Tag: 1 की मौत

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    Terror of fearless robbers, elderly couple targeted, 1 dead, 1 injured

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    जालंधरः महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात मकसूदां से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाते हुए उनसे पर्स छीनने की कोशिश की। इस छीनाझपटी में उक्त दम्पत्ति जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी अपनी पत्नी के साथ करतारपुर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से माथा टेककर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जब वह लिद्दड़ा गांव के पास पहुंचे तो रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लुटेरों ने ने उनका पर्स छीनने की कोशिश की इस छीनाझपटी के दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मी और उसकी जमीन पर गिर गए जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए दंपति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन यहां रिटायर्ड बैंक कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण आज सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक सेठी निवासी फ्रैंड्स कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पातल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कैंटर ड्राइवर को आया नींद का झोंका, डिवाईडर पार कर मारी ट्राले को टक्कर, 1 की मौत

    You are currently viewing कैंटर ड्राइवर को आया नींद का झोंका, डिवाईडर पार कर मारी ट्राले को टक्कर, 1 की मौत

    Canter driver got sleepy, collided with the trolley after crossing the divider, 1 died

    कैंटर ड्राइवर को आया नींद का झोंका, डिवाईडर पार कर मारी ट्राले को टक्कर, 1 की मौत

     जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते जालंधर-पठानकोट हाइवे पर स्थित किशनगढ़ के पास देर रात उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक कैंटर चालक को नींद का झोंका आने के बाद डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में जाकर ट्राले के साथ जा टकराया, जिसमें कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे कीसूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट-जालंधर पर जालंधर की तरफ से आ रहे कैंटर चालक सुरजीत को अचानक उसे नींद का झोंका आया और गाड़ी डिवाइडर क्रॉस कर जालंधर-पठानकोट वाली लेन में घुस गया। सामने तारों से लदा एक ट्रॉला आ रहा था, जिससे उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना मकसूदां के एएसआई केवल सिंह ने बताया कि उन्हें रात को हादसे के बारे में सूचना मिली थी। घायल चालक सुरजीत सिंह को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया था, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा हादसा जालंधर-पठानकोट वाली लेन पर रॉन्ग साइड से गाड़ी आ जाने के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गाड़ियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

  • जालन्धर में हुआ दर्दनाक हादसा, मशहूर पंजाबी सिंगर के मैनेजर की गाड़ी डिवाईडर से टकराई, मौत

    You are currently viewing जालन्धर में हुआ दर्दनाक हादसा, मशहूर पंजाबी सिंगर के मैनेजर की गाड़ी डिवाईडर से टकराई, मौत

    Tragic accident in Jalandhar, manager of famous Punjabi singer’s car collided with divider, died

    जालन्धर में हुआ दर्दनाक हादसा, मशहूर पंजाबी सिंगर के मैनेजर की गाड़ी डिवाईडर से टकराई, मौत

     

    जालन्धरः महानगर के अंतर्गत आते के लिद्दड़ां पुल पर देर रात एक भयानक हादसा हो गया। जिसमें पंजाब के मशहूर सिंगर व एक्टर रंजीत बावा के मैनेजर डिप्टी वोहरा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार पुल पर टक्कर के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

    जनकारी देते हुए जालन्धर देहात पुलिस के एस पी सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि डिप्टी वोहरा जो कि पंजाबी गायक रंजीत बावा के मैनेजर है। यह कल रात को खन्ना से शो खत्म कर अपने घर बटाला कि और जा रहे थे। कि इनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें डिप्टी की मौके पर ही मौत हो गई। जब थाना मकसूदां के प्रभारी ने जा कर देखा तो यह कार साइड पर लगी रेलिंग से टकराई हुई थी। और कार का बहुत ही बुरा हाल था। जब स्पीड मीटर भी चेक किया तो उसमें उसकी स्पीड 140 के करीब थी। यह हादसा तेज रफ्तार होने के चलते हुए है।

    वहीं मैनेजर की मौत के बाद गायक रणजीत बावा ने एक पोस्ट शेयर करके लिखा कि मेरा भाई डिप्टी वोहरा इस दुनिया को छोड़कर चला गया। भाई अभी हमने बहुत काम करने थे, बहुत आगे जाना था। दोस्त हमारी 20 साल की दोस्ती को तोड़ गया। मैं तेरे जैसा ईमानदार, दिलेर और दिल का राजा भाई कहां ढूंढूंगा। अलविदा भाई। मेरा दायां हाथ चला गया। रब ने आज बहुत बुरा किया।

  • गोराया में हुआ भयानक सड़क हादसा, 1 की मौत, दो महिलाएं घायल, 25 मिनट देरी से पहुंची पुलिस

    You are currently viewing गोराया में हुआ भयानक सड़क हादसा, 1 की मौत, दो महिलाएं घायल, 25 मिनट देरी से पहुंची पुलिस

    Horrible road accident in Goraya, 1 killed, two women injured, police arrived 25 minutes late

    गोराया में हुआ भयानक सड़क हादसा, 1 की मौत, दो महिलाएं घायल, 25 मिनट देरी से पहुंची पुलिस

     

    गोरायाः महानगर के अंतर्गत आते गोराया में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक परिवार एक्टिवा पर सवार होकर अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए जा रहा था कि रास्ते में एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि बस एक्टिवा को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई।

    जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार परिवार जगतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है तथा पर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। वहीं हादसे के बाद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी परन्तु पुलिस कर्मचारी करीब 25 मिनट देरी के बाद घटनास्थल पर पहुंची। जबकि खुद लोगों ने थाने में जाकर जानकारी दे दी थी और अपने वाहन पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने की अपील की थी, परन्तु पुलिस मौके पर करीब 25 मिनट देरी से पहुंची, तब तक लोग घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा चुके थे, जहां युवक की मौत हो गई। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस समय पर आ जाती और घायलों को इलाज के लिए ले जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

    वहीं जब मौके पर पहुंचे सब- जिसके बाद एस.एच.ओ. गोराया ने सब इंस्पेक्टर को समझाया था। पुलिस ने बस और एक्टिवा को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।।

  • अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा, नशे में धुत रेंज रोवर सवार युवतियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, 1 की मौत

    You are currently viewing अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा, नशे में धुत रेंज रोवर सवार युवतियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, 1 की मौत

    Traumatic road accident in Ambala, drunken women riding Range Rover hit a car parked on the side of the road, 1 killed

    अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा, नशे में धुत रेंज रोवर सवार युवतियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, 1 की मौत

     

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला छावनी हाइवे पर शनिवार देर शाम दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर रेंज रोवर सवार दो युवतियों ने सड़क पर खड़ी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि कार में सवार 9 माह का मासूम बाल-बाल बच गया।

    मृतक की पहचान पालमपुर के कांगड़ा निवासी मोहित के रूप में हुई, जो परिवार के साथ दिल्ली से पालमपुर जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने लड़कियों की कार को घेर लिया। और इसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। और दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि शराब के नशे में धुत लड़कियों को जबरन रेंज रोवर से उतारकर पुलिस जिप्सी में बैठाया गया,तो रास्ते में उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। इनका मेडिकल कराने के लिए पुलिस अंबाला कैंट सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां भी उन्होंने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवतियों ने अपने माता-पिता व वकील न आने तक कुछ भी बताने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे अंबाला कैंट थाना प्रभारी रमेश कुमार ने युवतियों को पीसीआर से उतारा और मेडिकल के लिए अंदर अस्पताल में ले गए।  हादसे में घायल हुई दीप्ति ने बताया कि वे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। और आज वे दिल्ली से हिमाचल पालमपुर जा रहे थे।

  • दर्दननाक सड़क हादसाः कंबाइन ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, 1 की मौत

    You are currently viewing फिरोजपुर में दर्दननाक सड़क हादसाः कंबाइन ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, 1 की मौत

    Traumatic road accident in Firozpur: The combine collided with a couple riding a scooty, 1 killed

     दर्दननाक सड़क हादसाः कंबाइन ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, 1 की मौत

    फिरोजपुरः थाना जीरा के अंतगर्त पड़ते शहजादा पेट्रोल पंप के नजदीक वीरवार देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन वहां अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। इस मामलें में पुलिस ने महिला के पति के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, सतपाल पुत्र अमर नाथ निवासी आर्य समाज वाली गली मक्खू ने पुलिस को बताया कि जब वह बीते दिन अपनी पत्नी सुनीता रानी के साथ स्कूटी पर सवार होकर मक्खू से जीरा जा रहा था तो रास्ते में शहजादा पेट्रोल पंप जीरा के नजदीक बिना नंबर की कंबाइन के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी पत्नी सुनीता रानी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मामलें की जांच कर रहे थाना जीरा के एएसआइ हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

  • जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 552 नए मामले आए सामने, 1 की मौत

    जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 552 नए मामले आए सामने, 1 की मौत

    Corona continues to wreak havoc in Jalandhar, 552 new cases surfaced, 1 death

    जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 552 नए मामले आए सामने, 1 की मौत

     

    जालंधरः महानगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ौतरी हो रही है। हर रोज जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में 552 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, जिले में आज इस जानलेवा वायरस से 52 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

    लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्दारा बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए बार-बार लोगों से अपील की जा रही है कि वह कोरोना गाइडलांइस की पूरी तरह से पालना करें और मास्क पहन कर रखें।

  • लधियाना में तेज रफ्तार कार ने आटो को मारी टक्कर, 1 की मौत

    लधियाना में तेज रफ्तार कार ने आटो को मारी टक्कर, 1 की मौत

    In Ladhiana, a speeding car hit the flour, 1 killed

    लधियाना में तेज रफ्तार कार ने आटो को मारी टक्कर, 1 की मौत

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत पड़ते शिमलापुरी में उस वक्त भयानक मंजर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक आटो को टक्कर मार दी जिसमें आटो सवार की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने सभी आटो सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं कार सवार मौके से फरार हो गया है। हादसे में मरे गए युवक की पहचान मनोज कुमार (32) निवासी गिल रोड के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते मृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि उसका भाई परिवार समेत ऑटो में जा रहे आटो में सवार होकर कहीं जा रही था तभी रास्ते में उसे तेज रफ्तार से रिट्स कार लेकर आ रहे आरोपी ने टक्कर मार दी, जिसमें उसके भाई सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।

    वहीं थाना शिमलापुरी पुलिस ने गिल रोड के अशोक कुमार की शिकायत पर न्यू शिमलापुरी के सतवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता का भाई मनोज कुमार परिवार समेत ऑटो में बैठकर गिल नगर पुल से मोहल्ला नानकसर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे तेज रफ्तार से रिट्स कार लेकर आ रहे आरोपी ने टक्कर मार दी। इस कारण मनोज बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।