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाली महिला प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने पद से हटाया

     

    जालंधरः पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने भगवान श्रीराम और रावण को लेकर की गई टिप्पणी का आडियो वायरल हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने सहायक प्रोफेसर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

    जानकरी अनुसार, यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम करने वाली गुरसंग प्रीत कौर का बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से अपमानजनक टिप्‍पणी के आरोप में उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही थी। आडियो में महिला प्रोफेसर ने भगवान श्री राम को अपमानित करने वाली बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण के खिलाफ षड्यंत्र रचा था, जो कि उनके अनुसार एक अच्छा इंसान था। अपने आडियो लेक्चर में गुरसंग ने कहा कि हम कैसे तय कर सकते हैं कि कौन अच्छा है। पूरी दुनिया राम की पूजा कर रही है और कह रही है कि रावण बुरा है लेकिन सारी योजना उसने ही बनाई थी। इसमें उन्होंने दावा किया कि भगवान श्री राम ने सीता को फंसाने की योजना बनाई और सीता को संकट में डालकर सारा दोष रावण पर मढ़ दिया।

    बता दें कि यूनिवर्सिटी ने अपने इस फैसले को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। अपना पक्ष रखते हुए यूनिवर्सिटी ने कहा, ‘इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई आडियो में उक्त महिला प्रोफेसर के निजी विचार हैं। इसमें किसी भी प्रकार से यूनिवर्सिटी का कोई रोल नहीं हैं। हम हमेशा से एक धर्मनिरपेक्ष विश्वविद्यालय रहे हैं। जहां सभी धर्मों और आस्थाओं के लोगों के साथ प्यार और सम्मान के साथ समान व्यवहार किया जाता है। यूनिवर्सिटी की तरफ से उक्त महिला प्रोफेसर को तत्काल सेवा से मुक्त कर दिया गया है।’ दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी की तरफ से लिए गए इस फैसले का भी विरोध होने लगा है।

  • शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था, इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को घर में घुसकर मारी गोली

    You are currently viewing शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था, इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को घर में घुसकर मारी गोली

    Law and order deteriorated in the city, the elder who returned from England was shot after entering the house

    शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था, इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को घर में घुसकर मारी गोली

     

    जालंधरः महानगर में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि आए दिन शहर में गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत पाई जा रही है। शहर में इसी माह गोलीबारी की हुई घटनाओं में पुलिस की व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। ऐसा ही एक मामला शहर में देर रात थाना रामा मंडी के अधीन पड़ते एरिया लद्देवाली यूनिवर्सिटी रोड पर रंधावा कॉलोनी में रहते इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को शनिवार देर रात 3 नकाबपोश लुटेरों ने एनआरआई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और एनआरआई की बहू को बंधक बनाकर लाखों रूपए लूट फरार हो गए।

    वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर व डीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग मलकीत सिंह को जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    वारदात की जानकारी देती एनआरआई मलकीत सिंह की पत्नी हरबंस कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जो इंग्लैंड में रहती हैं। और उनका एक बेटा भी है जो कनाडा में रहता है। घर में मलकीत सिंह अपनी पत्नी और बहू के साथ रहता है। उसके बेटे की दो साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद वो कैनेडा चला गया था और जल्द ही उसकी पत्नी भी कैनेडा जाने वाली थी। मलकीत दो महीने पहले अपनी बेटी के पास इंग्लैंड गया था, क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। और 15 दिन पहले ही घर वापस आया था।

  • जालंधरः ऑक्सफोर्ड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

    You are currently viewing जालंधरः ऑक्सफोर्ड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

    Jalandhar: Uproar after patient’s death in Oxford hospital, relatives accuse doctors of negligence

    जालंधरः ऑक्सफोर्ड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित ऑक्सफोर्ड अस्पताल में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब पत्थरी का इलाज करवाने आए मरीज की मौत गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विधायक रमन अरोडा भी पहुंचे और उन्होंने अस्पताल स्टाफ को फटकार भी लगाई।

    जानकारी अनुसार, मृतक मरीज के परिजनों ने बताया कि कल शाम व्यक्ति को पत्थरी की शिकायत पर अस्पताल दाखिल करवाया गया था। उनका कहना है कि मरीज़ खुद चलकर अस्पताल पहुंचा था, उसकी तबीयत गंभीर नहीं थी, इसके बाद शनिवार सुबह मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इसके लिए डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

  • जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, जनता की सुरक्षा राम भरोसे…

    You are currently viewing जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, तलाश में जुटी पुलिस

    Dabang again came out with pistol on Sodhal road in Jalandhar, challenged and scared people, police engaged in search

    जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, जनता की सुरक्षा राम भरोसे…

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है और आए दिन हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हथियारों के दम पर आए दिन लुटेरे जहां वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं कई दबंग भी किसी पर भी पिस्तौल तानकर उन्हें डराने की कोशिश करते हैं परन्तु पुलिस सांप निकलने के बाद लकीर पीटती नजर आती है।लोगों का मानना है पुलिस ने उनकी सुरक्षा राम भरोसे छोड़ दी है।

    बीती रात भी शहर में लुटेरों द्वारा गन प्वाइंट पर व्यापारी से क्रेटा कार लूटने तथा उनकी पत्नी को बंधक बनाने की कोशिश का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि था कि अब सोढल रोड पर युवकों द्वारा शरेआम हथियार लहराते हुए लोगों को धमकाने का मामला सामने आया है। वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार सीसीटीवी में एक तीसरा युवक भी दिखाई देता है, लेकिन उसके हाथ में हथियार दिखाई नहीं देता। वह शायद बवाल करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन नहीं मानते और फिर से गाली-गलौज करते ललकारते हुए दहशत फैलाने की कोशिश करते हैं। सीसीटीवी देखने पर ऐसा लगता है कि दहशत फैलाने वाले युवक नशे में धुत्त थे। यह किसी को मारने के लिए आए हुए थे। लोगों ने इस सारे घटनाक्रम की सूचना रात को पुलिस को भी दी। लेकिन देरी के साथ जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक मौके से फरार हो चुके थे।

  • विवादों में घिरी दिलजीत दोसांझ की 17 अप्रैल को हुई नाइट, पुलिस ने आयोजक कंपनी व पायलट पर दर्ज किया केस.. जाने क्या है कारण

    You are currently viewing विवादों में घिरी दिलजीत दोसांझ की 17 अप्रैल को हुई नाइट, पुलिस ने आयोजक कंपनी व पायलट पर दर्ज किया केस.. जाने क्या है कारण

    There is a 17 -page view of the game, and you can find one of the following messages.

    विवादों में घिरी दिलजीत दोसांझ की 17 अप्रैल को हुई नाइट, पुलिस ने आयोजक कंपनी व पायलट पर दर्ज किया केस.. जाने क्या है कारण

     

    फगवाड़ाः बीती 17 अप्रैल को जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर पड़ती एक यूनिवर्सिटी में हुए मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांज की नाइट विवादों में घिर गई है। वहीं फगवाड़ा पुलिस ने इस नाइट का आयोजन करने वाली आयोजक कंपनी और दिलजीत दोसांझ को लेकर आयोजन स्थल तक लेकर आने वाले हैलीकाप्टर पायलट पर आदेशों का पालन न करने का केस दर्ज कर लिया है।

    जानकारी अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने एसडीएम फगवाड़ा द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन नहीं करने पर सारेगामा कंपनी पर आयोजन के लिए जितने समय की मंजूरी ली थी उस समय से एक घंटा ज्यादा तक आयोजन चलाने तथा इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ को यूनिवर्सिटी में लाने वाले हेलिकाप्टर के पायलट को जिस जगह की मंजूरी मिली थी उक्त स्थान पर हेलिकाप्टर ना उतार कर बल्कि अपनी मर्जी से किसी अन्य स्थान पर उतार दिया। जिसके बाद पुलिस नेसारेगामा कंपनी और हेलिकाप्टर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • लूट की बड़ी वारदात; जालंधर के इस पॉश एरिया में घटी लूट की वारदात,कार में बैठी महिला को भी साथ ले भागे लुटेरे…

    लूट की बड़ी वारदात; जालंधर के इस पॉश एरिया में घटी लूट की वारदात,कार में बैठी महिला को भी साथ ले भागे लुटेरे…

     

    लूट की बड़ी वारदात; जालंधर के इस पॉश एरिया में घटी लूट की वारदात,कार में बैठी महिला को भी साथ ले भागे लुटेरे…

     

    Mbd web news: जालंधर के सबसे पॉश एरिया माडल टाउन के नजदीक जोहल मार्किट के इलाक़े में सांझा चुल्हा के पास से क्रेटा कार लूटकर लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि गाड़ी में बैठी कार चालक की पत्नी को भी लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में दूर जाकर महिला को कार से धक्का देकर बाहर फैंक दिया गया। इसी बीच लुटेरों ने महिला से सामान व नगदी को लूट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक गाड़ी चालू कर बाहर खड़ा था, जिसका फायदा उठाते हुए लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से एरिया में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है ताकि कोई सुराग मिल सके।

  • डीएवी विश्वविद्यालय जैविक अनुसंधान में फ्लो साइटोमेट्री और इसके अनुप्रयोगों पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा

    डीएवी विश्वविद्यालय जैविक अनुसंधान में फ्लो साइटोमेट्री और इसके अनुप्रयोगों पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा

    डीएवी विश्वविद्यालय जैविक अनुसंधान में फ्लो साइटोमेट्री और इसके अनुप्रयोगों पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा

    MBD WEB NEWS:जालंधर (सुमेश शर्मा) डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर 19 और 20 अप्रैल, 2022 को साइटोमेट्री में शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए ट्रस्ट के सहयोग से फ्लो साइटोमेट्री और जैविक अनुसंधान में इसके अनुप्रयोगों पर एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। कार्यशाला में तकनीकी व्याख्यान और व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होंगे। भारत, अमेरिका और फ्रांस के विशेषज्ञों द्वारा सत्र। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों और शोधकर्ताओं को फ्लो साइटोमेट्री और इसके नैदानिक और गैर-नैदानिक अनुप्रयोगों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उद्योगों के 125 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

    कार्यशाला में प्रो. आर.सी. सोबती, पद्म श्री पुरस्कार विजेता, पूर्व कुलपति पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ। डॉ. विलम टेलफोर्ड, एनआईएच, यूएसए और डॉ. जोसिया मैकियोरोस्वकी, क्यूरी इंस्टीट्यूट, पेरिस फ्लो साइटोमीटर की पृष्ठभूमि और वेरिएंट के बारे में चर्चा करेंगे। इसके अलावा, फ्लो साइटोमेट्री के जैविक अनुप्रयोगों के बारे में गहन विवरण पर चर्चा की जाएगी। प्रतिभागियों को डॉ. रेखा गौर, सह-संस्थापक ट्रस्टी, ट्रस्ट फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इन साइटोमेट्री की बातचीत और व्यावहारिक अनुभवों से लाभ होगा। डॉ. हेमंत अग्रवाल, संस्थापक निदेशक, फ्लो साइटोमेट्री सॉल्यूशन और उनके साथ एक टीम वेट लैब प्रयोगों के लिए प्रशिक्षण सत्र में ज्ञान और मदद को आगे बढ़ाएगी।

  • पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

    You are currently viewing पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

    Punjab: 300 units of free electricity will be available in every house from July 1, Mann government has issued 30 days report card

    पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान सरकार को सत्ता में आए आज एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। यहां 1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इस ऐलान के बाद आप सरकार ने अपना पहला चुनावी वादा पूरा कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई कैटेगिरी नहीं होगी। गरीब से लेकर अमीर परिवारों को 2 महीने में 600 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। जिस परिवार का बिल 2 महीने में 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च होगी, उन्हें पूरा बिल देना पड़ेगा। वहीं, सरकार व्यवसायिक और औद्योगिक बिजली के रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करेगी। किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी भी जारी रहेगी।

    हालांकि पहले से 200 यूनिट छूट ले रहे एससी, बीसी और गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवारों को अब प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। उसके ऊपर वह जो बिजली खर्च करेंगे, सिर्फ उसी का बिल देना होगा। उन्हें पूरा बिल नहीं चुकाना होगा। भगवंत मान ने कहा कि इनका उदे्श्य आने वाले कुछ सालों में पंजाब में 24 घंटे बिजली की सप्लाई देना है और पंजाब में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध करवाना है।

    इस मुद्दे के बारे में आप के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता नील गर्ग ने अखबारों में दिए इश्तेहारों के हवाले से जानकारी दी है। इसके अलावा मान सरकार ने पंजाब के हर अखबार में पंजाब सरकार का 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है। इसमें सरकार द्वारा बीते एक महीने में किए गए कामों का जिक्र है। अपने रिपोर्ट कार्ड में मान सरकार ने जिक्र किया है कि उन्होंने एंटी करप्शन लाइन की शुरुआत की और 25 हजार नई सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।