Category: JALANDHAR

  • 1000 रुपए रिश्वत की दूसरी किश्त लेता हुआ ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

    1000 रुपए रिश्वत की दूसरी किश्त लेता हुआ ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

     

    1000 रुपए रिश्वत की दूसरी किश्त लेता हुआ ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

     

    पुलिस मुलाज़िम पहले ले चुका है 3000 रुपए

     

    MBD WEB NEWS : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी मुहिम के दौरान एस. बी. एस. नगर जिले के थाना बलाचौर सदर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई) लेख राज को 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
    यह प्रगटावा करते हुये आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एएसआई को बलाचौर तहसील के गाँव मोहरां के निवासी चरण दास की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके बताया है कि दोषी पुलिस मुलाज़िम उसके पुत्र की झगड़े के बारे पुलिस शिकायत के सम्बन्ध में उसे 1000 रुपए की रिश्वत देने के लिए दबाव डाल रहा है जबकि यह मामला गाँव में हुए झगड़े से सम्बन्धित थे, जिसका पहले ही पंचायती समझौता हो चुका है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास दोष लगाया कि उक्त ए. एस. आई. ने उसके और उसके लड़के के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर 5 हज़ार रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे थे और इसमें से 3000 पेशगी ले चुका है और अब उसने 1000 रुपए और रिश्वत देने के लिए कहा है।
    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जालंधर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई लेख राज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
    उन्होंने बताया कि दोषी ए. एस. आई के खि़लाफ़ विजीलैंस के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • जालन्धर निवासीयों के लिए जरूरी सूचना : सुबह से लेकर शाम तक कल रहेगी बिजली बंद,देखें किन-किन इलाको में कितने घंटे बंद रहेगी,पढ़े

    जालन्धर निवासीयों के लिए जरूरी सूचना : सुबह से लेकर शाम तक कल रहेगी बिजली बंद,देखें किन-किन इलाको में कितने घंटे बंद रहेगी,पढ़े

    जालन्धर 4 नवम्बर (ब्यूरो) : रविवार को जालन्धर के कई इलाकों में सुबह 9 से 4 और दोपहर 12 से 5 बजे तक रहेगी बिजली बंद।

    👇 सुबह 9 से शाम 4 बजे तक किन किन इलाको में रहेगी बिजली बंद,देखें 👇

    एस/एसटीएन 66केवी और 132केवी फोकल प्वाइंट
    1.11 केवी औद्योगिक क्रमांक 3 (श्रेणी -2)
    2.11KV औद्योगिक क्रमांक 2 (श्रेणी -2)
    3.11 केवी बुलंदपुर रोड (श्रेणी -2)
    4.11 केवी सत्यम (श्रेणी -2)
    5.11 केवी ड्रेन (श्रेणी -2)

    संजय गांधी नगर, सैनी कॉलोनी, दादा कॉलोनी, इंडस्ट्रीज एरिया, बुलंदपुर रोड, गदईपुर रोड, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज आदि।

    👇सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बन्द रहने वाले इलाके👇

    एस/एसटीएन 132केवी काहनपुर

    प्रभावित क्षेत्र :- पठानकोट रोड, जे.जे. कॉलोनी, पंजाबी बाग, औद्योगिक क्षेत्र आदि।

    👇दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बन्द रहने वाले इलाके 👇

    एस/एसटीएन 66केवी टांडा रोड,

    प्रभावित क्षेत्र : केएमवी रोड, दोआबा चौक, अमन नगर औद्योगिक क्षेत्र,
    काली माता मंदिर रोड, सोडल चौक, खालसा रोड, जेएमपी चौक, औद्योगिक क्षेत्र आदि।

     

  • दीवाली से पहले अधिकारियों की फौज के साथ ”फील्ड में उतरे” निगम कमिश्नर

    You are currently viewing दीवाली से पहले अधिकारियों की फौज के साथ ”फील्ड में उतरे” निगम कमिश्नर

    दीवाली से पहले अधिकारियों की फौज के साथ ”फील्ड में उतरे” निगम कमिश्नर

     

    • दीपावली से पहले निगम कमिश्नर आई.ए.एस. ऋषि पाल सिंह अधिकारियों की फौज के साथ फील्ड में उतरे व सफाई व्यवस्था को सुचारू करने की सख्त हिदायतें देते हुए कहा कि लापरवाही को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक कार्य की समीक्षा करते हुए जरूरी प्वाइंट नोट किए गए व कई कार्यों संबंधी लिखित में रिपोर्ट मांगी गई है। सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए कमिश्नर ने शहर के विकास कार्यों व साफ-सफाई की जमीनी हकीकत देखी। सड़कों, कूड़े के डंपों, स्ट्रीट लाइटों सहित विकास कार्यों जायजा लेते हुए जनता की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने की हिदायतें दी गई।

    निगम कमिश्नर के साथ चारों ज्वाइंट कमिश्नर, सुपरिंटेंडेंट, एक्सियन, इस्पेक्टरों व सहयोग स्टॉफ प्रत्येक स्थान पर मौजूद रहा। इनमें विशेष तौर पर नॉर्थ से जोनल कमिश्नर विक्रांत वर्मा, कैंट हलके से पुनीत शर्मा, सैंट्रल से राजेश खोखर, वैस्ट से शिखा भगत, सुपरिटेंडेंट हरप्रीत सिंह, इस्पेक्टर रिंपी कल्याण सहित अधिकारियों की टीम उपस्थित रही। निगम कमिश्नर का एक्शन आज सुबह 7 बजे माडल टाऊन के कूड़े के डंप से शुरू हुआ व अधिकारियों को हिदायतें दी गई कि कूड़े की लिफ्टिंग में देरी नहीं होनी चाहिए, वहीं सड़कों, स्ट्रीट लाइटों, साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं पर फोक्स किया गया। इस मौके चौगिट्टी, विकास पूरी सहित विभिन्न कूड़े के डंपों का मुआयना किया गया। निगम कमिश्नर द्वारा सड़कों पर कूड़ा फैलने को लेकर गंभीरता जताई गई।

    7.30 पर निगम कमिश्नर ऋषि पाल सिंह अधिकारियों के साथ बर्ल्टन पार्क पहुंचे व गाड़ियों को रवाना होने से पहले पूरा निरीक्षण किया। कूड़ा उठाने के लिए निकलने वाली ट्रालियों की गिनती करते हुए ड्राइवरों की अटेंडेंस चैक की गई व प्रत्येक ट्रालियों का रूट इत्यादि जांचा गया। वहीं संबंधित अधिकारी से प्रत्येक जानकारी को क्रॉस चैक किया गया ताकि कोई त्रुटि न रहे। बर्ल्टन पार्क के बाहर अलग-अलग इलाकों में साफ-सफाई का मुआयना करते हुए जोनल कमिश्नरों को रुटीन जांच करने के दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की ढील नहीं होनी चाहिए। इलाका निवासियों का संतुष्ट होना लाजिमी है।

  • नगर निगम चुनाव से पहले इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे दल बदलने वाले नेताओं से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं बल्कि हो रहे परेशान

    नगर निगम चुनाव से पहले इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे दल बदलने वाले नेताओं से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं बल्कि हो रहे परेशान

    नगर निगम चुनाव से पहले इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे दल बदलने वाले नेताओं से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं बल्कि हो रहे परेशान

     

    • नगर निगम चुनाव से पहले इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे दल बदलुओं से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं और परेशान हैं। सभी पार्टी के अंदर भी दूसरे दलो के नेताओं की बढ़ती आमद से नगर निगम चुनाव में खुद के साइड लाइन कर दिए जाने की आशंका को लेकर नेता व कार्यकर्ता चिंतित दिखाई देने लगे हैं। इन सभी पार्टियों के कार्यकताओं का मानना है कि इन दल बदलुओं का अपनी पार्टी छोड़ की विचारधारा से कोई संबंध नहीं है। वे सिर्फ अपने राजनैतिक हितों के संरक्षण व पूर्ति के लिए हमारी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। उनका यह भी कहना है चाहे कांग्रेस, भाजपा, अकाली पार्टी , आम आदमी पार्टी का कोई भी सक्रिय कार्यकर्त्ता चूहों और मेंढकों का पार्टी में स्वागत करने का इरादा नहीं रखते।नगर निगम चुनाव लड़ने की चाह के चलते ही दूसरे दलों के कई नेता इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। शहर की राजनीति में रूचि रखने वालों का मानना है कि अगर इधर उधर पार्टियों में शामिल में यूं ही चलता रहा तो इन चुनावों में खुद अपनी हार का कारण बन सकती है। बता दें कि नगर निगम चुनाव से पहले हाल ही में कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने थोक के भाव में अपनी-अपनी पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है
  • Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    You are currently viewing Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    • त्योहारी सीजन में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर की पुलिस की ओर से सभी पब्लिक प्लेस, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों में समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार दोपहर ACP नार्थ दमनवीर की अगुवाई में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन में चेकिंग की गई.

    ताकि किसी भी तरह से शरारती तत्व लोगों को नुकसान न पहुंच सके। इस मौके पर जानकारी देते हुए ACP दमनवीर सिंह ने कहा कि शरारती तत्व किसी भी तरह से लोगों को नुकसान न पहुंचा दे, इसके लिए वह अपनी टीम के साथ समय-समय पर चेकिंग करते रहते हैं। इसी सिलसिला में आज भी डॉग स्क्वॉड के साथ स्टेशन पर चेकिंग करने के लिए पहुंचे हैं। चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। इसके अलावा वेटिंग हॉल में मशीन व डॉग्स स्क्वॉड की मदद से चेकिंग की गई। इस चेकिंग के दौरान एसीपी दमनवीर सिंह के साथ थाना नंबर 3 के प्रभारी राजेश ठाकुर , जीआरपी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार व सभी थानों की पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद रही।

  • Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

    You are currently viewing Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

    Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

     

    •  त्योहार का दिन होने के कारण एडीसीपी ट्रैफिक कंवलजीत सिंह चहल ने पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले बच्चों के माता-पिता के विरुद्ध चालान बनाकर माननीय न्यायालय में दिया जाए।

    यही आदेश आज एडीसीपी चहल ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक स्टाफ में तैनात जोन प्रभारी नाका प्रभारी और ट्रैफिक वालंटियर्स के साथ बैठक के दौरान दिए। उन्होंने नो एंट्री अवधि के दौरान किसी भी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि को शहर में प्रवेश की अनुमति देने के संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि कोई भी इस अवधि के दौरान नो एंट्री जोन में अपने वाहन लेकर जाता है, तो उसके वाहनों को जब्त कर लिया जाए।

    उन्होंने कहा कि पठानकोट चौक के पास सड़क की तुरंत मरम्मत के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वर्कशॉप चौक से कपूरथला चौक के पास सड़क की तत्काल मरम्मत के संबंध में माननीय आयुक्त नगर निगम जालंधर को एक अलग पत्र भेजा जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस कर्मियों को पीएपी चौक और रामा मंडी चौक में बस स्टैंड के पास पुल के नीचे बसें न रोकने के भी निर्देश दिए। सम्मानजनक शब्दों में संबोधित करने के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए।

  • जालंधर में कंज्यूमर कोर्ट का इंप्रूवमेंट-ट्रस्ट को झटका

    You are currently viewing जालंधर में कंज्यूमर कोर्ट का इंप्रूवमेंट-ट्रस्ट को झटका

    जालंधर में कंज्यूमर कोर्ट का इंप्रूवमेंट-ट्रस्ट को झटका

    • पंजाब कंज्यूमर कोर्ट ने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर को बड़ा झटका दिया है। आदेश दिए गए हैं कि जालंधर के बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में बने फ्लैटों के 8 अलाटियों को 3 महीने के अंदर हर आवश्यक सुविधा मुहैया कराएं। आदेशों की अवहेलना पर ट्रस्ट को जुलाई 2012 से अब तक जमा राशि को 9% ब्याज, 30 हजार रुपए मुआवजा और 5 हजार रुपए कानूनी शुल्क प्रति अलॉटी को देना होगा। कोर्ट के इस फैसले के बाद ट्रस्ट में हड़कंप मच गया।
  • जालंधर में नेपाली दंपती की मिली लाश

    You are currently viewing जालंधर में नेपाली दंपती की मिली लाश

    जालंधर में नेपाली दंपती की मिली लाश

     

    •  जालंधर के गदईपुर में एक दंपति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव करीब तीन दिन पुराने लग रहे हैं। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। मृतकों की पहचान प्रेम पुत्र भीम बहादुर निवासी नेपाल और उसकी पत्नी भावना के रूप में हुई है। दोनों गदईपुर में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे।
  • जालंधर में 2 धार्मिक स्थानों पर चोरी,प्रबन्धकों ने कहा 40 हजार की नकदी ले गए चोर…

    You are currently viewing जालंधर में 2 धार्मिक स्थानों पर चोरी

    जालंधर में 2 धार्मिक स्थानों पर चोरी,प्रबन्धकों ने कहा 40 हजार की नकदी ले गए चोर…

    पंजाब के जालंधर में कस्बा फिल्लौर के गांव बेगमपुर में स्थित श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिर और नौगज्जा पीर बाबा की दरगाह में चोरी हो गई। आरोपी गोलक का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपए से ज्यादा की नकदी ले गए। मौके पर पहुंची थाना फिल्लौर और बिलगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ CCTV फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं।

  • बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल

    You are currently viewing बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल

    बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल

    परंतु हर साल की तरह इस साल भी होगा प्रशासन के नाक नीचे होगा फिर वही हाल, लाइसेंस मात्र 20 और दुकाने 100,यह सवाल लोगों के बीच बना हुआ चर्चा का विषय

     

    • बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल हो गया है, इसके लिए 20 के करीब दुकानों पर पटाखे बिक सकेंगे। मार्केट की इजाजत संबंधी फायर वर्कर एसोसिएशन द्वारा निगम कमिश्नर से मुलाकात की गई, जिस पर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल सिंह द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर को इस संबंधी हिदायतें देते हुए दुकानों का निर्माण करवाने करवाने को कहा गया।

    जालंधर फायर वर्क एसो. के विकास भंडारी, राकेश गुप्ता, मनू भंडारी, पुनीत नारंग, महाबीर बजरंगबली फायर वर्कर एसो. के रवि महाजन, अमित भाटिया सहित अन्यों ने निगम कमिश्नर को कहा कि 24 अक्तूबर को दशहरा आने वाला है व दीपावली को 25 दिन से कम का समय शेष बचा है लेकिन पटाखा मार्केट की इजाजत न मिलने के कारण उनका व्यापार चौपट होने की कगार पर है।

    इसके चलते निगम कमिश्नर द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर राजेश खोखकर की देखरेख में मार्कीट का कार्य करने संबंधी बताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अस्थाई तौर पर बनने वाली मार्केट को नियमों के मुताबिक बनाना यकीनी बनाया जाए। इसमें किसी तरह के नियम की उल्लंघना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटाखा मार्केट के लिए आवेदन करने वालों के लिए जी.एस.टी. नंबर लेना अनिवार्य होगा, जिसके पास यह नंबर नहीं है, वह आवेदन नहीं कर पाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि पटाखा व्यापारी कई दिनों से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, जिसके चलते निगम द्वारा पुलिस विभाग को इस संबंधी लिखित में जवाब भेजा गया है।