गोराया में हुआ भयानक सड़क हादसा, 1 की मौत, दो महिलाएं घायल, 25 मिनट देरी से पहुंची पुलिस
गोरायाः महानगर के अंतर्गत आते गोराया में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक परिवार एक्टिवा पर सवार होकर अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए जा रहा था कि रास्ते में एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि बस एक्टिवा को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई।
जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार परिवार जगतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है तथा पर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। वहीं हादसे के बाद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी परन्तु पुलिस कर्मचारी करीब 25 मिनट देरी के बाद घटनास्थल पर पहुंची। जबकि खुद लोगों ने थाने में जाकर जानकारी दे दी थी और अपने वाहन पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने की अपील की थी, परन्तु पुलिस मौके पर करीब 25 मिनट देरी से पहुंची, तब तक लोग घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा चुके थे, जहां युवक की मौत हो गई। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस समय पर आ जाती और घायलों को इलाज के लिए ले जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।
वहीं जब मौके पर पहुंचे सब- जिसके बाद एस.एच.ओ. गोराया ने सब इंस्पेक्टर को समझाया था। पुलिस ने बस और एक्टिवा को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।।








Leave a Reply