अवैध रूप से हथियारों की सप्लाई में जुटे दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार, 10 देसी पिस्ताैलें बरामद

अवैध रूप से हथियारों की सप्लाई में जुटे दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार, 10 देसी पिस्ताैलें बरामद

 
 0 

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज)-पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अगुवाई में सीआईए की टीम ने एमपी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों 10 देसी पिस्तौल .32 बोर सहित 10 मैगजीन बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गुरदासपुर, अजीतपाल सिंह उर्फ शालू पुत्र हरबंद सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि डीसीपी इनवेस्टिगेन हरविंदर विर्क, एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार की टीम ने परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जो कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर पंजाब में सप्लाई करते हैं, जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है। जो आज भी अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए परागपुर चाैक की ओर आ रहे हैं। इस दौरान परागपुर लिंक रोड पर नाकेबंदी कर फगवाड़ा की ओर से आ रहे शकी व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान दोनों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल .32 बोर, 10 मैगजीन बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला है कि दिलप्रीत ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके पिता बिजली का काम करते है। वहीं अजीत ने भी 12वीं पढ़ाई की है। दिलप्रीत ने अपने पास के गांव के अजय कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *