दर्दननाक सड़क हादसाः कंबाइन ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, 1 की मौत
फिरोजपुरः थाना जीरा के अंतगर्त पड़ते शहजादा पेट्रोल पंप के नजदीक वीरवार देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन वहां अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। इस मामलें में पुलिस ने महिला के पति के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार, सतपाल पुत्र अमर नाथ निवासी आर्य समाज वाली गली मक्खू ने पुलिस को बताया कि जब वह बीते दिन अपनी पत्नी सुनीता रानी के साथ स्कूटी पर सवार होकर मक्खू से जीरा जा रहा था तो रास्ते में शहजादा पेट्रोल पंप जीरा के नजदीक बिना नंबर की कंबाइन के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी पत्नी सुनीता रानी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मामलें की जांच कर रहे थाना जीरा के एएसआइ हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।








Leave a Reply