Category: JALANDHAR

  • डिप्टी कमिश्नर ने नवजात लावारिस बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए उन्हें ‘पंघूडे’ में डालने की अपील की कहा ,’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल गृहों में कोचिंग क्लासें होगी शुरू

    डिप्टी कमिश्नर ने नवजात लावारिस बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए उन्हें ‘पंघूडे’ में डालने की अपील की कहा ,’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल गृहों में कोचिंग क्लासें होगी शुरू

    डिप्टी कमिश्नर ने नवजात लावारिस बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए उन्हें ‘पंघूडे’ में डालने की अपील की
    कहा ,’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल गृहों में कोचिंग क्लासें होगी शुरू

    अधिकारियों से छात्रों को विभिन्न कानूनों की जानकारी के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

    MBD WEB NEWS: जालंधर(सुमेश शर्मा) 29 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने ऐसे माता-पिता, जो अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ है, उन बच्चों की जिदंगी की रक्षा के लिए ‘पंघूडा’ योजना की मदद लेने को कहा।

    आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जिला बाल कल्याण और सुरक्षा कमेटी (डी.सी.पी.सी) की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें उन्होंने ‘पंघूडा’ योजना को जिले में लावारिस बच्चों, विशेषकर लड़कियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय बताया। उन्होंने कहा कि यह अनूठी योजना अवैध लिंग चयन और नवजात शिशुओं को कूड़े या सड़क किनारे फेंकने पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह योजना नारी निकेतन और भाई घनैया जी चैरिटेबल ट्रस्ट (यूनिक होम) दो स्थानों पर चल रही है। श्री सारंगल ने कहा कि अनचाहे बच्चों को इन स्थानों के बाहर पालने में रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के माता-पिता या तो बच्चे नहीं चाहते या उन्हें पालने में असमर्थ है, इसलिए वे बच्चों को फेंक देते है।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ‘पंघूडा’ योजना ऐसी घटनाओं को काफी हद तक काबू करने में सक्षम है और इस योजना के तहत पालन-पोषण पाने वाले बच्चे बढिया जिंदगी जी सकते है क्योंकि कई खुशहाल परिवारों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गोद लिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन माता-पिता के लिए एक उचित सहारे की तरह है जो अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ है।

    उन्होंने जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल गृहों में रहने वाले बच्चों के लिए कोचिंग कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें यहां बढिया शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। यह कोचिंग क्लासें जिले के सभी बाल गृहों में लगाई जाएगी ,जिसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष अध्यापक नियुक्त किए जाएगें।
    इसी प्रकार, डिप्टी कमिश्नर ने जुवेनाईल जस्टिस एक्ट, पोक्सो एक्ट, बाल मजदूरी एक्ट, बाल विवाह सुरक्षा एक्ट आदि के बारे में बच्चों और शिक्षकों को जागरूक करने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता प्रोग्राम शुरू करने के भी निर्देश दिए।
    उन्होंने भीख मांगने वाले बच्चों को भीख मांगने से हटाने , उनके पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की और अधिकारियों से इस काम को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को बच्चों के घरों में योग, खेल प्रोग्राम, कला और शिल्प के अलावा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन इन बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और उनके बचपन की सुरक्षा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

    बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज.) मेजर डा. अमित महाजन, डी.पी.ओ. मनजिंदर सिंह, डी.सी.पी.ओ. अजय भारती, सी.डब्ल्यू.सी. के सदस्य बलदेव सिंह, सहायक श्रम कमिश्नर प्रदीप कुमार, एल.पी.ओ. संदीप कुमार एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • 27.14 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड : सुशील रिंकू

    27.14 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड : सुशील रिंकू

     

    27.14 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड : सुशील रिंकू

    सांसद ने 5.06 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए

    अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता का खास तौर पर ध्यान रखने का आदेश

    MBD WEB NEWS जालंधर 29 फरवरी- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा गांव के बीच करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द यहां नई सड़क का निर्माण पूरा करने का आदेश दिया। सांसद ने बताया कि यहां 27.14 करोड़ रुपए की लागत से इस 5.06 किलोमीटर लंबी सड़क का काम पूरा किया जाएगा। एसडीएम डॉ. जय इंद्र सिंह, कार्यकारी इंजीनियर जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह और जंगलात विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर जायजा लेते हुए सांसद ने कहा कि इस रोड से बड़ी तादाद में लोग रोजाना होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए ट्रेवल करते हैं, जिन्हें इस टूटी सड़क के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि होशियारपुर की तरफ जाने वाले राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सांसद ने कहा कि इस सड़क निर्माण के दौरान रोड की क्वालिटी को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश पहले ही जारी किये जा चुके हैं और उन्हें साफ तौर पर बताया गया है कि इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को नियमित तौर पर सड़क निर्माण के चलने वाले कामकाज की समीक्षा करने के लिए कहा।

    सांसद ने आगे बताया कि इस सड़क के बनने से आदमपुर, जंडू सिंघा समेत होशियारपुर से आने वाले राहगीरों को काफी आसानी होगी क्योंकि उन्हें अच्छी सड़क के चलते रामामंडी चौक से होकर जालंधर शहर आने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार विकास के काम कर रही है और सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गांवों को शहर के साथ जोड़ने के लिए सड़क व्यवस्था को पहले से भी ज्यादा मजबूत किया जा रहा है।

  • कैबिनेट मंत्री ने लोगों से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत आयोजित कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

    कैबिनेट मंत्री ने लोगों से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत आयोजित कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

     

    कैबिनेट मंत्री ने लोगों से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत आयोजित कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

    कहा ,पंजाब सरकार की जनहितैषी पहल सफलता की नई मिसाल लिखेगी

    गांव गाखल, शिवदासपुर और करतापुर में विशेष कैंपा का दौरा कर आवेदकों को सेवाओं से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे

    MBD WEB NEWS करतारपुर,28 फरवरी.  पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत गांव गाखल, शिवदासपुर और करतापुर शहर में लगाए गए विशेष कैंपों की समीक्षा की और यहां लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की ।

    कैंपों में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके।इस अवसर पर उन्होंने सेवा आवेदनों के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी के बाद आवेदकों को दस्तावेज भी सौंपे।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर के गांवों और शहरों में रोजाना कैंप आयोजित करके लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान कर रही है। इसके अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि इन कैंपों में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका उचित समाधान कर रहे है।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल सफलता की नई मिसाल लिखेगी। उन्होंने कहा कि कैंपों का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, जिसका लोगों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

    मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने अपने गठन के बाद आम आदमी को राहत देने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं, जिनमें 600 यूनिट मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनैंस, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हेल्पलाइन 1076, घर-घर राशन आदि शामिल है।
    इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

    कैप्शन: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ मुहिम के तहत विशेष कैंपों का जायजा लेते हुए ।

  • डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम की खरीद-बिक्री को लेकर जारी किया आदेश

    डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम की खरीद-बिक्री को लेकर जारी किया आदेश

     

    डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम की खरीद-बिक्री को लेकर जारी किया आदेश

    MBD WEB NEWS जालंधर, 28 फरवरी डिप्टी कमिश्नर पुलिस कानून एवं व्यवस्था अंकुर गुप्ता ने दंड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए साइबर अपराध को रोकने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया है कि कमिश्नरेट की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी मोबाइल फोन और सिम विक्रेता कमिश्नरेट जालंधर के अनुसार, मोबाइल फोन और सिम बेचते समय खरीदार को पहचान पत्र/आईडी बिना प्रमाण/फोटो प्राप्त किये मोबाइल फोन एवं सिम नहीं बेचेंगे तथा ग्राहक/विक्रेता से मोबाइल फोन खरीदते समय ग्राहक/विक्रेता को अपनी फर्म की मुहर एवं हस्ताक्षर के अधीन खरीदारी सर्टिफिकेट भी देंगे।

    इसके अलावा फोन खरीदते समय खरीदार या उसके किसी रिश्तेदार/जानकार व्यक्ति, जिसके खाते से यू.पी.आई. यदि भुगतान कार्ड या ऑनलाइन किया जाता है तो व्यक्ति की आई.डी. दुकानदार सबूत और ग्राहक का नाम और जन्म तिथि, पिता का नाम, घर का पूरा पता, उस व्यक्ति की आईडी प्राप्त करने के लिए भी जिम्मेदार होगा जिसे फोन या सिम बेचा गया है या जिससे फोन खरीदा गया है। मोबाइल और सिम खरीदने वाले व्यक्ति की आई. डी, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर, मोबाइल फोन की बिक्री/खरीद की तारीख और समय, जिस व्यक्ति के खाते से भुगतान किया गया है उसका आईडी प्रमाण और रिकॉर्ड रजिस्टर के अनुसार ग्राहक का फोटो रखना होगा। यह आदेश दिनांक 29.02.2024 से 13.04.2024 तक लागू रहेगा।

  • रेलवे का एक्शन; बिना चालक के मालगाड़ी चलने के मामले में स्टेशन मास्टर सहित 6 सस्पेंड

    जालंधर  – जम्मू-कश्मीर के कठुआ से मालगाड़ी (14806R) बिना ड्राइवर-गार्ड के 78 किलोमीटर का सफर तय करके पंजाब पहुंच गई थी। उस मामले में रेलवे विभाग ने कार्रवाई करते हुए कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जानकारी फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संजय साहू ने दी है। DRM संजय साहू ने बताया कि कड़ी मशक्कत और प्लानिंग के साथ गाड़ी को रोका गया। उन्होंने कहा अभी तक जो कमेटी बनाई गई है पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार बंद इंजन होने के बावजूद क्रेशर मालगाड़ी कठुआ रेलवे स्टेशन से चलकर ऊंची बस्सी तक कैसे पहुंची। उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक मामला साल 2020 में झारखंड से सामने आया था। एक मालगाड़ी बरसुआ रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इस दौरान ट्रेन अचानक रोल होना शुरू हुई। इसके बाद ट्रेन ट्रेन पीछे की तरफ चलते हुए बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ने लगी और 100 की रफ्तार पर दौड़ने लगी।

  • आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पांच राज्यों के लिए हुआ गठबंधन, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

     आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पांच राज्यों के लिए हुआ गठबंधन, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीट शामिल है।

    चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी। हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी गठबंधन का औपचारिक तौर से घोषणा कर रही है।

  • सांसद, विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का पालन करके मानवता की भलाई के लिए काम करने को कहा

    सांसद, विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का पालन करके मानवता की भलाई के लिए काम करने को कहा

     

    गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा शुरू

    सांसद, विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का पालन करके मानवता की भलाई के लिए काम करने को कहा

    गुरु रविदास जी की जयंती पर श्रद्धालुओं को दी बधाई

    MBD NEWS: जालंधर(सुमेश शर्मा) सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल और डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने 24 फरवरी को मनाए जाने वाले श्री गुरु रविदास जी के 647वें प्रकाश पर्व संबंधी आज शहर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और लोगों को गुरु की शिक्षाओं पर चलते मानवता की भलाई के लिए काम करने का न्योता दिया।

    इस मौके पर लोकसभा सदस्य ने श्रद्धालुओं को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी और कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने संसार को लोक भलाई का मार्ग दिखाया है।
    उन्होंने कहा कि गुरु जी की बाणी आज भी हमारा मार्ग प्रकाशित करते हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर हमें समाज की भलाई के लिए प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर देश व प्रदेश को प्रगति की ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान देना चाहिए।
    सांसद ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के पवित्र शब्द पूरी मानवता के लिए प्रकाश पुंज है और उनकी शिक्षाओं से मार्गदर्शन लेकर पंजाब सरकार समानता वाला समाज बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।
    विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज के समय में भी पूरी तरह सार्थक है। उन्होंने सभी को गुरु जी द्वारा दी गई आपसी प्रेम, करुणा और समानता की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का न्योता दिया।
    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन और दर्शन हमें समानता के साथ एक आदर्श समाज बनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र आयोजनों को लोगों को जाति, रंग, नस्ल, धर्म के भेदभाव बिना मनाना चाहिए।

    उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने शोभा यात्रा में लोगों के लिए सुरक्षा, परिवहन, पीने के पानी के प्रबंध किए है ताकि लोग शोभा यात्रा में भाग ले सकें।

    इस मौके पर पंजाब कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, डीसीपी अंकुर गुप्ता भी मौजूद रहे।

     

  • जिला मैजिस्ट्रेट ने गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के चलते जारी किए आदेश

    जिला मैजिस्ट्रेट ने गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के चलते जारी किए आदेश

     

    जिला मैजिस्ट्रेट ने गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के चलते जारी किए आदेश

    23 और 24 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर लगाई पाबंदी

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 21 फरवरी  जिला मैजिस्ट्रेट विशेष सारंगल ने गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के चलते 23 और 24 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई है।

    जिला मैजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जारी आदेशों में कहा गया है कि 24 फरवरी को मनाए जाने वाले गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न धार्मिक संगठन 23 फरवरी को शोभा यात्रा निकाल रहे है। जालंधर जिले में ला एंड आर्डर की स्थिति बनाए रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, जिला जांलधर में शोभा यात्रा के रास्ते और धार्मिक समारोह स्थल के पास 23 और 24 फरवरी 2024 को मांस और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई है।

  • सांसद रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास प्रकाश पर्व के पर शोभा यात्रा के दिन 23 फरवरी को जालंधर शहर में होगी छुट्टी

    सांसद रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास प्रकाश पर्व के पर शोभा यात्रा के दिन 23 फरवरी को जालंधर शहर में होगी छुट्टी

    सांसद रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास प्रकाश पर्व के पर शोभा यात्रा के दिन 23 फरवरी को जालंधर शहर में होगी छुट्टी

    डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी औपचारिक आदेश – शोभा यात्रा के दिन शहर के शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

    MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा) 20 फरवरी जालंधर से सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास जी की 647वीं जयंती के अवसर पर 23 फरवरी को जालंधर में सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के चलते जालंधर शहर के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।
    इस संबंधी सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल से मुलाकात की और शोभा यात्रा में बडी गिनती में लोगों की भागीदारी और लोगों की भावनाओं को देखते हुए जालंधर शहर में पूरे दिन की छुट्टी की मांग की, ताकि श्रद्धालु गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा में बड़ी गिनती में शामिल हो सके।

    सांसद श्री रिंकू ने कहा कि जिला प्रशासन को शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, परिवहन के उचित प्रबंध , सुरक्षा प्रबंध तथा शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, जिस संबंधी जिला प्रशासन तेज़ी से काम कर रहा है।

    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 23 फरवरी को प्रकाश पर्व को समर्पित जालंधर शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते रूट डाईवर्ट किए गए है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और श्रद्धालु भी शोभा यात्रा में शामिल हो सके ।

    जारी आदेश के अनुसार इस दिन स्कूल/कालेजों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 23 फरवरी को जालंधर शहर की सीमा में सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों/कालेजों में छुट्टी रहेगी।

    यह भी स्पष्ट कहा गया है कि यह आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होंगे जिनमें स्कूल/कालेज/बोर्ड/यूनीर्विसटी की परीक्षाएं उक्त तिथि पर निर्धारित है।

  • जालंधर : मांगे न मानने पर किसानों ने घेरा भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का घर, जमकर किया प्रदर्शन

    जालंधर : मांगे न मानने पर किसानों ने घेरा भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का घर, जमकर किया प्रदर्शन

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पिछले कई दिनों से शंभु बॉर्डर में बैठे किसानों की मांगे न मानने से परेशान होकर किसानों ने आज जालंधर में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर बाहर धरना लगाया । एस.के.एम. यूनियन द्वारा जमकर प्रदर्शन किया । किसानों ने मनोरंजन कालिया पर आरोप लगाए हैं कि वह किसानों के हक में कोई स्टेंड नहीं ले रहे हैं। सेंट्रल में उनके मुद्दों को नहीं उठा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने मनोरंजन कालिया के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया था।

    केंद्र सरकार और किसानों के बीच गत दिनों चौथे दौर की बैठक हुई थी जिसमें किसानों को 5 फसलों पर एम.एस.पी. देने की बात पर चर्चा हुई। लेकिन किसानों ने केंद्र के इस प्रस्ताव को इंकार कर दिया। किसानों ने 21 फरवरी को कूच करने का ऐलान किया है। किसानों ने कहा कि वह मनोरंजन कालिया को जगाने आएं है। किसानों ने कहा कि अगर पूर्व भाजपा मंत्री कालिया ने उनकी मांगें सेंट्रल में न उठाई तो वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।