फुटपाथ जनता की सुविधा के लिए , अतिक्रमण से होती मुश्किलों की शुरुआत, अतिक्रमण रोकने के लिए टीमें गठित; सीपी स्वप्न शर्मा

फुटपाथ जनता की सुविधा के लिए , अतिक्रमण से होती मुश्किलों की शुरुआत, अतिक्रमण रोकने के लिए टीमें गठित; सीपी स्वप्न शर्मा

 

जालंधर-पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने आज संवाददाता सम्मेलन में साफ ताैर पर कहा कि फुटपाथ अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। इसलिए आज भी कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है और केस भी दर्ज किए गए हैँ। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर की टीम को मर्ज कर शहर को 4 जोन में बांट दिया था। नो टोलरेंस नीति के तहत कोई भी व्हीकल सड़क पर पार्क नहीं होने दिया जाएगा और न ही रेहड़ी लगाई जाए। सीपी शर्मा ने कहा कि उन्हें आम पब्लिक से कई बार ट्रैफिक की समस्या को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके तहत उन्होंने 3 दिन पहले ही मीडिया के जरिए दुकानदारों और रेहड़ी वालों को सड़कों पर अवैध कब्जे करके अपना सामान ना बेचने की अपील की थी। इस चेतावनी के बावजूद कुछ लोग नो टोलरेंस एरिया में अपनी रेहड़ियां और दुकानों के बाहर सामान लगाकर बेच रहे थे। इसके तहत आज टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको नोटिस दिए गए है।

 

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि शहर में कुल 21 सड़कों पहचान की गई है। जिन सड़कों पर पुलिस ने धारा 144 लागू की है। जिसके तहत ये घोषित किया गया है कि 21 सड़कों पर ज्यादा भीड़ वाले एरिया को वन वे सहित अन्य पहलुओं को लेकर नो टॉलरेंस जोन बनाया गया है। ये रूट ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जारी किया गया है, जिससे शहर का पेटी क्राइम रुक सके। कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को डी-मार्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये केस पुलिस ने ट्रैफिक वायलेशन की धाराओं के तहत दर्ज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *