जालंधरः ऑक्सफोर्ड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

You are currently viewing जालंधरः ऑक्सफोर्ड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

Jalandhar: Uproar after patient’s death in Oxford hospital, relatives accuse doctors of negligence

जालंधरः ऑक्सफोर्ड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित ऑक्सफोर्ड अस्पताल में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब पत्थरी का इलाज करवाने आए मरीज की मौत गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विधायक रमन अरोडा भी पहुंचे और उन्होंने अस्पताल स्टाफ को फटकार भी लगाई।

जानकारी अनुसार, मृतक मरीज के परिजनों ने बताया कि कल शाम व्यक्ति को पत्थरी की शिकायत पर अस्पताल दाखिल करवाया गया था। उनका कहना है कि मरीज़ खुद चलकर अस्पताल पहुंचा था, उसकी तबीयत गंभीर नहीं थी, इसके बाद शनिवार सुबह मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इसके लिए डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *