मंगलवार को जालंधर में हुआ कोरोना धमाका, 548 नए मामले आए सामने
जालंधरः पंजाब कोरोना की तीसरी लहर के बीच जहां तेजी से मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी हो रही है, वहीं पंजाब के विभिन्न जिलों में आए दिन भारी संख्या में मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच जालंधर में मंगलवार को भी कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। यहां कोरोना के 548 नए मामले सामने सामने हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से एक 28 वर्षीय युवती बताई जा ही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि, पिछले 24 घंटे में जालंधर में 1279, लुधियाना 1041, मोहाली में 702, अमृतसर में 555, होशियारपुर में 542, बठिंडा में 337 और पटियाला में 284 नए केस सामने आए हैं।
इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पाजिटिवव आने से स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लहर पाई जा रही है। जिसके बाद स्वास्थ्यविभाग द्वारा लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। जिक्रोयग्य है कि पिछले कुछ दिनों से महानगर में कोरोना मामलों में लगातार बढौतरी हो रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोना, कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करने बिना किसी काम के घर से न निकलने की अपील की है।
जिक्रयोग्य है कि बीते सोमवार को भी कोरोना केसों में रिकार्ड वृद्धि देखने को मिली, जिसके चलते 1259 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। और 2 लोगों ने दम तोड़ दिया था।








Leave a Reply