Category: JALANDHAR

  • जिला प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए दो मिनट का मौन रखा

    जिला प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए दो मिनट का मौन रखा

     

    जिला प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए दो मिनट का मौन रखा

    MBD WEB NEWS जालंधर(सुमेश शर्मा) 30 जनवरी जिला प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शनिवार को सुबह 11 बजे देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

    सिविल, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यहां जिला प्रशासकीय परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा.अमित महाजन व जसबीर सिंह, एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    बता दें कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी।
    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने लोगों को शहीदों के सपनों को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया।
    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी डियूटी ईमानदारी से निभाना चाहिए, जो हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के कारण ही आज देश के लोग आजादी से रह रहे है। उन्होंने लोगों को शहीदों के महान बलिदान को सजदा करने का न्योता दिया।

  • कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    स्कूटर, हैंडबैग, पर्स और हथियारों के साथ दो स्नैचरों को पकड़ा

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 27 जनवरी: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को मॉडल टाउन में एक स्नैचिंग की घटना में शामिल दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया।

    विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को मॉडल टाउन मार्केट जालंधर के पास स्नैचिंग की एक घटना घटी थी।  उन्होंने बताया कि झपटमारों ने एक महिला का पर्स चुरा लिया, जिसमें सोने के आभूषण और 10,000 रुपये की नकदी थी। इसके बाद, श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने डिवीजन नंबर 6 में आईपीसी की धारा 379 बी, 34 के तहत एफआईआर  नंबर 13 दिनांक 27-01-2024 दर्ज की थी।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि यह बात सामने आया है कि वारदात को नीले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो युवकों ने अंजाम दिया है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि यह बात उजागर हुई थी कि एक्टिवा सवार ने भूरे रंग की हुडी पहनी हुई थी और पीछे बैठे व्यक्ति ने काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।

    इसके बाद, पुलिस आयुक्त ने कहा कि युवकों की पहचान के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपना तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद उन्हें कूल रोड पर पकड़ लिया गया।  उन्होंने बताया कि युवक की पहचान रजत रेहल पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी मकान नंबर 408ए गढ़ा नजदीक ओल्ड पुलिस स्टेशन बिल्डिंग डिवीजन 7 जालंधर और अमित पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मकान नंबर 248/16 प्रीत नगर जालंधर के रूप में हुई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपियों से एक एक्टिवा नंबर PB08-EW-7741, सात लेडीज हैंडबैग, तीन लेडीज पर्स, एक चाकू और एक छुरी बरामद की गई है।

  • कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद

    कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद

    कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद

    सीपी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 27 जनवरी: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद की।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि इस तस्करी को रोकने के लिए शहर भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार को अचानक रुकते हुए देखा।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शक होने पर पुलिस पार्टी ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 1.5 किलो अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार चालक योगेश अबरोल पुत्र राकेश कुमार निवासी अर्जुन नगर, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया और थाना नई बारादरी में 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।  श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही एफआईआर नंबर 155 दिनांक 29-08-2017 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 3 जालंधर में आईपीसी की धारा 363,376,506 , 3आर एससी/एसटी एक्ट दर्ज किया जा चुका है।

    पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि लेदर कॉम्प्लेक्स के पास तैनात अपराध शाखा की एक अन्य टीम ने जुपिटर स्कूटर पर दो लोगों को आते देखा, जिन्होंने संदेह के आधार पर एक पॉलिथीन फेंकी जिसमें 205 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।  उन्होंने बताया कि दो आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र मंगत राम और अजय कुमार पुत्र करम चंद निवासी तलवंडी महिमा थाना सदर कपूरथला के रूप में हुई है।  श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

  • जालंधर में शनि मंदिर में चोरी

    You are currently viewing जालंधर में शनि मंदिर में चोरी

    जालंधर में शनि मंदिर में चोरी

    • जालंधर में बस्ती दानिशमंदा से सटी गुरुसंत कॉलोनी में श्री शनि मंदिर में चोरी हो गई। आरोपी वारदात के बाद गुल्लक में पड़ा हुआ चढ़ावा और चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने मामले की जानकारी थाना-5 की पुलिस को दी थी। फिलहाल ये नहीं पता चला है कि उक्त मंदिर के अंदर से आरोपी कितने की नकदी ले गए हैं, इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन द्वारा जल्द पुलिस को दी जाएगी।
  • पूर्व विधायक स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता के भाई श्री राम स्वरूप गुप्ता का 27 जनवरी शनिवार को होगा रस्म उठाला

    पूर्व विधायक स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता के भाई श्री राम स्वरूप गुप्ता का 27 जनवरी शनिवार को होगा रस्म उठाला

    पूर्व विधायक स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता के भाई श्री राम स्वरूप गुप्ता का 27 जनवरी शनिवार को होगा रस्म उठाला

    MBD NEWS: जालंधर : पूर्व विधायक स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता के भाई श्री राम स्वरूप गुप्ता का बुधवार 24 जनवरी 2024 को निधन हो गया था। उन की आत्मिक शांति के लिए 27 जनवरी दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री कृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर जालंधर में सम्पन्न होगी।

    इस दुख की घड़ी में हम सभी यही प्रार्थना करे कि भगवान परिवार को हिम्मत धैर्य शक्ति सहनशीलता प्रदान करें। साथ ही प्रार्थना करे कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और इस दुख की घड़ी में परिवार को दुःख सहन करने का हौसला प्रदान करें।

  • गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्या धाम में संपन्न हुआ मेधावी छात्र समारोह

    गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्या धाम में संपन्न हुआ मेधावी छात्र समारोह

    गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्या धाम में संपन्न हुआ मेधावी छात्र समारोह

    ‘पहले राष्ट्र’ के भाव से देश विश्वगुरु बनेगा – नरेंद्र, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) 26 जनवरी, विद्या धाम, जालंधर :  सर्वहितकारी शिक्षा समिति, पंजाब के मुख्यालय विद्या धाम में 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही उत्साह, उल्लास व धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर पंजाब के सभी सर्वहितकारी विद्या मंदिरों के विशेष प्रतिभा संपन्न छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया | इन छात्रों ने सत्र 2023-24 में पी.एस.ई.बी. और सी.बी.एस.ई. की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 95% से अधिक अंक प्राप्त किया | इसके अतिरिक्त उन छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने विद्या भारती की अखिल भारतीय खेलों व एस.जी.एफ.आई. में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और श्री राम अंकित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र – छात्राओं में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला |
    समारोह के मुख्य अतिथि विद्या भारती के पूर्व छात्र चंडीगढ़ के ध्रुवकांत रहे जो कि सेमी कंडक्टर के निर्माता हैं | प्रातः 10 बजे सर्वहितकारी के अधिकारियों ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूँज उठा | झंडा फहराने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक नरेंद्र कुमार ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें सदा ‘पहले राष्ट्र’ की सोच के साथ काम करना चाहिए | इसी से भारत आत्म निर्भर बनकर विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा |आगे प्रांत प्रचारक ने कहा कि इस भावना के अभाव के कारण मात्र ढाई लाख अंग्रेजों ने 30 करोड़ भारतीयों पर शासन किया और अपना प्यारा देश लंबे समय तक गुलाम रहा | उल्लेखनीय है कि इस समारोह का आयोजन विद्या भारती पंजाब की पूर्व छात्र परिषद द्वारा किया गया था | इस समारोह में केशव विद्या निकेतन, प्रकाशवती विद्या मंदिर के छात्रों व भीखी विद्या मंदिर की कोमल सिंगला ने देशभक्ति के गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं |
    2015 बैच की IAS व रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में अधिकारी डा.तनु जैन, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री बालकिशन, चंडीगढ़ से सुभाष महाजन व जयदेव बातिश, फरीदकोट से महामंत्री नवदीप शेखर, जालंधर से संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार व वित्त सचिव ठाकुर विजय, भीखी से गगनदीप व संजीव, मानसा से जगदीप पटियाल, खमाणों से गुरप्रीत कौर, हरियाल पठानकोट से कंचन ठाकुरपूर्व छात्र अमृतसर से डा.अर्जुन ग्रोवर, भीखी से गौरव मित्तल व कु. प्रियंका, होशियारपुर से एडवोकेट हितेश सूद, चंडीगढ़ से एडवोकेट निकुंज धवन, तलवाड़ा से अंकुश शर्मा, मोरिंडा से दिनेश भारद्वाज और विद्या धाम के सभी कर्मचारी कार्यकर्ता और जालंधर विद्या मंदिरों की सभी आचार्य दीदियां व प्रधानाचार्य भी इस समारोह में उपस्थित रहे |

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के रंग में रंगी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

     

    गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के रंग में रंगी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम, जिसमें पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, में विभिन्न स्कूलों एंव कालेजों के छात्रों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक पेशकारी आकर्षण का केंद्र बनी।


    जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एस.डी. कालेज के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणा का लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रैडक्रास स्कूल के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।


    के.एम.वी. कालेज की विद्यार्थियों द्वारा राजस्थान के नृत्य की प्रस्तुति दी गई। एच.एम.वी. कालेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंग में रंगारंग प्रस्तुति देकर समय बांधा।
    इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान एस.डी. फुलरवान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पंजाब का लोक नृत्य गिद्दा पेश किया। और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भांगड़ा प्रस्तुत किया गया।

    इससे पहले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढिया पीटी शो भी प्रस्तुत किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंत में एस.डी. कालेजों की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत पेश किया गया।
    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी किया।

    12 झांकियों द्वारा पंजाब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को दर्शाया
    पी.एस.पी.सी.एल. झांकी पहले स्थान पर रही
    सहकारिता विभाग की झांकी को दूसरा और स्वीप को तीसरा स्थान मिला

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह दौरान विभिन्न विभागों की कुल 12 झांकियों ने पंजाब सरकार के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया।

    पी.एस.पी.सी.एल. इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में की झांकी को पहला स्थान मिला। जबकि सहकारिता विभाग और स्वीप झांकी ने क्रम अनुसार दूसरा और तीसरा इनाम प्राप्त किया।

    मुख्य अतिथि वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा ने पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों के संबंधित विभागा प्रमुखों को सम्मानित किया।

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन की अध्यक्षता में एक कमेटी जिसमें एस.डी.एम. जालंधर-2 बलबीर राज सिंह और रैड क्रास सचिव इंद्र देव सिंह मिन्हास भी मौजूद रहे, विजेताओं का चुनाव किया गया।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी पंजाब सरकार के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आम आदमी क्लीनिक के बारे में थी। जालंधर में इस प्रकार के 55 क्लीनिक चल रहे है, जिनसे लोगों को मुफ्त दवाओं के अलावा मैडीकल और डायग्नोस्टिक सेवाएं भी मुहैया करवाई जा रही है।

  • देशभक्ति महोत्सव के दौरान योग-ध्यान कार्यशाला में सेवा और भक्ति सिखाने की सही विधि बताई बह्मऋषि विशाल जी ने आरामदायक एवं सुखी जीवन की युक्तियों से पर्दा उठाया

    देशभक्ति महोत्सव के दौरान योग-ध्यान कार्यशाला में सेवा और भक्ति सिखाने की सही विधि बताई
    बह्मऋषि विशाल जी ने आरामदायक एवं सुखी जीवन की युक्तियों से पर्दा उठाया

    जनसेवा से होगा कल्याण, किसी की मदद निस्वार्थ भाव से करते हो, तो जरूरत के समय तुम्हारे लिए मदद अपने आप पहुंचती है

    किसी बात को लेकर ये कहना “मैं तुझे जिंदगी भर माफ नहीं करूंगा” उसको नही बल्कि हमें खुद को ही करती है परेशान

    MBD WEB NEWS जालन्धर ( सुमेश शर्मा):- अपने माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी, बच्चों, रिश्तेदारों, जाति, पंथ और धर्म आदि से बाहर निकलकर ईमानदारी से निभाए गए कर्तव्य ही सेवा में आते हैं। किसी व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल उसे बेटी, बेटे, बहू और दामाद के रूप में मिलने वाले रिश्तों से पता चलता है। जिस परिवार को अच्छी बहू और दामाद मिलते हैं उस परिवार के लिए सांसारिक वस्तुओं की प्रचुरता या कमी कोई मायने नहीं रखती।


    ये बातें ब्रह्मर्षि विशाल जी नेआधुनिक युग में मनुष्य के सामने आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन जीने की कला सिखाने वाली 7 दिवसीय विशेष योग और ध्यान कार्यशाला के चौथे दिन दर्शकों से बातचीत के दौरान कहीं।


    श्री श्री सुदर्शन जी जिन्हें पूरे ब्रह्मांड में गुरुओं के गुरु के रूप में जाना जाता है, के नेतृत्व में सभी संप्रदायों एवं धर्मों से स्वतंत्र रहकर संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध इस केंद्र द्वारा 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलने वाली इस कार्यशाला के चौथे दिन ब्रह्मर्षि विशाल जी छात्रों का सुविधाजनक तरीके से मार्गदर्शन कर रहे हैं।

    इस अवसर पर विशाल जी ने क्षमा के गुर को व्यावहारिक रूप में सिखाते हुए सुखी एवं समृद्ध जीवन जीने के रहस्यों को उजागर किया और कहा कि “मैं तुझे जिंदगी भर माफ नहीं करूंगा” जैसे संवाद केवल फिल्मों का हिस्सा हैं जिनका कोई मतलब नहीं है। हमारी जिंदगी में बदला लेने की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। गोली के बदले गोली देश की रक्षा में लगे सैनिकों के हिस्से में ही आती है। घर या संसार के आचरण में किसी की गोली या वाणी का बदला लेने की बुराई मन में रखने से अन्याय करने वाले को हानि हो या न हो, खुद को अवश्य हानि होती है। किसी के प्रति नफरत से भरा मन कभी शांत नहीं रह सकता और मन की शांति के बिना स्वर्ग नाम की कोई जगह नहीं है।

    उन्होंने पुराने और नए मोबाइल सॉफ्टवेयर से बहू और सास के रिश्तों के बीच की दूरियों को पाटने की तरकीब साझा करते हुए बताया कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में दिल का दौरा पड़ने की दर अधिक इसलिए होती है कि वे हंसने, रोने और दिल की भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते जबकि महिलाएं भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करने में अधिक सहज होती हैं। इस प्रकार बह्मर्षि विशाल जी ने पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य लाने के लिए कई गुरुमंत्र साझा किये। उन्होंने यह भी कहा कि सही अर्थों में किया गया पुण्य व्यक्ति के चेहरे पर किसी समाधि या बंदगी से भी अधिक चमक और खुशी लाता है।

    प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चलने वाली इस जीवन परिवर्तन कार्यशाला में गणतंत्र दिवस को मुख्य थीम रखते हुए केंद्र के सेवादारों द्वारा ध्यान कक्ष एवं राजपूत भवन परिसर को तिरंगे झंडों से सजाया गया। आज कार्यशाला के समापन पर वंदे मातरम् के वादन ने हर दिल में देशभक्ति की भावना को और उजागर किया।

  • जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    दोनों गैंगस्टर जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के व्यापार और हत्या के कई मामलों में थे वांछित

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)25 जनवरी: पुलिस कमिश्नर श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो खतरनाक अपराधी बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो में एक व्यक्ति की हत्या में भी शामिल थे।

    विवरण का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर, लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टरों को रविवार को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  उन्होंने बताया कि दोनों गैंगस्टरों की पहचान आशीष कुमार उर्फ ​​आशु पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव चल्लूपुर, शामचुरासी होशियारपुर और नितिन उर्फ ​​नन्नू पुत्र रवि घई निवासी 311 गुरु नानक पुरा अवतार जालंधर के रूप में हुई है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों को भगौड़ा घोषित किया गया था और वे जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के व्यापार और हत्या के कई मामलों में वांछित थे।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों से पूछताछ में 2023 में किए गए एक जघन्य अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चला है। उन्होंने कहा कि दोनों गैंगस्टरों ने कबूल किया है कि उन्होंने बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो निवासी 29 अगस्त, 2023 को शिव मंदिर पर फायरिंग के बाद नरिंदर सिंह की हत्या की थी। जबकि नरविंदर सिंह घायल हो गए थे। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि एफआईआर नंबर 50 आईपीसी की धारा 302, 307, 34,109 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन सिटी बलाचौर में दर्ज की गई थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस हत्या की वजह पांच साल पुरानी रंजिश है और तीन आरोपियों अनमोल सिंह, जसकमलप्रीत सिंह और मुकेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि ये दोनों गैंगस्टर फरार थे। स्वपन शर्मा ने कहा कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि आशीष के खिलाफ होशियारपुर और जालंधर में आई.पी.सी.  की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर अपराधों के लिए सात एफआईआर दर्ज की गई हैं और कपूरथला, होशियारपुर और जालंधर पुलिस स्टेशनों में नितिन के खिलाफ तीन एफआईआर और एक डीडीआर दर्ज की गई है।

  • अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन जालंधर में शिव सेना अखंड भारत ने विशाल राम रूपी यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई : वर्मा, सौंधी

    अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन जालंधर में शिव सेना अखंड भारत ने विशाल राम रूपी यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई : वर्मा, सौंधी

    अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन जालंधर में शिव सेना अखंड भारत ने विशाल राम रूपी यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई : वर्मा, सौंधी

    MBD WEB NEWS: जालंधर, 23 जनवरी (सुमेश शर्मा) : सोमवार को अयोध्या में श्री राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा के समय जहां पूरा देश इस खुशी को मना रहा था। वही जालंधर में शिवसेना अखंड भारत की ओर से विशाल राम रूपी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा साईं दास स्कूल से शिव सेना अखंड भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा व नैशनल यूथ प्रेसिडेंट सुभाष सौंधी की अध्यक्षता में निकाली गई। इस यात्रा में शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता विशेष तौर पर शामिल हुए। यह यात्रा साईं दास स्कूल से शुरू होकर पटेल चौंक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक से होती हुई लव कुश चौक में समापन हुई। जिसमें 500 से अधिक शिव सेनिक प्रभु श्री राम का गुणगान करने के लिए शामिल हुए। इस दौरान पूरे रास्ते में 301 किलो लड्डू प्रभु श्री राम भक्तों में बांटे गए। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में जय श्री राम के जयकारे लग रहे थे।

    जालंधर शहर प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल वर्मा व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना अखंड भारत हमेशा ही हिंदुत्व के साथ है और हिंदुत्व के साथ ही रहेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे इस संघर्ष के बाद हिंदुओं को श्री राम मंदिर बनने से जो सुख मिला वह बयान नही किया जा सकता और पूरे भारतवर्ष में मंदिरों में दिए जलाकर व श्री राम का गुणगान करके व लंगर लगा कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष चंद्र प्रकाश (चांद) ने कहा कि हमारे पूरे भारतवर्ष के लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि पहले दीपावली साल में एक बार मनाई जाती थी अब इस दिन भी सभी देशवासी अपने घरों में दिए जलाकर दीपावली रूपी मनाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उप-अध्यक्ष हरजिंदर बिल्ला, राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी अनिल गोयल, पंजाब अध्यक्ष गौरव कोड़ा, इंचार्ज पंजाब सतपाल राल, राष्ट्रीय चेयरमैन व्यापार विंग मनोज सोनी, राष्ट्रीय प्रधान व्यापार विंग दर्शन सेठी, पंजाब अध्यक्ष व्यापार विंग अरुण वर्मा, पंजाब अध्यक्ष युवा विंग चंद्र प्रकाश, पंजाब प्रेसिडेंट युवा विंग विवेक कौशिक, पंजाब प्रवक्ता साईं मंगे शाह जी, पंजाब एडवाइजर सुनील अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब वरिंदर शर्मा, सुखदेव शर्मा, गुरविंदर राणा, विनय हंस, दीपक कश्यप, हैप्पी मोहन, रिंकू सहगल, सोनू राय, रिंकू चड्ढा, सचिन सोनी, बंटी भंडारी, दीपक रिची, शिवम पंसारी, प्रितपाल खाक, दीपक अरोड़ा, गुरदीप बिट्टू , राजेंद्र चंडेल, मनजीत ठाकुर, राहुल आहुजा, अभिषेक, हर्ष वधवा, अभी, निखिल शर्मा, संदीप, विशाल, उमेश बहल, जतिन, करण, प्रिंस घारू, अरमान, अमरजीत, रमन नेहरा, लवीत पाराशर, विजय दादोव्वाल, विजय चाचूकी, अतुल जोशी, रॉकी सिंगला, गुरमिंदर राजा, राज करण, गौरी शंकर, मीनू भगत, मोनिका, रानी देवी, किरना देवी व 500 के करीब शिव सैनिक उपस्थित थे।