मरीज को को चढ़ाया एचआइवी संक्रमित खून, पुलिस ने दो लैब टेक्नीशियनों पर दर्ज किया केस

You are currently viewing मरीज को को चढ़ाया एचआइवी संक्रमित खून, पुलिस ने दो लैब टेक्नीशियनों पर दर्ज किया केस

HIV infected blood was given to the patient, police filed a case against two lab technicians

मरीज को को चढ़ाया एचआइवी संक्रमित खून, पुलिस ने दो लैब टेक्नीशियनों पर दर्ज किया केस

 

बठिंडाः जिले के सिविल अस्पताल में दो लैब टेक्नीशियनों की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति अब जिदंगी और मौत के साथ जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों टेक्नीशियनों की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया जिस कारण वह एचआईवी पाजिटिव हो गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विजिलेंस विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

जानकारी अनुसार विजिलेंस विभाग पंजाब के संयुक्त डायरेक्टर आकाशदीप सिंह की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में बताया कि गया कि सात नवंबर 2020 को एक मरीज ने बठिंडा सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक से खून लिया था। खून मरीज को चढ़ाने से पहले ब्लड बैंक के एमएलटी गुरप्रीत सिंह व गुरभेज सिंह ने इसकी जांच नहीं की। बाद में पता चला कि मरीज को चढ़ाया खून एचआइवी पाजिटिव व्यक्ति का था। इसके चलते मरीज भी एचआइवी पाजिटिव हो गया। विजिलेंस विभाग ने जांच के बाद उक्त दोनों एमएलटी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। अब थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपित सिविल अस्पताल के एमएलटी गुरप्रीत सिंह व गुरभेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

करीब एक साल पहले ब्लड बैंक में अक्टूबर व नवंबर के मध्य थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामला सामने आया था। जांच के बाद सेहत विभाग ने ब्लड बैंक में कार्यरत चार कांट्रेक्ट लैब टेक्नीशियनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *